कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपनी ज़िम्मेदारियो का बखूबी निर्वाहन कर रहे पुलिस कर्मियो और नगर निगम के सफाई कर्मियों का बिल्लौचपुरा मे खूब सम्मान किया गया। बिल्लौचपुरा मे आयोजित सम्मान समारोह मे पुलिस कर्मियो और नगर निगम के सफाई कर्मचारियो को न सिर्फ फूल माला पहना कर उनका सम्मान कर मनोबल बढ़ाया गया बल्कि उन पर फूलो की बारिश भी की गई। इसी तरह से नाका थाना क्षेत्र के गणेशगंज मे भी कोरोना योद्धाओ के लिए यूपी ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने पुलिस कर्मियो को फूलो की माला व अंग वस्त्र पहना कर उनका सम्मान किया
Author: admin
लखनऊ मे भीड़भाड़ वाला रहा लाक डाउन का 41वां दिन
लाक डाउन का 41वां दिन देख कर ऐसा नही लग रहा था कि शहर के चाौराहो पर मुस्तैद पुलिस कर्मी आने जाने वाले लोगो को रोकने टोकने के लिए नही लगाए गए है । 41वें दिन पूरे लखनऊ शहर मे काफी चहल पहल देखी गई । बिना रोकटोक लोग सड़को पर वाहन दौड़ाते देखे गए रोज़ के मुकाबले 41वें दिन लखनऊ की सड़को पर लाक डाउन के उलंघन को हर किसी ने देखा लेकिन शायद लाक डाउन का पालन कराने की ज़िम्मेदारी उठाने वाली पुलिस की नज़र मे सड़के पहले की तरह ही सूनसान रही । कोरोना वायरस की रोकथाम
लाक डाउन के 41वें दिन गुलज़ार हुई शहर की शराब की दुकाने
जम कर हुई शराब की बिक्री पुलिस ने लगवाई ग्राहको की दूर दूर लाईने लखनऊ। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लाक डाउन के दूसरे चरण को मिला कर 40 दिन पूरे होने के बाद तीसरे चरण के लाक डाउन के पहला दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे नज़ारा ही अलग था यहंा सुबह से ही शराब की दूकानो पर लम्बी लम्बी कतारे लगी रही शराब की दुकानो के बाहर लगी शराब के खरीदारो की कतारो मे सोशल डिस्टेन्सिंग तो थी लेकिन पहले शराब लेने की होड़ में शराब की कई दुकानो पर विवाद भी हुआ लेकिन
पार्षद ने लिखा महापौर को पत्र पार्षद निधि से उपलब्ध कराए 15 लाख का राशन
लगभग 40 हज़ार की आबादी वाले लखनऊ नगर निगम के कशमीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक आगा ने लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को पत्र लिख कर मांग की है कि साल 2020-2021 की उनके पार्षद निधि के 15 लाख रूपए से नगर निगम उनके वार्ड की गरीब जनता के लिए राशन उपलब्ध कराए । संयुक्ता भाटिया को लिखे पत्र मे पार्षद लईक आगा ने जोन 6 की जोनल अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वो उनके वार्ड की जनता के दुख को नज़र अन्जाज़ कर रही है पार्षद लईक आगा का कहना है कि लाक डाउन लागू होने के
कोरोना योद्धाओ पर आसमान से हुई फूलों की बारिश
कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपने जीवन को जोखिम मे डाल कर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ो का इलाज करने वाले डाक्ॅटरो पर रविवार की सुबह सेना के हेलीकाप्टर ने फूलो की बारिश कर उनका मनोबल बढ़ाया । रविवार की सुबह लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिर्वसिटी और एसजीपीजीआई अस्पताल के उपर सेना के हेलीकाप्टर दिखाई दिए नीचे डाक्टरो का हुजूम था और उपर से हेलीकाप्टर इन डाक्टरो पर पुष्प वर्षा कर रहे थे । इसी तरह से लखनऊ मे सुबह के समय आसमान मे तीन जंगी जहाज़ भी लोगो के आकर्षण का केन्द्र बने रहे । लाक डाउन
