लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां एलएलबी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। जानकारी के मुताबिक चिनहट थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पीछे यशोदा नगर में प्रकंपन्न प्रांजल हॉस्टल में रहता था। प्रकंपन्न प्रांजल मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला था। वह लखनऊ में हॉस्टल में रह कर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। जहां उसने ने हॉस्टल में फांसी लगाकर
Year: 2020
अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजपा पर साधा निशाना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने जनेश्वर मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अखिलेश के साथ धर्मेंद्र यादव, रामगोविंद चैधरी, अहमद हसन, सीएल वर्मा, राजपाल कश्यप सहित हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहें। जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत की धरती पर भगवान कृष्ण समेत तमाम महापुरुष ने जन्म लिया है। जो भाषा राजनीति में इस्तेमाल
सीएए, एनआरसी का विरोध कर रही महिलाओ ने घंटा घर के मैदान में रखा रोज़ा और वृत
धरना स्थल पर हुआ रोज़ा इफतार और हवन सुभाषनी अली पहुॅची घंटा घर के मैदान में महिलाओ का बढ़ाया हौसला लखनऊ। नागकिता कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के मैदान मे पिछले 6 दिनो से लगातार कोहरे ठन्ड के बावजूद खुले आसमान के नीचे ज़मीन पर बिछीं चटाईयो पर बैठ कर शान्तीपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार की दोपहर हुसैनाबाद क्षेत्र की 20 महिलाओ से शुरू हुए धरने में अब प्रदेश भर से महिलाए पहुॅच रही है और सीएए, एनआरसी के खिलाफ घंटा घर के मैदान से उठ रही विरोध
सीएए के नाम पर धरना प्रदर्शन विपक्ष की साजिशः योगी
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति भ्रम मिटाने के लिए लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। योगी ने कहा कि गृह मंत्र्री ने लौह पुरुण जैसी इत्छाशक्ति दिखाई है। योगी ने कहा कि सीएए के नाम पर राज्य के कुछ जिलों में धरना प्रदर्शन विपक्षी दलों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है। देश के खिलाफ साजिश रचने वालों की असलियत जनता जान चुकी है। केन्द्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार ने कश्मीर, राममंदिर, ट्रिपल तलाक और सीएए के जरिये शरणार्थियों को नागरिकता देने जैसे अहम मुद्दों बखूबी अंजाम तक पहुंचाया है। इस
बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे
लखनऊ। सोमवार शाम से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अचानक ठंड बढ़ गई। गर्म कपड़ों के बावजूद गलन से लोगों के हाथ पैर सुन्न हो रहे थे। और यह हाल मंगलवार सुबह 10 बजे तक बना रहा। कोहरा अपने पूरे शबाब पर था। दृश्यता इतनी कम थी कि लोगों को आमने सामने का भी दिखाई नहीं दे रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कूली बच्चे इस ठंड और कोहरे में कांपते हुए स्कूली जा रहे थे। लखनऊ में स्कूल की छुट्टियां नहीं थी पर अन्य कई जिलों में आठवीं कक्षा तक
डंके की चोट पर कहता हूं जिसे विरोध करना है करेे, सीएए वापस नहीं होगा: अमित शाह
लखनऊ। लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में हो रही रैली में बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह जमकर दहाड़े। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये नारे देश को तोड़ने वालों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, सीएए वापस नहीं होने वाला है। उन्होंने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। कांग्रेस, सपा, वसपा, टीएमसी भ्रम फैला रही है।
नागरिकता कानून के खिलाफ पाॅचवे दिन जारी है महिलाओ का विरोध प्रदर्शन
लगातार पाॅचवे दिन जारी है सीएए एनआरसी का विरोध महिलाओ की संख्या मे हुआ इज़ाफा लखनऊ। दिल्ली के शाहीन बाग मे नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद पाॅच दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर से लखनऊ के घंटा घर के मैदान मे शुरू हुआ महिलाओ का विरोध ्रदर्शन विस्तार ले रहा है। लगातार पाॅच दिनो से शान्तीपूर्ण माहौल म जारी महिलाओ के विरोध प्रदर्शन मे महिलाओ की सख्यंा मे लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जब महिलाओ ने घंटा घर के मैदान मे प्रदर्शन शुरू किया था तब शहर मे
पिछली सरकारों की वजह से आत्महत्या को मजबूर हुए किसान: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की धरती अत्यंत उर्वरा धरती है। हमारे पास पर्याप्त जल संसाधन हैं, लेकिन 15-20 वर्षों में शासन की उपेक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में लापरवाही के कारण आज से 3 वर्ष पहले तक ऐसी स्थिति हो गई थी। जब प्रदेश के किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए थे। लखनऊ के लोकभवन में प्रगतिशील कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं अपने सभी प्रगतिशील किसान भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं जिनके परिश्रम से उत्तर प्रदेश की उर्वरा धरती पर कृषि उत्पादन आत्मनिर्भरता की ओर
निर्दोष फिलिस्तीनियों पर इजरायली बमबारी के खिलाफ अरब देश चुप क्यों हैं? मौलाना कलबे जवाद नकवी
लखनऊ, शहीद जनरल कासिम सुलैमानी और अबू मेहंदी अल-मोहन्दिस की शहादत पर, इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने आज एक बयान में कहा कि 9 फरवरी 2020 को संयुक्त रूप से बडे इमामबाडे में अमेरिकी आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी शहीदों के चहलुम की मजलिस दिन में 1 बजे आयोजित होगी। मौलाना ने कहा कि लखनऊ की सभी मातमी अंजुमनों की बैठक में यह फेसला लिया गया है। मौलाना ने कहा कि इस मजलिस में लखनऊ सहित आस पास के इलाकों से भी ओलमा,जनता और अंजुमनें हिस्सा लेंगी। मौलाना ने फिलिस्तीनियों पर जारी इजरायल के आतंकी हमलों की
राष्ट्रीय एकता देश की अहम् जरूरतः मौलाना खालिद रशीद
लखनऊ। राष्ट्रीय एकता सम्प्रदायिक सौहार्द, देश व कौम की अहम् जरूरत है। यह हमारी शानदार व यादगार अतीत की कािबले फर्ख विरासत भी है और हमारे उज्जवल भविश्य की अमानत भी। इन शब्दों का इज्हार इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल ने किया। वह राष्ट्रीय एकता के जज्बात को बढ़ावा देने के लिए आशियाना परिवार और विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक में सम्बोधन कर रहे थे। उन्होने कहा कि हम हिन्दुस्तानियों की पहचान इसी राष्ट्रीय एकता और मजहबी रवादारी की वजह से है। उन्होने कहा कि अवाम में