रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक मोबाइल एप की शुरुआत की है । रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने और यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा है। रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है। यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। बयान में कहा गया है, सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर,
Author: admin
करणी सेना ने शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को दी नाक-कान काटने की धमकी
राजस्थान में चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजी तेज हो गई है। यहां श्री राजपूत करणी सेना ने राजस्थान की शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को नाक और कान काटने की धमकी दी है। दरअसल किरण माहेश्वरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित रूप से राजपूतों की तुलना चूहों से की थी। हालांकि मंत्री ने कहा कि उनका इशारा समुदाय विशेष के लिए नहीं था। इसके बावजूद राजपूत संगठन ने इसके लिए तत्काल माफी की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने उनके बयान की निंदा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहेश्वरी से अगले विधानसभा चुनावों में सर्व राजपूत समाज
सेब का सिरका इस्तेमाल करने से दूर होंगी कई समस्याएं
अस्वस्थ जीवनशैली और खानपान की वजह से वर्तमान में मोटापा, त्वचा संबंधी समस्याएं और मधुमेह की बीमारी होना आम बात हो गई है। लेकिन इन समस्याओं को आप सिर्फ सेब का सिरका इस्तेमाल करके दूर कर सकते हैं और स्वस्थ जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं। सेब के सिरके में एसेटिक एसिड होता है, जो कि फैट को हटाने में मदद करता है। साथ ही ये भूख को संतुलित करता है और पाचन शक्ति मजबूत करता है। जिससे विषाक्त पदार्थ की वजह से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याएं भी नहीं होती। तो आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के लिए सेब
Uber Lite भारत में लॉन्च
कैब की सेवा देने वाली Uber ने भारत में अपनी Uber Lite एप लॉन्च कर दी। भारत पहला देश है, जहां पर Uber ने Lite एप को लॉन्च किया। कंपनी इसके बाद अन्य देशों में इस एप को लॉन्च करेगी। Uber Lite एप महज 5 एमबी की है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है इस एप से उन इलाके के लोगों को काफी मदद मिलने जा रही है, जहां कनेक्टिविटी काफी लो है। कंपनी का दावा है कि यह रिस्पॉन्स करने में 300 मिलिसेकेंड्स का समय लेती है।
कभी-कभी झुर्रियों का होना होता है फायदेमंद
वेस्टर्न विश्वविद्यालय और मियामी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के हंसते हुए आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ती हैं, उन्हें दुनिया ज्यादा ईमानदार मानती है। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों की झुर्रियों के साथ और बिना झुर्रियों के हंसते हुए तस्वीरों को दिखाया। जिसके बाद लोगों को बताना था कि कौन सा व्यक्ति ज्यादा ईमानदार और भरोसेमंद लगता है। तस्वीरें दिखाने के बाद पाया गया कि दिमाग अवधारणात्मक रूप से झुर्रियों वाले चेहरे को ज्यादा ईमानदार और भरोसेमंद मानता है। झुर्रियां होने का क्या कारण है… त्वचा पर होने वाली दरारें या सिलवटों को झुर्रियां कहा जाता है। आमतौर यह
ये पेंशन बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह करने पर विचार
सरकार अटल पेंशन योजना (एपीआई) के तहत पेंशन सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह तक करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका मौजूदा स्लैब 5,000 रुपये प्रतिमाह है। वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने यहां पीएफआरडीए द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एपीआई के तहत पेंशन मूल्य बढ़ाए जाने की जरूरत है। मिश्रा ने कार्यक्रम के अवसर पर अलग से बताया कि हमने पेंशन मूल्य को बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने के (पीएफआरडीए द्वारा भेजे गए) प्रस्ताव को देखा है। हम इस पर सक्रियता से विचार कर रहे
नीरव मोदी और उसके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट
शहर की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के मामले में मंगलवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पिछले महीने दायर किए गए आरोप-पत्र पर संज्ञान करते हुए यह आदेश दिया। विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) न्यायाधीश सलमान आजमी ने नीरव मोदी और 10 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। ईडी ने पिछले महीने नीरव मोदी और उसके पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता, बहनोई मयंक मेहता, भाई नीशल मोदी और
ओपनिंग सेरेमनी के टाइम मास्को में नहीं दिखेंगी कारें!
रूस की राजधानी मास्को में अधिकारियों ने 14 जून को फुटबॉल वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के लोगों से कार का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया है ताकि ट्राफिक जाम से बचा जा सके। मास्को की आबादी 1.2 करोड़ हैं और एक महीने तक यहां चलने वाले खेल के महासमर का लुत्फ उठाने दुनिया भर के लाखों फैन्स आएंगे। मास्को के अधिकारी अब तब ये दावा करते आ रहे थे कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन शहर के ट्रैफिक को लेकर अब उनका आत्मविश्वास थोड़ा डगमगाता नजर आ रहा है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने कहा कि उद्घाटन समारोह के लिए आने वाले वीआईपी के लिए शहर की
धौनी को लेकर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान-
टीम इंडिया के क्रिकेटरों में दिनेश कार्तिक ऐसे शख्स हैं, जो काफी अंडर-रेटेड रहे हैं। कार्तिक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ तेज विकेटकीपर भी हैं, लेकिन कभी वो टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। महेंद्र सिंह धौनी जिस दौर में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका की नई परिभाषा लिख रहे हों, ऐसे में दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी की राह कतई आसान हो भी नहीं सकती थी। आखिरी बार 2010 में टेस्ट खेलने वाले कार्तिक इतने समय आत्ममंथन के बाद बेबाकी से आकलन करते हुए कहते हैं कि धौनी जैसे खिलाड़ी के रहते उनके लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं था। उन्होंने अफगानिस्तान
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किया साबित
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार की रात बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अवॉर्ड फंक्शन में ‘पॉली उमरीगर ट्रॉफी’ दी गई। पिछले दो सालों में क्रिकेट के तीनों फॉरमैट में शानदार प्रदर्शन के लिए विराट को इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इससे पहले विराट 2016-17 और 2017-18 में भी ये सम्मान अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन इस साल ये अवॉर्ड और भी खास हो गया। विराट ने खुद अवॉर्ड लेते समय बताया कि क्यों उनके लिए ये अवॉर्ड और भी खास था। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट को ‘पॉली
