*विभिन्न जोनों में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई* *गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सख्ती* लखनऊ: नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभिन्न जोनों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों, अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। निगम ने कई जगह जुर्माना वसूला, सामान जब्त किया और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। *जोन 1: सफेद बारादरी पर ₹25,000 का जुर्माना* जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री कुलदीपक
Day: December 5, 2025
नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण*
संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का तत्काल निस्तारण *लखनऊ*: नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के विभिन्न जोनों से कुल 68 आपत्तियाँ/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 55 शिकायतें कर निर्धारण (GIS सर्वेक्षण के उपरांत) से संबंधित थीं, जबकि 13 शिकायतें जलकल विभाग से जुड़ी रहीं।
