110 मस्जिदो मे हुई विशेष नमाज़ घरो मे बने लज़ीज़ पकवान लोगो ने एक दूसरे को दी बधाई पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इन्तिज़ाम लखनऊ। मुशकिल कुशा शेरे खुदा अली मुर्तुज़ा हजरत अली अलैहिस्सलाम की शान मे मनाया जाने वाला ईद-ए-ग़दीर का त्योहार आज पूरी अकीदत और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज से करीब 1430 वर्ष पूर्व 18 जिल हिज 10 हीजरी को गदीर के मैदान मे हज़रत मोहम्मद मुस्तुफा सल्लाहु अलैहि वसल्लम ने मौला-ए-कायनात हज़रत अली अ0स0 की खिलाफत का एलान करते हुए कहा था मन कुन्तो मौला फा हाज़ा अली उन मौला यानि जिस जिस का
Month: August 2019
जेटली की हालत स्थिर, आडवाणी नकवी सहित कई नेता पहुंचे हाल जानने, नौ दिन से जारी नहीं हुआ है कोई हेल्थ बुलेटिन
नयी दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित सहित कई अन्य नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने भी एम्स पहुंचकर जेटली की सेहत की जानकारी ली. 66 वर्षीय जेटली को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.उन्हें सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, एम्स ने उनके स्वास्थ्य
6 लोगो की हत्या के बाद एसएसपी प्रयागराज का तबादला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को तीन अलग अलग इलाकों में छह लोगों की हत्या से विपक्ष के निशाने पर आयी योगी सरकार ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को हटाने का निर्णय किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज कहा कि एसटीएफ के एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज को प्रयागराज का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है जबकि मौजूदा एसएसपी अतुल शर्मा को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले तिहरे हत्याकांड में धूमनगंज थाने के प्रभारी तेज बहादुर सिंह समेत दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। राज्य
आरएसएस अपनी आरक्षण विरोधी मानसिकता त्याग दे तो ही बेहतर: मायावती
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने ट्वीट कर चेतावनी देते हुए कहा है कि संघ अपनी आरक्षण विरोधी मानसिकता को त्याग दे तो ही बेहतर होगा। मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘आरएसएस का एससीध्एसटीध्ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इसपर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है। संघ अपनी आरक्षण-विरोधी मानसिकता त्याग दे तो
सतसंग से लौट रही बुजुर्ग महिला से टप्पेबाज़ो ने उतरवाए ज़ेवर
तालकटोरा के मीना बेकरी के पास हुई घटना लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी अपराधियो की धर पकड़ और अपराध की रोकथाम के लिए दिन रात चेकिंग अभियान चला रहे है और पुलिस की चेकिंग को धता बताते हुए अपराधी घटनाओ को अन्जाम देने से बाज नही आ रहे है वो भी ऐसे स्थान पर जहंा शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब पुलिस सघ्ंान चेकिंग अभियान न चलाती है । ऐसे हालात मे पुलिस की चेकिंग पर सवालिया निशान लगना वाजिब है क्यूकि चैराहो पर चेकिंग करने वाली पुलिस वाहनो के कागज़ात चेक करने तक ही अपनी कार्यवाही को महदूद रख रही
देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का खतरा है और व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है। मायावती ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा, देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव, हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुरूखी व परेशान हैं। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केंद्र इसे पूरी गंभीरता से लें। बसपा मुखिया
जीआरपी पुलिस ने लावारिस मिले बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया
लखनऊ। जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान शनिवार को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा लावारिस दशा में मिला। पूछताछ मैं उसने अपना नाम गुड्डू पाल 16 बर्ष पुत्र रामसमुझ पाल निवासी कर्नलगंज, गोंडा बताया। जिसके बाद जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना देकर बच्चे को रेलवे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि बच्चे को चैकी पर लाकर जब पूछताछ की गई तो बताया कि घर से कर्नलगंज की कहकर निकला था। परंतु भटककर लखनऊ आ गया। अब वह अपने घर जाना चाहता हूं। जीआरपी पुलिस ने बालक द्वारा बताए गए नंबर पर उसके परिजन को
एसएसपी ने पेशी के दौरान होने वाली घटनाओ की रोकथाम के लिए उठाया ये कदम
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बंदियों की पेशी के दौरान घटित होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए एक कदम उठाए है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सदर हवालात कचेहरी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त सीओ कैसरबाग व सीओ लाइन्स मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि देखने मे आता है कि जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय न्यायालयों में पेशी के दौरान ले जाने वाले अपराधियो के हिरासत से फरार होने व पुलिसकर्मियों पर हमले जैसी घटनाये हो जाती है। लखनऊ में इस तरह के घटनाएं कम है। फिर भी एसएसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश एवं परिपत्रों के क्रम में
जवाहर भवन-इन्दिरा भवन में कल से लागू होगी पास व्यवस्था
लखनऊ। जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री सुशील कुमार ’बच्चा’ ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि 19 अगस्त, दिन सोमवार से जवाहर भवन-इन्दिरा भवन में प्रवेश हेतु पास व्यवस्था लागू हो रही है। परिसर में प्रवेश के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने परिचय पत्र लाना होगा। महासंघ को यह जानकारी व्यवस्थाधिकारी ने दी है। श्री पाण्डेय तथा श्री बच्चा ने यह भी बताया कि परिसर में बाहरी गाड़ियों का आना-जाना बन्द होगा, आये दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहता था, सुरक्षा व्यवस्था में लगे भूतपूर्व सैनिक भी राहत की सांस
पीजीआई मे अपार्टमेन्ट की 13वीं मंज़िल से युवती ने लगाई छलाग मौत
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग मे बने हिमालयन इन्क्लेव की 12वी मज़िल पर फ्लैट मे रहने वाले ठेकेदार की 20 वर्षीय पुत्री ने शुक्रवार की दोपहर अपार्टमेन्ट की 13वी ं मंज़िल से नीचे छलांग लगा दी। 13 मंज़िल की ऊॅचाई से नीचे ज़मीन पर गिरी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती द्वारा इमारत से कूद कर आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद पीजीआई पुलिस मौके पर पहॅची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका ने आत्महत्या करने से पहले कोई सुसाईड नोट नही छोड़ा है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। जानकारी
