लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे मेमेमासूम बच्चे की मौत हो गई । बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी है हादसे की सूचना के बाद पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची। जानकारी के मुआतबिक आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। वहीं पुलिस पर पथराव के बाद बवाल से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच कर मामले को शांत
Author: admin
बीकेटी मे भैंस को चारा देने की बात को लेकर भिड़े दो पक्ष 15 लोग लहूलुहान
लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के नगवामऊ गांव में मंगलवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया दो पक्षो के बीच हुई ज़बरदस्त मारपीट मे दोनो पक्षों के करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है विवद भैंस के तबेले में जानवरों को चारा खिलाने की बात को लेकर हुआ था इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से करीब 15 लोग लहूलुहान हो गए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सभी घायलों का इलाज अभी जारी है। पीड़ित के मुताबिक आज
यूपी कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने 10 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। इस बैठक में योगी न 10 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संविदा के आधार पर नियुक्त किए जाने वाले चिकित्सा शिक्षकों के मानदेय का पुनर्निर्धारण किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है। सोनभद्र के उम्भा गांव के पात्रता रखने वाले लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का प्रस्ताव पास हुआ,कुल 37 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया। 1.68 लाख और लोगों को यूपी में आयुष्मान भारत का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य
मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आगरा निवासी सेना के शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी
शहीद की पत्नी को 25 लाख रु0 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में हुए आई0ई0डी0 विस्फोट में जनपद आगरा निवासी सेना के शहीद जवान संतोष सिंह भदौरिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शहीद जवान की पत्नी को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने संतोष सिंह भदौरिया की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
पीजीआई थाने में पुलिस कर्मियों और वकील के बीच तहरीर को लेकर हुई झड़प
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाने आए आर्मी से सेवानिवृत्त जवान और उनके वकील का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली गलौज व झड़प भी होने लगी। वकीलो का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन पर केस बदलने का दबाव बनाया। उसकी बात न मानने पर करीब 40-50 पुलिस कर्मियों ने थाने में बंद कर उनके साथ मार पीट की जिसके बाद चैकी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने वकील पक्ष पर मारपीट की तहरीर दी। बता दें कि रविवार देर रात करीब डेढ़ घंटे तक हुए
अपराध पर लगाम लगाने में सिक्योरिटी एजेंसियों देंगी पुलिस का साथ
लखनऊ। चोरी, लूटपाट और और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी अपने साथ लाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में लखनऊ पुलिस ने शहर की प्रमुख सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ बैठक की। इस बैठक में एडीजी जोन एसएन साबत, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी नॉर्थ अमित कुमार भी शामिल रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सिक्योरिटी एजेंसियों की समस्याओं पर ध्यान देने के साथ चोरी और लूट की घटनाओं को रोकने में पुलिस की मदद की मांग की। बैठक में राजधानी के प्रमुख बैंकों, अपार्टमेंन्ट्स, प्रतिष्ठानों व दुकानों
सम्मान पाकर खिले वालन्टियरो के चेहरे मौलाना ने बढ़ाया मनोबल
अम्मी आएशा कान्फ्रेस और जुलूसे मदहे सहाबा मे लगाई गई थी वालन्टियरो की टीम लखनऊ। गत माह पुराने लखनऊ मे हुई अम्मी आएशा कान्फे्रंस और अमीनाबाद से ऐशबाग ईदगाह तक निकलने वाले जुलूसे मदहे सहाबा मे सुन्नी मजलिसे अमल द्वारा लगाई की दो सौ वालन्टियरो की टीम का उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए सुन्नी मजलिसे अमल के महासचिव मौलाना अब्दुल वली फारूकी ने रविवार को सुन्नी मजलिसे अमल के कार्यालय मे आयोजित एक सम्मान समारोह मे सौ से ज़्यादा वालन्टियरो का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हे पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। समाज के लिए मेहनत करने वाले वालन्टियरो
हाई कोर्ट द्वारा पूर्व लोकायुक्त एनके महरोत्रा के खिलाफ परिवाद खारिज
लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा पूर्व लोकायुक्त एन के महरोत्रा के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) लखनऊ के समक्ष दायर आपराधिक परिवाद को खारिज कर दिया है, यह आदेश जस्टिस पंकज भाटिया की बेंच द्वारा पारित किया गया, नूतन के पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ अगस्त 2015 में लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की गयी थी, जिसमे तत्कालीन लोकायुक्त श्री महरोत्रा ने अमिताभ के खिलाफ कई संस्तुतियां की थीं, नूतन ने 03 सितम्बर 2015 को सीजेएम लखनऊ के सामने परिवाद दायर कर कहा था कि श्री महरोत्रा ने विधिविरुद्ध तरीके से
कार बनी आग का गोला, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
लखनऊ। चैक थाना क्षेत्र के चैपटिया कॉलोनी इलाके में देर रात खड़ी गाड़ी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये गाड़ी विगत काफी दिनों से कॉलोनी में बने पार्क के किनारे खड़ी थी। बता दें ये किराये पे चलने वाली निजी कंपनी की टैक्सी गाड़ी थी। अचानक टैक्सी कार में आग लगने से कॉलोनी के लोगो मे हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरी घटना में गनीमत तो ये रहा कि जिस टैक्सी गाड़ी में आग लगी थी, उसके आस-पास और भी कई वाहन
सीओ को धमकाने के मामले में मुख्यमंत्री ने स्वाती सिंह को किया तलब
लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वाती सिंह द्वारा अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर लखनऊ कैंट के क्षेत्राधिकारी को फोन पर धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ंस्वाती सिंह को तलब किया है। सीओ कैंट बीनू सिंह से उनकी बातचीत का 36 सेकेंड का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। उधर सीओ कैंट को धमकाने का मामला सामने आने के बाद मंत्री स्वाति सिंह मीडिया को अपने आवास पर देख गुस्से में आ
