नगर निगम लखनऊ में 26 जून को होगा सदन का विशेष अधिवेशन

कार्यकारणी समिति के 6 नए सदस्य होंगे मनोनीत लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में कार्यकारणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके 6 सदस्यों की रिक्तियों को भरने हेतु सदन का एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन दिनांक 26 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इस विशेष अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है, जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।

Read More

जलकल विभाग ने ज़ोनवार अधिकारियों की सूची जारी की

अब समस्याओं का होगा त्वरित समाधान नागरिक सीधे ज़ोनल प्रभारी से कर सकेंगे जलापूर्ति और सीवर संबंधी शिकायतों की जानकारी लखनऊ: गर्मियों में जलापूर्ति और सीवर संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने व्यापक तैयारी कर ली है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा स्वच्छ, क्लोरीनेटेड जल की आपूर्ति और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की पेयजल या सीवर समस्या की स्थिति में नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग

Read More

सरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

लखनऊ के कई गाँवों में कार्रवाई लखनऊ: लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा बनाई गई टीम ने ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ, अमौसी, सरोजनीनगर और बेहसा गाँव में अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी ज़मीन को खाली कराया गया और सुरक्षित करने के लिए पिलर और तारबंदी भी कराई गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम के नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने

Read More

नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में चला अभियान

सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त लखनऊ: लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई ग्राम कल्ली पश्चिम, तहसील सरोजनी नगर, ज़िला लखनऊ में की गई। यहां दो गाटा संख्याएं — 1820 (0.126 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और 1792 ख (0.025

Read More

बरसात में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए जलकल विभाग की तैयारियां तेज

पूर्व मानसून तैयारियों को लेकर जीएम जलकल का व्यापक निरीक्षण, सीवर सफाई कार्य में आई तेजी लखनऊ: बरसात से पहले शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए जलकल विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) श्री कुलदीप सिंह ने जोन-3 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीवर सफाई कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण अभियान में स्वेज इंडिया के डायरेक्टर श्री राजेश मटपाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत पुरनिया क्रॉसिंग से की गई, जहां महालक्ष्मी स्वीट्स से लेकर अलीगंज सेक्टर-एच तक सीवर लाइन की मशीन द्वारा

Read More

Scroll Up