डोर-टू-डोर व सड़कों से कूड़े के उठान, नालियों की सफाई पर नगर निगम हुआ सख्त लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने कड़ा रुख अपना लिया है। अब नगर निगम में रोज़ सुबह सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर (SFI) और सुपरवाइज़र की ड्यूटी की LIVE मॉनिटरिंग हो रही है। इसके लिए एक खास सिस्टम बनाया गया है जिसमें महीने के अलग-अलग दिनों में अपर नगर आयुक्तों को रोस्टर के हिसाब से मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान की शुरुआत 7 मई से हुई है, जिसमें एक कंट्रोल रूम स्थापित
