दिल्ली के निर्भया कांड के बाद महिलाओं को सुरक्षित बस यात्रा मुहैया कराने के मकसद से यूपी परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से 50 बसें खरीदने के लिए 22.5 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने बताया कि बसें खरीदने के पहले तैयारी को लेकर कई आदेश दिए गए हैं। इसमें सबसे पहले महिला चालकों की भर्ती होगी। सुरक्षा में ‘आदिशक्ति’ महिलाएं तैनात होंगी महिला पिंक स्पेशल बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा ‘आदिशक्ति’ महिलाओं के हाथों में होगा। महिला यात्री
Category: राज्य
कुछ अधिकारी भाजपा के इशारे पर कर रहे फर्जी केस
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना कि कुछ अधिकारी भाजपा के इशारे पर फर्जी केस लगा रहे हैं। उनके विरुद्ध तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। समय आने पर ऐसे अधिकारी कार्यवाही से बच नहीं पाएंगे। अखिलेश ने यह बात शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा कि जातिवाद व सांप्रदायिक उन्माद लोकतंत्र के लिए अभिशाप है। भाजपा जातिवादी राजनीति को सफलता के लिए आसान तरीका मानती है। समाज को बांटना और परस्पर सद्भाव को बिगाड़ना उनकी साजिश का हिस्सा है। विकास में अवरोध पैदा करना भी उनकी फितरत में है। समाजवादी पार्टी सार्थक और सकारात्मक
केस की जांच सीबीआई से कराने के लिए गृह
देवरिया में नारी संरक्षण गृह में रहने वाली बच्चियों से देह व्यापार कराए जाने के मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेज दिया गया। सीबीआई की जांच पहले से दर्ज दो मुकदमों पर मुख्य रूप से केंद्रित होगी। इसमें नारी संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी व उनके पति मोहन त्रिपाठी के अलावा उनके सहयोगी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गृह विभाग बहुचर्चित देवरिया कांड की जांच सीबीआई के लिए कराने के लिए संस्तुति पत्र तैयार करने में जुटा हुआ था। सीबीआई
चंदौसी के खिलाड़ी ने तोड़ा हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खेल विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विवि के सर्टिफिकेट के अनुसार उनके एथलीट ने मात्र 44 मिनट 01 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर ली। जबकि हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड ही 58.23 मिनट का है। दूसरे नंबर पर रहे खिलाड़ी का समय भी इससे कम है। इस फर्जीवाड़े की शिकायत राज्यपाल से की गई है। विश्वविद्यालय में पिछले दिनों अंतर महाविद्यालयी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें एसएम कॉलेज चंदौसी के छात्र धर्मेंद्र ने पहला स्थान पाया था। धर्मेंद्र को जो सर्टिफिकेट जारी किया गया, उसमें दौड़ पूरी करने का समय 44
पीएमसीएच व एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर आज हड़ताल पर
एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर बुधवार की देर शाम अस्पताल प्रशासन व जेडीए के बीच हुई वार्ता विफल रही। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा कर दी। वहीं, इनके समर्थन में पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने भी गुरुवार सुबह 7 बजे से इमरजेंसी और ओपीडी में कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। एनएमसीएच में मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टर मंगलवार
अंग्रेजों पर हमला कर गंगा पार छिप जाते थे
स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले क्रांतिकारियों की याद ताजा होने लगी हैं। जिले के आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों को सबसे अधिक छकाया। गंगेश्वरी क्षेत्र में मुनिदेव त्यागी के नेतृत्व में क्रांतिकारी गोरों पर हमले करके गंगा पार कर दूसरे जिलों में छिप जाते थे। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, जबकि 1947 से पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे। गोरे हिंदुस्तानियों को याता देते थे। पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ ज्वाला भड़क रही थी। देशवासी किसी भी तरह गोरों को देश से भगाना चाहते थे। स्वतंत्रा
तनवीर हैदर उस्मानी बोले
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी का कहना है कि तीन तलाक और हलाला किसी कुरीति से कम नहीं है। खासकर हलाला औरतों के लिए वेश्यावृत्ति की तरह है। इसमें शरीयत के नाम पर महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। मालूम हो कि कभी ससुर, देवर तो कभी मौलवी के साथ हलाला का दर्द सह चुकी महिलाएं इंसाफ की आस में बुधवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंची। बरेली की स्वयं सेवी संस्था की फरहत नकवी व तीन तलाक पीड़ित निदा खान समेत आधा दर्जन महिलाओं ने आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी को हलफनामा देकर इन
दिल्ली के रिहायशी इलाकों में अवैध तौर पर चल रहे
राजधानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में अवैध तौर पर चल रहे लगभग 25 हजार कारखाने सील होंगे। तीनों नगर निगमों में इन कारखानों का सर्वे पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि सप्ताह भर के भीतर ही निगमों की ओर से इन सभी कारखानों को नोटिस देने और सील करने का अभियान शुरू किया जा सकता है। हाल ही में दिल्ली सरकार के औद्योगिक व आधारभूत ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) की ओर से तीनों निगमों को 51 हजार 837 कारखानों की सूची सौंपी गई थी। तीनों नगर निगमों ने इन सभी कारखानों का सर्वे कर इनमें से 25
आईएएस पंकज पांडेय व चंद्रेश यादव से एसआईटी करेगी पूछताछ
सरकार ने एनएच 74 जमीन मुआवजा घपले में एसआईटी को दोनों आईएएस अफसरों पंकज पांडेय और चंद्रेश कुमार यादव से पूछताछ की अनुमति दे दी है। इससे दोनों अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसआईटी जांच के दायरे में दोनों अफसर भी आए हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी रहते दोनों अफसरों ने आर्बिट्रेटर की भूमिका में रहते 15 से ज्यादा अनियमिताएं की हैं। पिछले दिनों एसआईटी ने सरकार से दोनों अफसरों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यह अनुमति दे दी है। अपर सचिव (कार्मिक) सुमन वल्दिया
B.Tech में नामांकन के लिए सेकंड काउंसिलिंग प्रक्रिय शुरू
राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में नामांकन के लिए सेकंड काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। 9 अगस्त तक छात्रों को रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग का मौका दिया गया है। बीसीईसीई की ओर से जारी सूचना के अनुसार 19 जुलाई से 25 जुलाई के बीच पहले काउंसिलिंग के लिए जिन छात्रों ने अभीतक अपना रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग नहीं किया है, वे 9 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं लेकिन पाठ्यक्रम का विकल्प कम दिये हैं वे अभ्यर्थी भी फिर से दोबारा पाठ्यक्रम व संस्थान के विकल्प में परिवर्तन
