लखनऊ। आगामी 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में जिला उद्यमी समागम का आयोजन किया जायेगा। इसमें पारम्परिक कारीगरों एवं उद्यमियों को ओडीओपी के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही छोटे उद्योग को बड़े व्यवसाय बनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये जायेंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए समागम का आयोजन होगा। उन्होंने इस समागम में कारीगरों, उद्यमियों, लघु व्यापरियों सहित बैंक, प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड, अग्नि शमन आदि विभिन्न विभाग के अधिकारियों
Month: August 2019
पुलिस ने नदी से बरामद किया युवक का शव
लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मण मेला मैदान के पास बुधवार को युवक मनीष कुमार सिंह(25) ने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी स्थानीय निवासी ने मौके पर पुलिस को पहुंचाई थी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढ़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद किया। दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों को युवक का शव नहीं मिला था, वहीं आज पुलिस
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनायी जन्माष्टमी
लखनऊ। राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोजफ प्ले-वे के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अपने ही अंदाज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ उनकी बाल लीलाओं को अपने बाल सुलभ अंदाज में मंचित भी किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी, कंस, देवकी, वासुदेव सुदामा माता यशोदा सुदामा तथा बाल सखाओं जैसे श्रीकृष्ण लीला के चऱित्रों जीवंत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हम सभी प्रमुख त्योहारों होली, दीवाली, रक्षाबंधन, ईद, बकरीद, गुरूपर्व, क्रिसमस
लखनऊ-कानपुर आने-जाने वाली ट्रेनें 30 अगस्त तक रहेंगी निरस्त
लखनऊ। ट्रेन के सफर से कानपुर और लखनऊ के बीच की दूरी लोग आसानी से तय कर लेते थे, वहीं दूसरी ओर अब यात्रियों की मुसीबत बढने वाली है। बता दें कि रेलवे ने 30 अगस्त तक कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। दोनों शहरों से प्रतिदिन हजारों नौकरी पेशा लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और एमएसटी भी बनवा रखी है। बता दें कि कानपुर से लखनऊ के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को निरस्त मेमो ट्रेनों की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। रेलवे ने काफी टाइम
डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिक्शे पर सवार होकर रिक्शा चालकों को पीछे बैठाकर पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता केकेसी चैराहे से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज कराने
योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ढाई साल बाद बुधवार को अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया। योगी मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ले ली है। पहले कैबिनेट विस्तार 18 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि पांच को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसमें चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।योगी सरकार के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मस्जिद की मीनार पर गिरी आकाशीय बिजली बाल बाल बचे लोग
लखनऊ। मंगलवार की रात लखनऊ मे तेज़ गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली सआदतगंज के अम्बरगंज मे स्थित जामा मस्जिद की मीनार पर गिर गई जिससे करीब 60 फिट ऊॅची मीनार का बड़ा हिस्सा टूट कर मस्जिद के बराबर खाली पड़े एक प्लाट और सड़क पर गिर गया । रात करीब ढाई बजे मीनार गिरने की आवाज़ दूर तक गई तो आस-पास रहने वाले लोग दहल गए। हालाकि राहत की बात ये रही कि आकाशीय बिजली की ज़द मे कोई इन्सान नही आया क्यूकि रात का समय होने के साथ साथ बरसात भी हो रही थी
मायावती ने कहा डीज़ल प्रट्रोल के दाम बढ़ना गरीबों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने से भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर कानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर है। अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी
पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर सीएम ने जताया दुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संदेश में कहा कि अखिलेश सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र की जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के
मलिहाबाद मे चली गोली चाची पर लगा हमले का आरोप मुकदमा दर्ज
लखनऊ। मलिहाबाद के मधवापुर मे आज सुबह अपने खेत मे सुबह की सैर के लिए गए 30 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी पर मारूती वैन से आए लोगो ने गोली चला दी हालाकि इस कातिलाना हमले मे वो बाल बाल बच गए । ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी चाची उसकी बेटी और दो अज्ञात लोगो के खिलाफ मलिहाबाद कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया है हालाकि पुलिस इस हमले को संदिग्ध मान रही है। हैरत की बात तो ये है कि कातिलाना हमले को संदिग्ध मानने वाली पुलिस इस घटना के बारे मे कुछ बोलने को भी तैयार नही है सीओ मलिहाबाद
