लखनऊ। गुरुवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक चैराहे पर एक ट्रैवलर संचालक करुणा शंकर शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला ने अवैध वसूली का विरोध करने पर एक वाहन स्वामी की जमकर पिटाई कर दी। दबंग ने आपने गुर्गो के साथ पीड़ित वाहन स्वामी को पीटते हुए पॉलीटेक्निक चैकी तक ले गया, जहां बाहुबली के सामने चैकी इंचार्ज ने भी आपने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी, जिसके बाद पीड़ित ने गाजीपुर थाने में माफिया बबलू शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि बबलू शुक्ला पुलिस की चेतावनी की धज्जियां उड़ाकर
Day: August 8, 2019
नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
लखनऊ। नगर निगम के ठेकेदारों की कर्मचारियों के प्रति दबंगई दिखाई गई। बता दे कि आलमबाग के नगर निगम जोन 5 में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों को अभी तक सैलरी नहीं मिली है। जिसके कारण प्राइवेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि प्राइवेट कर्मचारियों को ठेकेदार 2 महीने से सैलरी नहीं दे रहा है। जिसके बारे में कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को भी बताया। लेकिल कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारी अपना पला छाड़ दिया और साथ ही उनका कहना है कि ठेकेदार जाने।
डीजीपी ने किया रिजर्व पुलिस लाइंस में पौधरोपण
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइंस में पर्यावरण को ध्यान में रखकर वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने वृक्षा रोपण का शुभारंभ किया। इनके साथ एडीजी जोन राजीव क्रष्णा, आईजी एस के भगत और राधिका आनंद भी मौजूद रही। वहीं, कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन के प्रांगण में सैकडो पौधे लागएंगे। जबकि राधिका आनंद ने हमेशा पर्यावरण में योगदान दिया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर उनकी मदद ली है। हमेशा राधिका ने अपने पैसों से हजारो जगहों पर वृक्षा रोपण कराया है। ओपी सिंह ने आगे कहा
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री दुःखी
लखनऊ। बिजनौर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन ट्रकों के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि कोतवाली इलाके में बुधवार रात करीब 11 बजे काली मंदिन चैराहे पर एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रघुबीर (55) प्रमोद (28) जॉनी (25) राहुल (28) और 29 वर्षीय पंकज के रुप में