जनता का गुस्सा कई बिजली उपकेन्द्र पर फूटा शीर्ष प्रबंधन को गुमराह कर रहे फील्ड के अधिकारी कौन रोकेगा बिजली चोरी? दिन में 60-70 एंपियर लोड रात में लोड ढाई सौ एंपियर _ ? लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के कई जिलों में घंटों की कटौती, फुंकते ट्रांसफार्मर, जलती एबीसी केबल और अंधेरे में डूबे मोहल्लों ने जनता का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया है। हालात इतने भयावह हैं कि लोग रातभर जागने को मजबूर हैं, व्यापारी बर्बादी के कगार पर हैं और पुलिस तक बिजली उपकेंद्रों की सुरक्षा
