लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठे लाॅलीपाप के चक्कर में निरन्तर तबाही का मंजर झेल रहा है क्योंकि उनकी आय दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली सरकार अब अनदेखी करने पर तुली है। गन्ना किसानों का अभी तक हजारों करोड रूपया बकाया है। जिसके फलस्वरूप किसानों के बहुत सारे आवयश्यक कार्य रूके हुए हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य भी 450 रूपये प्रति कुन्तल नहीं किया जिससे किसानों में मायूसी है। डाॅ0 अहमद ने कहा कि प्रदेश के
Author: admin
मोहनलालगंज मे महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित खुजौली गांव में बुधवार देर रात घर में अकेली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।मृतका के पति संतशरण ने बताया कि जब ये घटना हुई उस वक्त वो अपने दोस्तों के साथ डोभिया गांव में रामायाण देखने गया था। देर रात वापस आकर दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। जिसके बाद वो छत के रास्ते से घर के अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी सरिता का शव दुपट्टे के सहारे कुंडे से
सीएम ने नीति आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर योगी और राजीव कुमार ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात में प्रदेश में चल रही विकास की तमाम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बता दें कि इस मुलाकात में संग सारनाथ में पर्यटन, प्रदेश में औद्योगिक निवेश, बुंदेलखंड जल आपूर्ति योजना, पुराने कुंओं व तालाबों का पुनर्नर्माण, वर्षा जल का संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए मनरेगा की मदद लेना और प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव केंद्र को भेजने पर चर्चा हुई। इस बारे में
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने आवास से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर किया शुभारम्भ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सरकारी बंगलों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत कर दी है। इसका शुभारम्भ उन्होंने अपने ही सरकारी बंगले से किया है। बता दें कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) शुक्रवार यानि 15 नवंबर से सभी सरकारी बंगलों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर रहा है। इसीक्रम में पहले दिन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी बंगले पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर उनके ही करकमलों द्वारा लगा कर शुभारम्भ किया गया। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इससे प्रीपेड, पोस्टपेड एवं सोलर
शिया समुदाय ने इमाम बाड़े मे निकाला जुलूसे मदहे सहाबा
एसएसपी ने लिया पुराने लखनऊ की सुरक्षा का जाएज़ा किया पैदल रूट मार्च लखनऊ। शिया समुदाय के अकीदे के तहत रबि उल अव्वल माह की 17 तारीख यानि शुक्रवार की दोपहर ऐतिहासिक बड़े इमाम बाड़े के अन्दर शिया समुदाय की तरफ से जुलूसे मदहे सहाबा निकाला गया । तंज़ीम-ए-मिल्लत की ज़ेरे निगरानी इमाम बाड़े के अन्दर निकाले गए जुलूस का नेतृत्व शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास कर रहे थे। शिया समुदाय द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद बड़े इमाम बाड़े के अन्दर मिलाद का आयोजन किया गया । मिलाद के बाद तंजीम-ए-मिल्लत के बैनर तले
बाल दिवस पर बच्चों को बांटी गयी शिक्षण सामग्री
लखनऊ। बाल दिवस के मौके पर वे टू सक्सेज फाउंडेशन ने इन्दिरानगर के बस्तौली प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव ,बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरकांत सिंह,पूर्व पार्षद जी डी शुक्ला, युवा नेता प्रेम त्रिपाठी व संस्था के अध्यक्ष शफीक सलमानी ने विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया। बच्चों को कॉपी पेन्सिल के अलावा बाल दिवस के अवसर पर चॉकलेट भी बांटी गयी। कार्यक्रम में मौजूद अथितियों ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया और पढ़ लिख कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है की
एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को जनपद कौशाम्बी से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि गिरोह के तीन साथी फरार हो गए हैं। एसटीएफ की टीम ने फैक्ट्री से भारी संख्या में अवैध तमंचे एंव असलहे बनाने के उपकरणों को बरामद किया हैं। एसटीएफ की टीम पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते फरार साथियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलहापुर गांव का ननका उर्फ गोरे उर्फ वीरेन्द्र पासी अपने घर में ही
हटाए गए अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा
लखनऊ। मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल से ही बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई। दरअसल, मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो
6 दिनो से लापता 9 साल की बच्ची की गोसाईगंज मे हत्या
6 दिन पहले हुई थी लापता छात्रा के हत्यारे की गाॅव मे तलाश जारी लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास मे गुरूवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सुन कर गाॅव मे कोहराम मच गया। 6 दिन पहले गाॅव से लापता हुई कक्षा एक की छात्रा का शव आज गाॅव मे ही एक खेत मे क्षत विक्षत अवस्था मे पड़ा मिला छात्रा के एक पैर का पंजा कटा हुआ था। गाॅव वालो से मिली सूचना के बाद गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुॅची । नाबालिग छात्रा की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी भी
कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ाई चिदंबरम की न्यायिक हिरासत
नयी दिल्ली । आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। बता दें कि इस केस में पिछले सोमवार को हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कैट की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों और पुलिस के बीच हुए हुए विवाद के चलते वकील सुनवाई पूर नहीं हो पाई। आज न्यायिक हिसारत की अवधि समाप्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंक
