घंटा घर के मैदान मे 12वें दिन भी जारी है विरोध प्रदर्शन

घंटा घर के मैदान मे विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ को लगातार मिल रहा है समर्थन लखनऊ।  कड़ाके की ठन्ड घना कोहरा और खुले आसमान के नीचे 12 दिन 288 घंटें 17280 मिनट 10 लाख 36 हज़ार 8 सौ सेकेन्ड से लगातार सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारो की गूंज लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे सुनाई दे रही है। 17 जनवारी की दोपहर दो बजे से 20 महिलाओ द्वारा सीएए और एनआरसी के खिलाफ शुरू हुए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे लगने वाले नारे यहंा कोई पल ऐसा नही गुज़रा जब न सुनाई दिए हो। दिन मिनट घंटे मिनट

Read More

न पुलिस की सख्ती का डर न खराब मौसम का असर सीएए एनआसी का विरोध 11वें दिन भी जारी

शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बीच देश भक्ति गीत जज़्बाती नारे और शेरो शायरी लगातार जारी लखनऊ।  नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले 11 दिनो से महिलाओ का शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी शुक्रवार की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा घंटा घर के मैदान मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने जितना दबाने की कोशिश की उतना ही महिलाओ का विरोध प्रदर्शन विस्तार लेता गया। 17 जनवरी से लगातार दिन रात हो रहे महिलाओ के इस शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे सबसे ज़्यादा भीड़ गणतंत्र दिवस के

Read More

71वें गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर: मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 71वंे गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय समारोह का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर है। उत्तर प्रदेश देश और दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है। इसके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता को पूरी ईमानदारी और ताकत से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना होगा। देश का 71वां गणतंत्र दिवस हमें यही प्रेरणा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने से आपसी

Read More

मायावती ने की मांग सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ मामले वापस हों

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, आदि के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं समेत जिन लोगों के भी खिलाफ उप्र की भाजपा सरकार द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें तुरन्त वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष के दौरान जान गंवाने वालों के परिवार वालों की सरकार को उचित मदद करना चाहिए। शहर के घंटाघर इलाके में 17 जनवरी से सीएए के खिलाफ धरना चल रहा

Read More

71वीं गणतंत्र दिवस परेड में भीष्मा डी-90 टैंक ने भरा जोश, पहली बार शामिल हुई पुलिस की महिला टुकड़ी

लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में देशभक्ति के तराने गूंजे और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्घ्यनाथ और अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधान भवन के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए सेना और स्कूली बच्चों के कदमताल के बीच आसमान से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हुई तो फिजा में देशभक्ति के लाखों रंग नजर आए। परेड के दौरान देश की सरहदों पर सुरक्षा के लिए तैनात टैंक डी-90 भीष्मा संग 105ध्37 एमएम लाईट फील्ड

Read More

यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा

लखनऊ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। समाजवाद पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गांधी शांति यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में 9 जनवरी 2020 को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यात्रा रविवार को इटावा पहुंची थी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में जिसका जोरदार स्वागत हुआ था। दोपहर बाद सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी होगी, जिसमें यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। एनसीपी नेता शरद पवार ने गांधी शांति

Read More

पुलिस की कड़ी घेरा बन्दी के बावजूद नौवे दिन भी जारी है महिलाओ का शान्तीपर्ण विरोध प्रदर्शन

शनिवार को दिन भर रहा अनिश्चितता का माहौल, महिलाओ ने लगाए पुलिस पर अभद्रता के गम्भीर आरोप लखनऊ। नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले नौ दिनो से लगातार हज़ारो महिलाए रिरोध प्रदर्शन कर रही है। कड़ाके की ठन्ड के बावूजद खुले आसमान के नीचे सभी उम्र की महिलाए अपने स्वाथ्य की परवाह किए बगैर सीएए वापस लिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने मे डटी हुई है। नौ दिनो से शान्तीपूर्ण तरीके से चल रहे महिलाओ के विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस तरह तरह के हथकन्डे अपना चुकी है

Read More

रोडवेज बस में लगी आग, धू धू कर जला, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग बस अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां खड़ी बस में आग लग गई। जिससे धू धू कर रोडवेज बस जलने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नाका थाना के चारबाग बस अड्डे का मामला है। जहां चारबाग बस अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब बस स्टेशन पर खड़ी बस में आग लग गई और बस धू-धू कर जलने लगा। जानकारी के मुताबिक फिलहाल बस स्टेशन पर आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने

Read More

केजीएमयू में सर्वर हुआ ठप, नाराज लोगों ने किया हंगामा

लखनऊ। केजीएमयू में शनिवार को सर्वर ठप होने के कारण ओपीडी में पर्चा नहीं बनाए जाने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सर्वर ठप होने से लोगों को पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी की फीस जमा करने में भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि केजीएमयू में सुबह आठ बजे ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की लाइन पंजीकरण के लिए लगी थी। कर्मचारियों ने पर्चा बनाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर बाद सर्वर ठप हो गया। जिससे मरीजों के कम्प्यूटर से पर्चे बनने का काम थम गया। साढ़े 10 बजे तक मरीज पर्चे के

Read More

गणतंत्र दिवस पर 368 पुलिस कर्मी समेत जेल विभाग के 101 अफसर होंगे सम्मानित

लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अपने क्षेत्र में अच्छा और ईमानदारी से कार्य करने वाले 368 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी ओपी सिंह प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित करेंगे। पुलिस विभाग के 27 कर्मियों को प्लेटिनम, 67 को गोल्ड और 274 को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। इसके अलाव जेल विभाग के 101 अधिकारी और कर्मचारियों को भी प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में 60 यूनिफॉर्म कैडर और 41 नॉन यूनिफॉर्म कैडर के कर्मी शामिल हैं। डीजीपी ओपी सिंह एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीआईजी चित्ककूटधाम दीपक

Read More

Scroll Up