मश्क़ भर के नहर से प्यासा निकल आया जरी यह सिफ़त देखी गई अब्बास के किरदार मेँ लखनऊ।;रिपोर्ट शेख साजिद आठ मोहर्रम की शब दरिया वाली मस्जिद से निकलने वाला अलम ए फातहे फुरात का जुलूस अपने निर्धारित समय से निकाला गया। ये जुलूस हज़रत इमाम हुसैन के भाई जनाब अब्बास अलमदार की याद में निकाला जाता है । हजरत अब्बास को इमाम हुसैन ने कर्बला में अलम देकर यह कहा था की अब्बास आज से तुम लश्कर के सरदार हो रोज़े आशूरा जब सकीना बीबी ने चचा अब्बास से कहा कि हाय पियास मारे डालती है तब इमाम हुसैन
Month: September 2019
शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया शाही मेंहदी का जुलूस
शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया शाही मेंहदी का जुलूस सीसीटीवी और ड्रोन कैमरो से हुई जुलूस की निगरानी लखनऊ। सेहरा बांधे हुए मैदान में वो क़त्ल हुआ बियाह की हाय उसे रास न आई मेंहदी। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ज़ेरे निगरानी हर वर्ष संातवी मोहर्रम को हज़रत क़ासिम अ0स0 की याद मे ऐतिहासक आसिफी इमाम बाड़े से निकाला जाने वाला शाही मेंहदी का जुलूस शाही शानो शौकत के साथ रिवायती अन्दाज़ मे शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया। आसिफी इमाम बाड़े से निकाले गए शाही मेंहदी के जुलूस से पहले मौलाना ज़हीर हसन खाॅ ने मजलिस पड़ी जिसमे उन्होने कर्बला का मंज़र
फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया
लखनऊ। फिजियोथेरेपी यानि भौतिक चिकित्सा जिसमें मरीज को चोट, जोड़ों के दर्द, हड्डियों और मुलायम टिश्यू के दर्द, हृदय, छाती और फेफड़े, दिमाग से संबंधित परेशानियों से बचाये जाने की कारगर चिक्तिसा पद्धति है। अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश मन्ध्यान ने विश्व भौतिक चिक्तिसा दिवस (वल्ड फिजियोथेरेपी डे) के अवसर पर बताया कि फिजिकल थेरेपी एक स्वास्थ्य देखभाल की पद्धति है जिसका उद्देश्य आपके शरीर की अधिकतम कार्य क्षमता को विकसित करना, जीवन भर कायम रखना और सुधारना है। यह पद्धति आपके शरीर के सामान्य क्रियाकलाप फिर से बहाल करने और आपको किसी भी बीमारी या चोट से
50 हज़ार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ में पिछले साल गैस एजेंसी के कैशियार श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दस लाख रुपये लूटने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायाण मिश्र ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पिछले साल 29 अक्टूर को एक गैस ऐजेंसी का कैशियर विनीतखंड निवासी श्याम सिंह बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। उसी समय बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने
योगी ने ’इसरो’ के वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा, आप के साथ खड़ा है पूरा देश
लखनऊ। ‘चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हमें भारतीय वैज्ञानिकों, उनके परिश्रम, मेधा और विजन पर गर्व है। आप सभी निरंतर हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। पूरा देश आप सभी के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इसरो ने एक
गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग मेंः मायावती
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि ’इसरो’ ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चंद्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस संबंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।
भारत और कोरिया ने रक्षा सहयोग बढाने के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली । भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की है और इसे आगे बढाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण कोरिया की तीन दिन की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष जोंग योंगदू के साथ सिओल में मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की। दोनों नेताओं ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग भारत और दक्षिण कोरिया की विशेष सामरिक साझेदारी के केन्द्र में है। उन्होंने सेनाओं के स्तर तथा रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की।
सपा ने बहराइच की बलहा सीट से घोषित किया प्रत्याशी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अगले प्रत्याशी घोषणा की है। सपा ने बहराइच की बलहा सीट से किरन भारती को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा ने सहारनपुर की गंगोह सीट से चैधरी इंद्रसेन को और हमीरपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर
सआदतगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, बाइक बरामद
लखनऊ। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सआदतगंज पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। सआदतगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह इससे पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक महेश पाल के नेतृत्व में कटरा बीजन बेग चैकी प्रभारी कुलदीप सिंह व पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सराय माली खां के रानी कटरा निवासी भानु शर्मा पहले छोटी मोटी चोरियों
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जाल मे फसा एक और भ्रष्टाचारी
लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीमे भ्रष्टाचारियो पर लगातार कहर बन कर टूट रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को लगातार आज पांचवे दिन छठी कामयाबी मिली पाॅच दिन मे 6 भ्रष्टाचारियो को घूस की रकम के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार सलाखो के पीछे पहुॅचा दिया गया है। साफ सुथरी और तेज़ तर्रार छवी के लिए पहचाने जाने वाले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मलहोत्रा की कयादत मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीमो को लगातार सफलताए मिल रही है। इसी