ढाई सौ गरीबो को बाटा समाज सेविका सुनैना वर्मा ने राशन
महिला कल्याण एंव बाल विकास एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनैना वर्मा ने तीन दिनो मे ढाई सौ परिवारो को उनकी ज़रूरत का राशन अपने घर बुला कर वितरीत किया । ढाई सौ लोगो को राशन बाटने मे मे तीन दिन इस लिए लग गए क्यूकि पहले से चिन्हित किए गए ज़रूरतमंद परिवारो की उनके घर पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेस्ंिनग बाधित न हो । सुनैना वर्मा द्वारा बाटे गए राशन के पैकेट मे ज़रूरत का लगभग सभी सामान मौजूद था। समाज सेविका सुनैना वर्मा ने बताया कि उन्होने गरीब परिवारो को राशन देते हुए ये भी ख्याल रख्खा कि
लाक डाउन का दूसरा चरण भी समाप्त लेकिन नही थमा कोरोना
लाक डाउन मे गरीबो के लिए मसीहा साबित हुई समाज सेवी संस्थाए लखनऊ। पूरे देश मे 25 मार्च से लागू किए गए सम्पूर्ण लाक डाउन के दूसरे चरण के 40 दिन आज पूरे हो गए । लोगो को ये आशा थी कि 40 दिनो के इन्तिज़ार के बाद कोरोना के मामले कम होगे और देश को लाक डाउन से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी लेकिन ऐसा नही हुआ कोरोना वायरस के मामले देश मे लगातार बढ़ रहे है जिसकी वजह से पूरे देश मे 14 दिनो के लिए लाक डाउन को और बढ़ाना पढ़ गया । देश मे आज
पत्रकार कोरोना वारियर्स न सही इन्सान तो है भूख के दर्द का एहसास भी है
39 दिनो के लाक डाउन मे लखनऊ मे ही अगर आकलन किया जाए तो लाखो लोग ऐसे है जिनके पास खाने के लिए पैसे नही बचे और ऐसे निर्धन गरीब परिवारो के सामने दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुशकिल हो गई है ऐसे गरीब परिवारो की मदद के लिए सरकारी और गैर सरकार संस्थाए खुल कर सामने आई है और लाक डाउन लागू होने के बाद से अब तक तमाम समाज सेवी संस्थाए निरन्तर लोगो की मदद मे आगे आगे दिख रही है । 39 दिनो के लाक डाउन मे सड़को पर घूमने वाले हज़ारो आवारा जानवर कुत्ते और
लाक डाउन में गरीबो की मदद मे निरन्तर प्रयासरत है पत्रकार
भले ही सरकार ने लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारिता के प्रहरी पत्रकारो को करोना वारियर्स की रेणी से बाहर रखा है लेकिन देखने को मिल रहा है कि पत्रकार कोरोना वायरस के खतरे के बीच पत्रकारिता के दायित्वो का निर्वाहन करते हुए देशवासियो को न सिर्फ करोनो से सम्बन्धित समाचार पूरी निष्पक्षता से पहुॅचा रहे है बल्कि लोगो को जागरूक कर रहे है और अपनी क्षमता के अनुसार वो बेसाहारा गरीब लोगो की मदद मे भी पीछे नही है। ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद पत्रकारिता के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारियो को भी बखूबी निभाते देखे गए है।
पुराने लखनऊ के दो हाट स्पाटो को छोड़ कर बाकी से है अच्छी खबरे
सआदतगंज और तालकटोरा के मोहल्ला वासियो को जल्द मिल सकती है राहत पुराने लखनऊ के बाज़ार खाला और सआदतगंज और तालकटोरा थाना क्षेत्र मे बनाए गए सभी तीन हाट स्पाटो से अच्छी खबर आई है एक महीना पूर्व तालकटोरा के पीर बक्का मे कोरोना वायरस के संक्रमण का एक मरीज़ और सआदतगंज के गुलाब नगर मोहल्लो मे कोरोना के 7 मरीज़ मिलने के बाद इन दोनो मोहल्लो को हाट स्पाट घोषित कर सील कर दिया गया था इन मोहल्लो मे रहने वाले सभी लोग करीब एक महीने से अपने अपने घरो के अन्दर ही कैद है लेकिन इस एक महीने
