एयर एशिया नेउसकी विमान सेवा से उड़ान भरने वालों के लिये आज एक विशेषरियायती टिकट योजना की पेशकश की जिसके तहत घरेलू उड़ानों के लिएकेवल 849 रुपये से तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए1,999 रुपयेमें टिकट उपलब्ध होंगे। हालांकि, विमानन कंपनी की इस रियायती टिकट योजना का लाभ उठाने के लिएयात्रियों को 26 मार्च से01 अप्रैल के बीच कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कराने होंगे। कंपनी के यहां जारी बयान में कहा गया है किरियायाती टिकट की यह योजना इस साल एक अक्तूबर से लेकर अगले साल28 मई के दौरान यात्रा के लिये होगी। कंपनी ने
Author: admin
दिशा ने टाइगर के साथ शेयर की फोटो, लिखा था ‘भाई-भाई’!
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप की कई खबरें आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने आज तक कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन अब दिशा ने टाइगर के बारे में कुछ ऐसा लिख दिया कि सभी हैरान रह गए। दरअसल, दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टाइगर के साथ एक तस्वीर पोस्टी की। इस तस्वीर पर दिशा ने लिखा था, ‘भाई-भाई’। इसे देखकर सभी चौंक गए हैं। इस फोटो में दिशा और टाइगर के कपड़ों का लुक कुछ मिलता जुलता है। बता दें कि दोनों की फिल्म ‘बागी 2’ रिलीज होने वाली है। साजिद
बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ सड़कों पर घूम रही हैं करीना
बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबो और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा को अकसर साथ में घूमते-फिरते स्पॉट किया जाता है। दोनों की अच्छी बॉडिंग साफ दिखती है। एक बार फिर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा एक साथ समय बिता रही हैं। इस बार दोनों को मुंबई में नहीं बल्कि सिंगापुर की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है। जी हां, अमृता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए अमृता बताया है कि वो सिंगापुर की सड़कों पर घूम रही हैं। बता दें कि करीना और अमृता दोनों सिंगापुर घूमने
कपिल के शो में नहीं मिली एंट्री तो सब्जी बेचते दिखे सुनील ग्रोवर!
कपिल शर्मा के नए शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा में सुनील ग्रोवर को एंट्री नहीं मिली। लेकिन इससे उनका हाल इतना बुरा हो गया कि वो सड़कों पर बैठकर सब्जी बेचने लगे। वैल उनकी नई फोटो तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। सुनील ने शेयर की ये फोटो… दरअसल, 25 मार्च को कपिल के शो के शुरू होने से पहले ही सुनील ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो सब्जी बेचते हुए दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने फनी अंदाज में ये फोटो शेयर की थी। लेकिन फैंस तो जैसे उनका मजाक ही उड़ाने लगे और ये कह
फेसबुक ने अखबारों में छपवाया माफीनामा, जानें क्या लिखा
फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने डेटा चोरी के गंभीर आरोपों को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका के नौ प्रमुख अखबारों में पूरे पेज का माफीनामा दिया है। उन्होंने बताया, ‘आपकी जानकारियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। अगर हम नहीं कर पाते हैं तो हम इसके हकदार नहीं है। ब्रिटेन के बड़े अखबारों’ मेल ऑन संडे, ‘द संडे टाइम्स और’ द ऑब्जर्वर के साथ- साथ’ न्यूयॉर्क टाइम्स, ‘वाशिंगटन टाइम्स और’ वॉल स्ट्रीट जर्नल में इन विज्ञापनों का प्रकाशन किया गया है। जुकरबर्ग ने कहा है कि एक शोधार्थी ने एक क्विज विकसित किया था’ जिससे 2014 में करोड़ों लोगों के डेटा में
विद्रोहियों की गोलाबारी में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे बच्चे की मौत
सीरिया में दमिश्क के बाहरी इलाके में विद्रोहियों की गोलाबारी में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे एक बच्चे की आज मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। सरकारी मीडिया ने बताया कि ये सभी राजधानी दमिश्क में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे थे। सीरिया की समाचार एजेंसी’ सना ने बताया कि राजधानी के माज़रा इलाके में एक स्पोर्ट्स क्लब पर यह रॉकेट गिरा था। माज़रा में ही रूसी दूतावास भी है। सीरियाई सेना की फुटबॉल टीम के अध्यक्ष मोहसीन अब्बास ने मारे गये बच्चे की पहचान12 साल के समीर मोहम्मद मसौद के तौर पर बतायी है। अब्बास ने
धरती को सपाट मानने वाले वैज्ञानिक माइक ह्युग्स की अंतरिक्ष में उड़ान
मन में विश्वास हो, तो सौ मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकती हैं। खुद को वैज्ञानिक मानने वाले 61 वर्षीय माइक ह्यूग्स भी ऐसी शख्सियत हैं। उन्हें लगता था कि यह धरती गोल नहीं सपाट है। अपनी बात को पुख्ता तौर पर वह तभी साबित कर सकते थे, जब वह खुद इतनी ऊंचाई से धरती का मुआयना करें। इसलिए उन्होंने आसमान में 1875 फीट ऊंची छलांग लगा दी। यह अलग बात है कि उनकी वापसी मोहावी रेगिस्तान में क्रैश लैंडिंग के तौर पर हुई, मगर इस प्रयोग में उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंची है। कैलिफोर्निया के एमबॉय के पास माइक
फेसबुक डाटा चोरी: दस करोड़ यूजर छोड़ सकते हैं फेसबुक,
कैम्ब्रिज एनालिटिका विवाद सामने आने के बाद फेसबुक की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं। पांच करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी होने की खबरों के चलते लोगों का अपने चहेते सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म से विश्वास उठता दिख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग दस करोड़ यूजर्स इस प्लेटफॉर्म को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। वहीं पिछले पांच दिनों में फेसबुक के शेयर दस प्रतिशत तक गिरे है। इससे फेसबुक को लगभग चार लाख करोड़ रूपए का नुकसान भी हो चुका है। दूसरी तरफ फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि ‘ये जो भी
झारखंड के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में खुलेगा ई-कैफे
विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो रमेश शरण के द्वारा सरकार को दिए गए ई-कैफे का प्रस्ताव को मान लिया गया और चांसलर पोर्टल का उद्घाटन किया गया है। जिसमें शिक्षा मंत्री नीरा यादव, उच्च तकनीकि शिक्षा सचिव अजय सिंह समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे। विवि व कॉलेजों में ई-कैफे खुलने से न सिर्फ उच्च शिक्षा में गुणात्मक लाभग होगा, बल्कि छात्रों को अब साईबर कैफे में भीड़ लगाने या चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्येक ई-कैफे में 50 से 100 तक कंप्यूटर के साथ एक प्रशिक्षक होगा। इससे छात्रों को न सिर्फ कंप्यूटर का
उत्तराखंड में मंत्रीविधायकों की बल्ले-बल्ले
उत्तराखंड में विधायक और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सरकार ने राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक सदन में पेश कर दिया है। विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के लिए विधानसभा की तदर्थ समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट तीन दिन पहले ही सरकार ने सदन में रखी थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में वेतन-भत्ते बढ़ाने को भी मंजूरी दी थी। इसके बाद अब सरकार ने राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक सदन के पटल पर रख दिया है। यह विधेयक यदि पारित हुआ तो विधायकों के वेतन-भत्तों में काफी इजाफा हो जाएगा। सूत्रों का दावा
