4 हज़ार की रिश्वत के साथ जल निगम का घूसखोर बाबू पकड़ा गया लखनऊ। एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण सगंठन को आज एक नही बल्कि दो सफलताए हाथ लगी है । भ्रष्टाचार निवारण सगंठन शाहजहंापुर की टीम ने 4 हज़ार की रिश्वत के साथ जल निगम के एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया वही गोरखपुर की टीम ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण मे कनिष्ट लिपिक के पद पर तैनात महिला को 20 हज़ार रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया। रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार मानचित्र सेल की महिला कनिष्ठ लिपिक और जल निगम के बाबू
Month: September 2019
सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए किया नुक्कड़ नाटक
कानपुर। डीएन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वाधान में अध्यक्षा नीता मिश्रा की अध्यक्षता में व सहायक क्षेत्र प्रबंधक झकरकटी बस स्टेशन व प्रबन्धक राजेश सिंह कानपुर रेल बाजार चैकी प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक का आयोजन अमर शहीद मेजर सलमान खान अंतरराष्ट्रीय झकरकटी बस स्टेशन कानपुर नगर पर किया गया। संस्था के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान की जानकारी देते हुए अध्यक्षा नीता मिश्रा ने बताया कि संस्था डीएन मेमोरियल सेवा समिती के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में दिखाया गया कि गया कि किस तरह से सड़क मार्ग में
डाकघर के स्टोर रूम में लगी भीषण आग
लखनऊ विभूतिखण्ड इलाके के एक डाकघर स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। जहां आग लगने से डाकघर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स के पास हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।यह घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र की है। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में स्थित डाकघर में आग लगने से हाहाकार मच गया। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से डाकघर में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
पुलिस ने बरामद किए 50 मोबाइल लोगों को लौटाए मोबाईल पाकर खिले चेहरे
लखनऊ। पुलिस ने बुधवार को कई नागरिकों को उनके खोए हुए 50 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सकुशल वापस किए। बता दें कि हजरतगंज थाने में एसपी पूर्वी ने नागरिकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह 50 मोबाइल आस-पास के जनपदों से बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपए तक बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस को विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सीधे व अन्य माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद किया गया और आज उनके मालिकों के हाथों
मस्जिदों को आबाद करना ईमान की बड़ी निशानी : मौलाना खलिद रशीद
लखनऊ। दुनिया में इंसान को इस लिए आबाद किया गया कि वह खुदा पाक की फरमा बश्रदारी करे और अपने सजदों से खुदा पाक की इस जमीन को आबाद करे। इन्सान को खाने पीने या अन्य चीज़ों की फिक्र के लिए नही भेजा गया। दुनिया को बनाने का जो मकसद था उसके पेश नजर सब से पहले उस घर को निर्माण करने की सख़्त जरूरत थी जो खुदा की इबादत का केन्द्र हो। इस लिए खाने काबा को सबसे पहले बनाया गया। पैग़ाम यह था कि इंसान को सबसे पहले अपने पैदा करने वाले के हुक्म को पूरा करने की
मुलायम सिंह यादव ने कहा, षड्यंत्र रचा जा रहा है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव आजम खान के समर्थन में उतरें हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि आजम खान की जिस तरह बदनामी हो रही है यह ठीक नहीं है, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को नेताओं को आजम खान के साथ खड़ा होना चाहिए, आजम खान के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है,मुलायम ने कहा, मैं यह देख रहा था और मैं आजम के समर्थन में खड़ा हूं. उन्होंने देश में शिक्षा के लिए बहुत काम किया है, मैं प्रेस के सामने यह बात कहना चाहता था कि हम हमारी पार्टी आजम के साथ खड़े
दबंगों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट की है जहां आधा दर्जन दबंगों ने एक बुजुर्ग कृष्ण कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। बुजुर्ग को पीटते हुए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में असमर्थ नजर आ रही है। जिसके बाद ही पीड़ित बुजुर्ग ने सीएम योगी और पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के मुताबिक, अलकनंदा अपार्टमेंट में दबंगो की दबंगई सामने आई है। दबंग युवकों ने बुजुर्ग कृष्ण कुमार की बुरी तरह से पिटाई की है और यह पुरी घटना वहां
योगी कैबिनेट में पास हुए 6 प्रस्ताव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान योगी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि के लिए 50 एकड़ भूमि दिए जाने समेत 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। मुरादाबाद की कांठ तहसील में बस स्टेशन के निर्माण के लिए 1210 वर्ग मीटर भूमि परिवहन विभाग को निःशुल्क दी जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि की स्थापना के लिए लखनऊ में एलडीए द्वारा 50
एसएसपी ने स्कूली छात्राओ को बाटे पुरूस्कार प्रशंसा पत्र
एसएसपी ने स्कूली छात्राओ को बाटे पुरूस्कार प्रशंसा पत्र लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आज अपने कैम्प कार्यालय मे निबन्ध प्रतियोगिता मे प्रतिभाग लेने वाले बच्चो का उत्साह वर्धन करते उन्हे प्रशंसा पत्र देने के अलावा बच्चो को उपहार देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसएसपी से प्रशंसा पत्र और उपहार पाकर स्कूली छात्राओे के चेहरे खिल गए। आपको बता दे कि 31 गस्त को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया आनन्दी बेन पटेल ने महिला थाने का निरीक्षण किया था इस दौरान उन्होने वहंा मौजूद स्कूली छात्राओ से वार्तालाप भी थी महिला थाने मे छात्राओ को उत्तर
सोनिया गांधी को मांगनी चाहिए माफीः समबित पात्रा
नयी दिल्ली । आईएसआई से संबंध होने के आरोप को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. भाजपा ने सोमवार को उनके बयान को निंदनीय और शर्मनाक बताया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह बयान निंदनीय, शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है. वे (दिग्विजय सिंह) कांग्रेस के नवरत्नों में से एक हैं, वे कोई साधारण नेता नहीं हैं. इस पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नौ रत्न हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
