पुराने लखनऊ मे मिला कोरोना संक्रमित मरीज़ मोहल्ला सील कर कराया गया सेनेटाईज़

लाक डाउन का 14वां दिन लखनऊ।  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू लाक डाउन के आज 14वें दिन पुराने लखनऊ के चैक थाना क्षेत्र के हाता संगी बेग मोहल्ला और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस मोहल्ले मे रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति को इसी महीने की चार तारीख को जाॅच के लिए ले जाया गया था जाॅच के लिए ले जाए गए व्यक्ति के सम्बन्ध मे बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष सितम्बर माह मे ये ज़ाम्बिया से वापस लौटे थे। इसी महीने की 4 तारीख

Read More

कोरोना वायरसः उत्तर प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 300 के नजदीक पहुंची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह लखनऊ के, आठ सीतापुर के और दो आगरा के मामले हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 294 हो गई है। प्रदेश में रविवार तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 278 थी। इनमें से तकरीबन आधे लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग

Read More

उप्र में सैनेटाइजर की 55 कंपनियों को मिला लाइसेंस

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने 55 कंपनियों को सैनेटाइजर बनाने का लाइसेंस दे दिया है और इसका प्रतिदिन करीब 70 हजार लीटर उत्पादन हो रहा है। प्रदेश में अभी तक चार लाख 12 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन हो चुका है जिसमें से कुल दो लाख सात हजार लीटर सैनेटाइजर की बाजार में आपूर्ति की जा चुकी है। राज्य के आबकारी एवं चीनी, गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुस रेड्डी ने सोमवार को बताया, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण

Read More

गायिका कनिका कपूर हुईं स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती गायिका कनिका कपूर की लगातार दो रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें सोमवार सुबह अस्पताल से छुटटी दे दी गयी। हालांकि संक्रमण मुक्त होने के पश्चात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं क्योंकि पृथक वास की उनकी अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामलों में उनसे पूछताछ कर सकती है। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमन ने बताया कि दो दिन पहले कनिका कपूर की रिपोर्ट

Read More

कठौता झील मे डूब कर दो सगे भाईयो की मौत

आत्महत्या के इरादे से झील मे कूदे बड़े भाई को बचाने के लिए कूदा था छोटा भाई अविनाश यादव, तेज कुमार यादव फाईल फोटो लखनऊ। , चिन्हट थाना क्षेत्र मे स्थित कठौता झील की गहरे पानी मे डूबने से आज दो सगे भाईयो की मौत हो गई । एक भाई अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद आत्महत्या करने के लिए झील मे कूदा तो दूसरा भाई अपने भाई की जान बचाने के लिए झील मे कूदा था । दोनो भाई झील के गहरे पानी मे समा गए । दो भाईयो के झील मे कूदने की सूचना से पूरे क्षेत्र

Read More

मुख्यमंत्री ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य एवं अहिंसा का सन्देश वर्तमान परिवेश में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम सब मानवता की सेवा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए वर्तमान में लाॅक डाउन व्यवस्था लागू है। आमजन से इसके अनुपालन का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग घर में रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान

Read More

उत्तर प्रदेश के किसानों पर कोरोना का डबल कहर

किसानों पर अत्याचार कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त: अजय कुमार लल्लू लखनऊ। उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के महरौनी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को केसीसी ऋण वसूली के नोटिस भेजे जाने की घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तीखा आक्रोश जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि वसूली की नोटिस ने किसानों पर कोरोना के कहर को डबल कर दिया है. एक तरफ जहां लॉकडाउन की वजह से खेतों में खड़ी फसलों की कटाई नहीं हो पा रही है और दूसरे काम बंद हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण बैंकों द्वारा किसानों को

Read More

लाक डाउन का 12वां दिन चार मोहल्ले सील

सील किए गए मोहल्लो से मिले है कोरोना वायरस के पाज़िटिव मरीज़ लखनऊ।  लगातार 12 दिनो से चल रहे लाक डाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मरीज़ो की गिनती मे लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है । कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के चार थाना क्षेत्रो मे कुछ मोहल्लो को आज पूरी तरह से सील कर इन मोहल्लो को सेनेटाईज़ करवाया गया और इन मोहल्लो के मकानो से लोग घर के बाहर न निकले इसके लिए सील किए गए मोहल्लो मे पुलिस की सख्ंया को और ज़्ायादा बढ़ा दिया गया। लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के

Read More

पिता ने अपने भाई और बेटो के साथ मिल कर की सगी बेटी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या

सआदतगंज मे आनर किलिंग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार युवती के शव को लेने सामने नही आया परिवार लखनऊ।  सआदतगंज के मंसूर नगर के पास शनिवार की देर रात एक परिवार ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात पहुॅचाने वाली अपनी 18 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी की लाठी डंडो और ईट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी । देर रात हुई दोहरी हत्याकाण्ड की इस सनसनीखेज़ घटना की सूचना पाकर सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने वाले युवती के पिता समेत चार लोगो को मौेके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि

Read More

दिल्ली तब्लीगी जमात से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला

लखनऊ। दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। शनिवार को दोपहर जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। युवक को आनन-फानन सिरौलीगौसपुर सीएचसी से एल-वन हॉस्पिटल बनाए गए सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया। सिरौलीगौसपुर के एक गांव का निवासी युवक करीब 15 वर्षों से दिल्ली के ही शाहीन बाग इलाके में किराए का मकान लेकर बिजली के काम की छोटी मोटी ठेकेदारी करता था। वह करीब 14 दिन पहले अपने गांव आया था। 2 अप्रैल को जिला प्रशासन को निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में जाने वाले लोगों की सूची दिल्ली प्रशासन द्वारा

Read More

Scroll Up