टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी Jio ने जब से अपने प्लान सस्ते देने शुरू किए थे, इसके बाद से ही अन्य कंपनियों ने भी अपने अपने प्लान्स के दामों में कटौती शुरू कर दी थी। अब इसी कड़ी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने भी एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। BSNL ने यह प्लान अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। BSNL के इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। इसके तहत यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। कुल डाटा 728 जीबी होगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस आदि भी दिए जा
Author: admin
काम की बातः नौकरी जाने पर पीएफ से निकाल सकते हैं 75% फंड,
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य के पास अब एक महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में 75% तक राशि निकालने का विकल्प होगा। इस तरह वह अपने खाते को भी बरकरार रख सकते हैं। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के न्यासियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। गंगवार ईपीएफओ के न्यासियों के केंद्रीय बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। संतोष गंगवार ने कहा कि हमने इस योजना में संशोधन का निर्णय किया है। इसके तहत एक महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में ईपीएफओ का कोई भी सदस्य 75% तक राशि को अग्रिम तौर पर निकाल सकता
पेट्रोल-डीजल के दाम एक जुलाई से और कम होंगे
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की वजह से तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने कच्चा तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके कारण अगले महीने से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि बाजार में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नरमी है। पिछले एक महीने में पेट्रोल 2.5 रुपये और डीजल 2 रुपये सस्ता हुआ है। एक जुलाई के बाद अनुमान है कि कीमतें और कम होगी और इससे लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपेक
श्रीलंका को विंडीज के खिलाफ जीत के लिए आखिरी दिन 63 रनों की दरकार
कप्तान सुरंगा लकमल (3/25), कासुन रजीथा (3/20) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 93 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका को तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए केवल 63 रनों की दरकार है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस (25) और दिलरुवान परेरा (1) नाबाद हैं। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 154 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज को टीम ने 100 के स्कोर के पार भी नहीं जाने दिया। वेस्टइंडीज के लिए केमर रोच ने सबसे
टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर वीरू बोले- DK को हटाओ,
भारतीय क्रिकेट टीम को आज आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का पहला मैच खेलना है। मैच डबलिन में खेला जाना है और भारतीय समयानुसार रात में 8:30 से शुरू होगा। इस मैच से पहले टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा सिरदर्द बैटिंग ऑर्डर बना हुआ है। प्लेइंग इलेवन में लोकेश राहुल को कहां फिट किया जाए, इस पर काफी माथापच्ची हो सकती है। टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा को टीम में बनाए रखा जाए, या केएल राहुल को ओपन करने के लिए भेजा जाए, इस पर लगातार बहस हो रही है। हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग
‘रेस 3’ देखने के बाद अब फैन्स की सलमान से Request,
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है, लेकिन फैन्स और क्रिटिक्स को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म को देखने के बाद लोग इतने निराश हैं कि अब वो दबंग 3 भी देखना नहीं चाहते। दरअसल, सलमान के फैन्स ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कह रहे हैं कि उन्हें दबंग 3 नहीं चाहिए। ट्विटर पर we don’t want dabangg 3 हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। फैन्स ट्विटर पर लिख रहे हैं कि सलमान को अपनी फिल्मों में अच्छा कंटेंट लाना चाहिए और बॉबी देओल, डेजी शाह जैसे एक्टर्स
29 जून को शादी कर रही हैं श्वेता त्रिपाठी
कई ऐड और फिल्मों में नजर आ चुती श्वेता तिवारी 29 जून को बॉयफ्रेंड चैतन्या शर्मा से शादी करने जा रही हैं। श्वेता ‘मसान’ और ‘हरामखोर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं श्वेता टाटा स्काई, मैक डॉनल्ड और टाटा टी के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो जाएंगे। कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। जहां सोमवार को बैचलरेट पार्टी हुई वहीं बुधवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। बैचलरेट पार्टी में दोनों ने फ्रेंड्स को साथ जमकर मस्ती की। लड़कियों के लिए रखी गई
डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा बैन को कोर्ट ने रखा बरकरार,
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कुछ देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को आज जायज ठहराया। कोर्ट ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें इसे मुस्लिमों के साथ भेदभाव बताया गया था। यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आने वाले अधिकतर मुस्लिम देश हैं। अदालत द्वारा चार जजों के मुकाबले पांच जजों के बहुमत वाला यह फैसला ट्रंप प्रशासन की किसी नीति पर पहला ठोस फैसला है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखा जिसमें चार अन्य न्यायाधीशों की सहमति भी शामिल थी। रॉबर्ट्स ने लिखा कि राष्ट्रपति के पास आव्रजन के
सभी देश ईरान से तेल आयात बंद करें,
अमेरिका ने मंगलवार को दुनिया के तमाम देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें। उसने आगाह किया कि अगर वे 4 नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी विरोध के बावजूद पिछले महीने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। उनके इस कदम से परमाणु समझौते के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर पाबंदियों में जो रियायत दी गई थी, वे रियायत की अवधि खत्म होने
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश के बाद यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है। इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था। मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर के लोग अब इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत
