लखनऊA नाइजीरिया से इलाज के लिए भारत आये आयतुल्लाह ज़कज़की के वापिस जाने पर इमामे जुमा मौलाना सय्यद कलबे जवाद नकवी ने खेद व्यक्त करते हुए नाइजीरिया सरकार और उन लोगो की कड़ी निंदा की जो उनके नाम पर गन्दी सियासत कर रहे थे। मौलाना ने कहा कि आयतुल्लाह ज़कज़की के वापस जाने का हमे बहुत खेद है । उनका इलाज मेदांता अस्पताल में हो रहा था मगर नाइजीरिया सरकार ने उन्हें यहां एक आतंकवादी बना कर पेश किया जिस की वजह से उन के इलाज में बहुत मुश्किलें आयी। नाइजीरिया सरकार और दिल्ली सरकार में मौजूद नाइजीरिया दूतावास नही
Month: August 2019
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी की सराहनीय पहल रही है। जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर अपने कैम्प कार्यालय के रविन्द्र सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनका उत्साहवर्धन किया।वहीं एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने आज अपने कैम्प कार्यालय के रविन्द्र सभागार में स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी जिनके कार्यों से समाज में पुलिस की छवि में सुधार हुआ है ऐसे पुलिस कर्मियों के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए 56 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति
पीजीआई मे घर से चोरों ने उड़ाई एक लाख की ज्वैलरी व नगदी
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में एक खालीघर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरो ने चोरी की वारदात को उस समय अन्जाम दिया जब घर के सभी लोग रक्षाबंधन पर्व पर देहरादून गए थे, तभी चोरों ने खाली पड़े घर को निशाना बना कर उसमें धावा बोल दिया। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी।पूरा मामला वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 5 का है, यहां के निवासी सुनील कुमार रक्षाबंधन पर्व मनाने परिवार संग देहरादून में रहने वाली बहन मीना दीक्षित के घर बुधवार को निकले थे। तभी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि के अवसर पर देश भर में श्रद्धांजलि सभाओ का आयोजन किया जा रहा है लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय में अटल को श्रध्दांजलि दी गई। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने अटल जी की फोटो पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ ही नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर निगम लखनऊ और एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर
एसएसपी ने दिए आदेश खुले में शराब पीकर किया हंगामा, तो जाना पड़ेगा जेल
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लखनऊ के समस्त थाना क्षेत्रों में शराब के ठेकों, मॉडल शॉप के आसपास खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्व में ही सभी थाना प्रभारियों व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिेए गए थे। राजधानी मे शराब की दुकानों में दुकान के बाहर खड़े होकर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।एसएसपी ने थाना हुसैनगंज क्षेत्र में महा ठंडी बीयर के सामने कुछ लोगों द्वारा खुले में बीयर पीते हुए का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसएसपी कलानिधि
उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित एसएसपी ने किया एलान
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को लगभग 200 आरक्षी,मुख्य आरक्षी पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। इसके साथ ही एसएसपी ने उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।बता दें, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है जिनके कार्यों से समाज में पुलिस की छवि बेहतर हुई है। वे पुलिसकर्मी जो भूखे व्यक्तियों को खाना खिलाने, खून देकर जान बचाने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जिंदगी बचाने और अपराध पर अंकुश लगाने का काम करते हैं, जिससे समाज में पुलिस
तिरंगी राखियां बांध कर नन्हें-मुन्नों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
लखनऊ। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन का पर्व एक साथ आने से बच्चों में बहुत ही जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी जीती जागती मिसाल बुधवार को राजधानी के आलमबाग में ए प्लस स्कूल में दिखी। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने एक दूसरे की कलाईयों पर तिरंगी राखियां बांध कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रधानाचार्य ज्योति ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ए प्लस स्कूल में रक्षाबंधन का त्यौहार तिरंगे के तीनों रंगों से सराबोर रहा। बच्चे काफी दिनों से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं और आज उन्होंने तीन रंगों से सजी राखियां एक
बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल
लखनऊ। बीजेपी उम्मीदवार नीरज शेखर ने बुधवार को राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नीरज शेखर के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। नामांकन के लिए विधानभवन स्थित बीजेपी के विधानमंडल दल के कार्यालय में लोग एकत्रित थे। नामांकन के समय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर हाल ही में राज्यसभा और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर
मकान की दीवार काट कर चोरो ने उड़ाई नकदी और ज़ेवर
ल्खनऊ। पुलिस से बेखौफ चोरो ने बीती रात मलिहाबाद के ग्राम ढकवा मे एक मकान की दीवार काट कर घर मे रख्खी हजा़रो रूपए की नकदी और ज़ेवर चुरा लिए । सुबह जब परिवार के लोगो की नींद खुली तो मकान की दीवार कटी देख कर घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए पीडिता ने मलिहाबाद पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस अब मामले की जाॅच कर रही है। जानकारी अनुसार मलिहाबाद के ग्राम ढकवा मे रहने वाले किसान नीबू लाल का परिवार रात मे अपने घर मे सो रहा था तभी रात मे किसी समय उनके
इटौजा मे हुआ दर्दनाक हादसा दो की मौत तीन घायल
लखनऊ। ईद उल अज़हा की दूसरी सुबह ईटौंजा के थानीपुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे मे पिकप गाड़ी पर सवार दो नौजवानो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोंगो को गम्भीर चोटे आई है। सुबह के समय हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना पाकर ईटौंजा पुलिस मौके पर पहुॅची और हादसे मे गम्भीर रूप से घायल हुए सभी तीन घायलो को तत्काल मेडिकल कालेज के ट्रामा सेन्टर पहुॅचाया और हादसे मे मौत के मुंह मे समाए दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पिकप गाड़ी लखनऊ
