नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण लखनऊ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने श्रद्धेय अटल बिहारी प्रेरणा स्थल एवं उसके आसपास स्थित संपर्क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सबसे पहले बंधा रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क की नियमित सफाई
