फर्रुखाबाद। बाढ़ का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत भी बढ़ रही है। जिला प्रशासन की तरफ से कोई सहायता फिलहाल ना मिलने से आक्रोश भी बढ़ रहा है। ग्राम बमियारी सम्पर्क मार्ग पर लगभग 3 फीट पानी की धार चल रही है। जिससे उसे मार्ग का आवागमन बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी तीसराम की मड़ैया के चारों भर गया है। वहीं संपर्क मार्ग पर भी पानी चल रहा है। लोगों को खाने पीने को लेकर काफी समस्या हो रही
Day: August 22, 2019
1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में होगा उद्यमी समागम का आयोजन
लखनऊ। आगामी 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में जिला उद्यमी समागम का आयोजन किया जायेगा। इसमें पारम्परिक कारीगरों एवं उद्यमियों को ओडीओपी के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही छोटे उद्योग को बड़े व्यवसाय बनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये जायेंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए समागम का आयोजन होगा। उन्होंने इस समागम में कारीगरों, उद्यमियों, लघु व्यापरियों सहित बैंक, प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड, अग्नि शमन आदि विभिन्न विभाग के अधिकारियों
पुलिस ने नदी से बरामद किया युवक का शव
लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मण मेला मैदान के पास बुधवार को युवक मनीष कुमार सिंह(25) ने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी स्थानीय निवासी ने मौके पर पुलिस को पहुंचाई थी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढ़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद किया। दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों को युवक का शव नहीं मिला था, वहीं आज पुलिस
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनायी जन्माष्टमी
लखनऊ। राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोजफ प्ले-वे के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अपने ही अंदाज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ उनकी बाल लीलाओं को अपने बाल सुलभ अंदाज में मंचित भी किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी, कंस, देवकी, वासुदेव सुदामा माता यशोदा सुदामा तथा बाल सखाओं जैसे श्रीकृष्ण लीला के चऱित्रों जीवंत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हम सभी प्रमुख त्योहारों होली, दीवाली, रक्षाबंधन, ईद, बकरीद, गुरूपर्व, क्रिसमस