जंगल के चेकडैम में जमा पानी सामान्य पीने के पानी की अपेक्षा बेहतर गुणवत्ता वाला है। दो प्रयोगशालाओं में चेकडैम के पानी की जांच में यह सुखद परिणाम सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन पानी के नमूनों की जांच कराई गई- वे संथाल परगना, हजारीबाग और रांची जिलों से लिए गए थे। ये सभी चेकडैम जंगल में वन विभाग ने ही बनवाए हैं। पानी के नमूनों की जांच प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और एक निजी प्रयोगशाला में कराई गई। खास बात यह है कि इसकी गुणवत्ता फिल्टर पानी से भी बेहतर है। पानी की गुणवत्ता उत्तम प्रयोगशालाओं में पानी
Author: admin
फरार घोषित मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार के औरंगाबाद में हुए उपद्रव के मामले में फरार घोषित किए गए मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनिल सिंह करीब 8 बजे पुलिस से छुपते-छुपाते हुए कोर्ट पहुंचे और अपने वकील के माध्यम से सरेंडर कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग पाई। जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस ने महाराजगंज रोड निवासी कुंडा हाउस, अनिल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद से ही उनके सरेंडर के कयास लगाए जा रहे थे। सरेंडर के बाद अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। जुलूस में
एम्स में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के नियम आज से बदले
एम्स में राजकुमारी अमृतकौर ओपीडी (आरएके ओपीडी) में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अब नियम बदल गए हैं। इसमें 2 अप्रैल सोमवार से नियमों में बदलाव हुआ है, जिसमें बाल रोग और मेडिसिन की ओपीडी भी शामिल है। अब एक बार पर्चा बनने के बाद बार-बार मरीज सीधे अपने विभाग जाएगा। उसे पीआरसी (मरीज पंजीकरण काउंटर) पर जाने की जरूरत नहीं होगी। पहले मरीज को तारीख लेने के लिए यहां जाना होता था। यह आदेश ओपीडी ट्रांसफॉर्मेशन एंड कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर निखिल टंडन की ओर से जारी हुआ है। इसमें बताया गया है कि दो अप्रैल से यह व्यवस्था
सेना ने मार गिराए 12 आतंकी, तीन जवान भी शहीद, एक आतंकी जिंदा पकड़ा
आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत रविवार को दक्षिण कश्मीर में तीन जगहों पर लगभग एक साथ शुरू किए गए अभियान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सेना के तीन जवान शहीद हो गये और चार आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के इस अभियान के कारण हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को करारा झटका लगा है। एसपी वैद्य ने बताया, ‘मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। शोपियां मुठभेड़ स्थल से दो और आतंकियों का शव बरामद किया गया है। एनकाउंटर में सभी 13 आतंकी मार गिराए गए हैं।
CVC की आधार के जरिये भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने की तैयारी
केंद्रीय सतर्कता आयोग विशिष्ट पहचान संख्या आधार के जरिये गैर-कानूनी कमाई का पता लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। सीवीसी ने रविवार को कहा कि विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेनदेन तथा संपत्ति सौदों के लिए आधार अनिवार्य है, ऐसे में इसका इस्तेमाल भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। सीवीसी को उम्मीद है कि किसी व्यक्ति के स्थायी खाता संख्या (पैन) और आधार कार्ड के जरिये यह जानने में मदद मिल सकती है कि कार्डधारक द्वारा किया गया वित्तीय सौदा उसकी आमदनी के दायरे में है या नहीं।
‘मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन’ लिखकर न्यूज चैनल एंकर ने की आत्महत्या
हैदराबाद में एक न्यूज चैनल की एंकर का कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला समने आया है। 36 वर्षीय न्यूज एंकर राधिका रेड्डी ने रविवार रात पांचवीं मंजिल स्थित अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान पुलिस को एंकर के बैग से एक सुसाइड नोट मिला। एंकर के बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन है। बताया जा रहा है कि एंकर डिप्रेशन का शिकार थीं। कुक्कटपल्ली पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक श्री मजीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि राधिका रेड्डी ने ऑफिस से घर लौटने के थोड़ी
माइक के इस्तेमाल को याचिका, प्रार्थी ने कहा, हम आपको सुन नहीं पा रहे हैं माइ लॉर्ड
सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुनवाई के बीच कानून के एक छात्र और दो युवा वकीलों ने जनहित याचिका दायर कर मांग की है अदालत में सुनवाई के दौरान जज माइक का प्रयोग करें। याचिका मे यह भी मांग की गई है कि वकील उसी जगह से बहस करें जो उनके लिए चिन्हित की गई है। सामान्यतया पक्ष बायीं ओर और विपक्ष यानी प्रतिवादी दाहिनी ओर से बहस करते हैं, लेकिन कोर्ट में ये स्थितियां कई बार बदल जाती हैं जिससे भ्रम की स्थिति बन जाती है। याचिका छात्र कुलदीप अग्रवाल और
भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर लोग, मेरठ में फायरिंग के बाद पुलिस-पत्रकारों पर हमला,
एससी-एसटी उत्पीड़न प्रतिरोधक कानून को लेकर आज (सोमवार) बुलाए गए देशव्यापी बंद के मद्देनजर पंजाब में स्कूल, कॉलेज, परिवहन सेवा और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ङी पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के सोमवार को होने वाली प्रैक्टीकल परीक्षाएं अब ग्यारह अप्रैल को होंगी। वहीं, सीबीएसई ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दी हैं। उधर बिहार और ओडिशा में सुबह से ही प्रदर्शनारियों ने रेल ट्रैक जामकर ट्रेन रोक दी और हाईवे पर भी जाम लगा दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार रैपिड एक्शन फोर्स और बीएसएफ की
गम्हरिया बाजार में भीषण आग
जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर गम्हरिया हाट-बाजार में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। हाट-बाजार के होटलों में रखे गैस सिलेंडरों के लगातार फटने के कारण स्थिति और भयावह हो गई थी। हर तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए दो और दमकल बुलाए गए। देर रात करीब डेढ़ बजे काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस
उत्तराखंड में हैं एकादशमुखी हनुमान जी का मंदिर
देहरादून शहर से सटे जामुनवाला स्थित उत्तराखंड का एक मात्र एकादश मुखी (11 मुखी) हनुमान मंदिर भक्तों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। किंवदति है कि पवन पुत्र हनुमान इस कलियुग के अंत तक अपने शरीर में ही रहेंगे। वे आज भी धरती पर विचरण करते हैं। हनुमान रुद्र (शिव) के 11 वें रुद्रावतार – रावण ने महामृत्युंजय का जाप करते हुए शिव के दस रुद्रों को प्रसन्न किया और दस सिर वाले रावण का वरदान प्राप्त किया। परंतु जब उसने शिव के वरदान का गलत उपयोग किया तो उसके विनाश को और श्री राम की सेवा के लिए
