लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी हिन्दुस्तानी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का इस्तकबाल करते हुये कहा कि हिन्दुस्तानी मुसलमानों को नये कानून से कोई खतरा नहीं है और कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल अपने राजनीतिक फायदे के लिये अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम पैदा कर रहे है। रिजवी ने गुरूवार को कहा कि घुसपैठियों की पहचान के लिए अमल में लाए गए नए कानून का विरोध सपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक के लिये कर रही है और मुसलमानों को कानून का डर दिखा रही है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से
Category: शहर
मील आन रोड” एप का शुभारम्भ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपनी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई महतवपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में परिवहन निगम “मील आन रोड एप” के माध्यम से यात्री अपनी यात्रा के दौरान परिवहन निगम द्वारा अनुबन्धित यात्री प्लाजा पर अपना खाना आन लाईन बुक कर सकते है। यह एप गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यात्रा के दौरान मील आन रोड एप खोलकर आने वाले यात्री प्लाजा को अपना मन पसन्द भोजन उपलब्ध मीनू कार्ड से चयन कर बुक कर सकते है। अपने बस का नम्बर एवं यात्रा की तारीख व मार्ग डालने पर
मुस्लिम धर्म गुरू ने कहा सीएए से मुसलमानों को खतरा नहीं
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक खास समुदाय में फैले भ्रम के बीच शिया धर्म गुरू मौलाना कल्वे जव्वाद ने कहा कि इस कानून से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। धर्म गुरू ने आज यहां कहा कि मुसलमानों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिये। ये कानून नागरिकता देने वाला है, किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं। लिहाजा मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आयें और अपने विवेक का इस्तेमाल करें। कानून को लेकर किसी को यदि कोई भ्रम है तो उसको इसकी जानकारी करने के साथ ही कोई कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों बात करना चाहिए।
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रसपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
लखनऊ। नागिरकता संशोधन कानून सीएए को लेकर देश के कई राज्यों समेत विश्विद्यालयों में लगातार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद हैं। जिसमें प्रसपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध जता रहें हैं। बताया जा रहा है कि उपवास दिवस के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। एनआरसी और सीएए के विरोध में पूरे प्रदेश से सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। बता दें कि
एएमयू पर बोले अखिलेश यादव
लखनऊ। जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मच गया है। छात्र लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी निंदा की है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि जिस प्रकार जामिया मिलिया के छात्र-छात्राओं से बर्बरतापूर्ण हिंसा हुई है और विद्यार्थी अभी भी फंसे हुए हैं, ये बेहद निंदनीय है। पूरे देश को हिंसा में फूंक देना ही क्या आज के सत्ताधारियों का असली
शिया समाज की समस्याओं के लिए धर्म गुरूओं की बैठक आयोजित
लखनऊ । उलेमा और जाकिरीन की एक बैठक मे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इमाम बाड़ा जन्नत मआब लखनऊ में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सैयद लियाकत रजा ने की जिसमें बड़ी संख्या में धर्म गुरूओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन मौलाना गुलाम हुसैन सदफ ने किया । बैठक की शुरूआत पवित्र कुरान के पाठ के बाद उद्घाटन भाषण के लिए। मौलाना सैयद सैफ अब्बास को आमंत्रित किया। मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने कहा कि लखनऊ में जो स्थिति पैदा हुई है वह बहुत चिंताजनक है। कभी इमाम बाड़ा की पवित्रता को भंग किया जाता है तो कभी दरिया वाली
पुलिस ने कच्ची शराब के साथ सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। माल पुलिस ने गश्त के दौरान तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक प्रेम चंद्र यादव ने गश्त के दौरान आरोपी सियाराम पुत्र राजकुमार, विकास पुत्र हरी प्रसाद, प्रमोद पुत्र देवी, अंते पासी पुत्र माधव निवासीगण बहिर को उन्हीं के गांव से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने
रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएः योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक बरसात के कारण बढ़ी सर्दी के मद्देनजर राज्य के सभी जिलाधिकारियों को सभी रैनबसेरों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योगी ने शुक्रवार को यहां कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रैनबसेरों में न केवल सुविधाएं उपलब्ध हों, बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए। रैनबसेरों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
लविवि परीक्षाएं रद्द होने के विरोध में धरने पर बैठे छात्र
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहीं लाॅ सेमेस्टर परीक्षाओं का पर्चा लीक होने और परीक्षाएं कैंसिल होने से विवि के छात्रों में काफी रोष है। पर्चा लीक कांड के विरोध में दर्जनों छात्र-छात्राएं गुरुवार को धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने लविवि के न्यू कैम्पस के गेट में ताला लगाकर हंगामा शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक छात्रों ने विवि के शिक्षक कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। जिसके चलते कई शिक्षक अपनी फैकल्टी में ही बंद हो गए हैं। सैकड़ों छात्र जानकीपुरम स्थित न्यू कैम्पस में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर
मायावती ने नागरिकता संशोधन विधेयक विभाजनकारी व असंवैधानिक बताया
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को पूर्णतः विभाजनकारी व असंवैधानिक बताया है। मायावाती ने आज एक ट्वीट में कहा, बसपा का पुनः यह कहना है कि नागरिकता संशोधन विधेयक पूर्णतः विभाजनकारी व असंवैधानिक है। इसकी वजह से ही बसपा ने लोकसभा में इसके विरोध में अपना मत दिया है और आज राज्यसभा में भी पार्टी का यही स्टैण्ड रहेगा। गौरतलब है कि इस विवादित विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल गई थी और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है।
