सना ने किया खुलासा, कहा- “आरोपी प्रशांत की पत्नी ने मुझे धमकाया, की अभद्रता”

बीते शुक्रवार की देर रात लखनऊ के गोमती नगर में हुई विवेक तिवारी की हत्या की चश्मदीद गवाह सना ने कई सारे खुलासे किए हैं। सना ने कहा- “मैं सोच भी नहीं सकती थी कि पुलिस ऐसी हो सकती है। खाकी वर्दी पहने सिपाहियों ने हमें अपराधियों की तरह घेर लिया था। आरोप लगाने हुए अभद्रता की थी। इससे घबराए विवेक सर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी थी। उसके बाद जो हुआ वह मंजर अभी भी मेरी आंखों के सामने घूम रहा है।” सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुई घटना की चश्मदीद गवाह सना ने पुलिस की क्रूरता की कहानी

Read More

लखनऊ: गोमती नगर में सिपाहियों ने Apple कंपनी के मैनेजर को गोली से उड़ाया,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसवाले ने खुद के बचाव में एप्पल कंपनी के एक सेल्स मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने से सेल्स मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय विवेक तिवारी अपने पूर्व सहकर्मी सना खान के साथ गाड़ी में सवार थे और इस घटना से पहले उन्होंने गश्त वाली मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फायरिंग करने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार समेत दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी लॉ एंड ऑडर

Read More

मुहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मनायें

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिये रविवार को कुर्साकांटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने की। सीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील की। थानेदार भानू प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा। थानेदार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक दर्जन जगहों पर करतब दिखाने वाली टीम को अनुज्ञप्ति दी गई। उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर दारोगा छोटे लाल चौहान,

Read More

मधुबनी पेंटिंग के लिये मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

मधुबनी जिले के रसीदपुर की 41 वर्षीया हेमा देवी को मधुबनी पेंटिंग के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें शुक्रवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया है। उनके साथ देश के 20 वरिष्ठ शिल्पकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। हेमा मधुबनी पेंटिंग की सिद्धहस्त कलाकार हैं। रायपुर में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद हेमा और उनके पति जितेंद्र कुमार ने फोन से यह जानकारी दी। हेमा ने अपनी माता लीला देवी से मधुबनी पेंटिंग की बारीकियां सीखीं हैं। उनकी पेंटिंग की प्रदर्शनी दिल्ली हाट,

Read More

यूपी: ऑपरेशन के बाद मरीज को स्ट्रेचर से उतारा,

सीने में फोड़े की परेशानी के बाद परिवारीजनों राजेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 30 अगस्त से भर्ती मरीज का जनरल सर्जरी विभाग में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद मरीज को स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया। शुक्रवार को मरीज से स्ट्रेचर भी ले लिया गया। ऑपरेशन के दर्द से कराहता राजेश फर्श पर तड़प रहा। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। ट्रॉमा में सर्जरी विभाग में राजेश का कुछ रोज पहले सीने में फोड़े का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद मरीज को स्ट्रेचर पर रखा गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मरीज से स्ट्रेचर भी खाली करा लिया गया। दो

Read More

इस साल पूरी नहीं हो पाएगी 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया

राजधानी के सरकारी व नगर निगम के स्कूलों के लिए लगभग 15 हजार नियमित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इस साल भी पूरी नहीं हो पाएगी। दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने हाईकोर्ट से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए फरवरी, 2019 तक का समय मांगा है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल के समक्ष डीएसएसएसबी ने इस बारे में अर्जी दाखिल की है। इसके अनुसार तय समय पर नियुक्ति प्रक्रिया इसलिए पूरी नहीं पाएगी क्योंकि इसके लिए जिस कंपनी से करार हुई थी वह इतने कम समय में आनलाइन परीक्षा पूरी करने में असमर्थ है। पहले नियुक्ति प्रक्रिया अक्तूबर, 2021

Read More

UP: जेल से रिहा हुआ चंद्रशेखर,

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की 15 माह जेल में रहने के बाद गुरुवार की देर रात रिहा हो गया है। इस रिहाई को सियासी गलियारों में खासा अहम माना जा रहा है। यह रिहाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण को भी बदलेगी। चंद्रशेखर रिहाई के साथ गुजरात के दलित नेता जिगनेश मेवाणी की सक्रियता भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी और चंद्रशेखर के रूप में दलितों का नया नेतृत्व मिलेगा। रावण को साथ लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता भी लगातार प्रयासरत रहे हैं, लेकिन जेल में उनकी मुलाकात नहीं हो

Read More

मिट्टी से बने गणेश जी देंगे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

गणपति बप्पा की मूर्तियां दून के भक्तों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देंगी। इस बार गणेश भक्त पर्यावरण सुरक्षा को लेकर संजीदा नजर आ रहे है। मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का पर्यावरण नुकसान न हो इसके लिए चिकनी मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदी जा रही है। करनपुर रोड स्थित बंगाली लाइब्रेरी में पिछले 20 सालों से गणेश मूर्ति बनाने का काम करने वाले बंकिम पाल ने बताया कि इस बार उनके पास गणेश भगवान की मूर्ति को लेकर 95 प्रतिशत लोगों ने मिट्टी से बनी मूर्ति ऑर्डर की है। उन्होंने बताया कि पिछले साल तक पीओपी से बनी मूर्तियों

Read More

देश की सीमा में घुसे दो विदेशी नागरिकों को SSB ने दबोचा

एसएसबी 56 वीं बटालियन ने बुधवार को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय जोगबनी सीमा पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दो विदेशी नागरिक को धर दबोचा। दोनो में से किसी के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था। पकड़े गये विदेशी नागरिक मो हसन पिता मो आमीन और मो अनवर सादिक पिता शरीफ हुसैन मडगांव म्यांमार के निवासी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसबी के उप सेनानायक मणीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिक जोगबनी बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास घुस आए थे। दोनों को जोगबनी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों गिरफ्तार

Read More

यूपी बोर्ड पर हुआ साइबर अटैक

दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड’ पर ‘साइबर अटैक’ हुआ है। साइबर वर्ल्ड में इस बोर्ड की पहचान चुराई गई। इससे मिलते जुलते नामों का इस्तेमाल कर करोड़ों छात्र, शिक्षकों को गुमराह किया जा रहा है। यूपी बोर्ड के नाम पर जालसाजों ने दूसरी वेबसाइट शुरू कर दी हैं। ये हूबहू माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट की नकल हैं। फर्क सिर्फ यूआरएल आईडी का है।  ये भी काफी हद तक एक जैसी होने के कारण अंतर समझ में ही नहीं आता। ‘हिन्दुस्तान’ की पड़ताल में अभी तक ऐसी छह वेबसाइट

Read More

Scroll Up