लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विदेशमंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। श्री यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थी। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने विदेश में मुश्किलों में फंसे भारतीयों की तत्काल मदद की। उनके निधन से भारतीय राजनीति और राजनय दोनों को क्षति हुई है। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा
Day: August 7, 2019
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं मायावती ने कहा बेहतरीन वक्ता थीं सुषमा
लखनऊ। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार रात निधन हो गया। सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही देशभर में शोक की लहर है। सुषमा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी नई दिल्ली में सुषमा के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मायावती ने सुषमा के पति स्वराज कौल से मुलाकात भी की। अंतिम दर्शन करने के बाद मायावती ने कहा कि सुषमा के जाने से मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख हुआ है। वह एक
सुषमा स्वराज के निधन पर योगी ने जताया दुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजनीति में मानवीयता का इतना पवित्र समावेश अत्यंत दुर्लभ है। उनका असमय जाना समाज और देश में एक रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी पूर्ति संभव ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक कार्यकर्ता, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और कर्मठ जन सेविका के रूप में उन्होंने अपने अनुकरणीय जीवन से अनेकों आदर्श स्थापित किए। भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य, वरिष्ठ नेता और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से स्तब्ध हूं। हम
जो आदमी हज करने गया है वो अपनी कुर्बानी मक्का शरीफ में करेगाःहेल्प लाईन
लखनऊA दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल के अन्र्तगत हर साल की तरह इस साल भी इ्र्रद-उल-अज़हा हेल्प लाइन की शुरूआत की गयी है। इस हेल्प लाइन से लोग फोन और वेब साइट के जरिए 3 अगस्त 2019 से 15 अगस्त 2019 तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कुर्बानी हज व उमरा और अन्य समस्याओं से सम्बंधित सवालात मालूम कर सकते हैं। जिनके जवाबात इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली नाजिम दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल की अध्यक्षता में उलमाक्राम का एक पैनल देता है। लोग अपने सवालात इन नम्बरों 9415023970 9335929670 9415102947 9580112032, और वेब साइट