कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ाई चिदंबरम की न्यायिक हिरासत

नयी दिल्ली । आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। बता दें कि इस केस में पिछले सोमवार को हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कैट की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों और पुलिस के बीच हुए हुए विवाद के चलते वकील सुनवाई पूर नहीं हो पाई। आज न्यायिक हिसारत की अवधि समाप्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंक

Read More

एसएसपी पहुॅचे हजरतगंज थाने किया निरीक्षण दिए निर्देष

लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को हजरतगंज थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाने में साफ-सफाई का जायजा लिया है। इसके साथ ही थाने में निर्माणाधीन बैडमिंटन और बालीवाल कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने थाने में आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए बने कक्ष का भी जायजा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा दिए गए निर्देश में पुलिसिंग को बेहतर करने और पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये जनपद के सभी थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए कहा गया था । इस अभियान

Read More

कर्मचारियों ने जल निगम मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। प्रदेश में प्रदर्शन जैसे आम बात हो गई है। आए दिन अलग-अलग विभाग के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन न मिलने, मृतक आश्रित नियुक्ति पर अवैध रोक लगाने व सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं मजदूर संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मंडल के सदस्य रामसनेही यादव ने सरकार से मांग करते

Read More

कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों के कई कर्मचारी संघों ने बुधवार को एक संयुक्त बैठक की है। जिसमें पीएफ घोटाले के विरोध में चल रहे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मचारियों के 14 नवंबर को होने वाली रैली में भी राज्य कर्मचारियों से बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। कर्मचारी संघों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि राज्य सरकार प्राविडेन्ट फण्ड घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों के पीएफ के

Read More

चिन्हट में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के विधायक चैराहे का एक मामला सामंने आया है। जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक इंदौर का निवासी सचिन (27) लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया लेकिन पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर कुड़ियाघाट पर लगा भक्तों का मेला

लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को सुबह्र सूर्योदय से पहले गंगा, यमुना, गोमती सभी नदियों पर भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर-हर महादेव के साथ हर हर गंगे का जाप करते हुए भक्तों ने नदियों में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्घ्य देकर सुख और समृद्धि की कामना की है। इसी तरह राजधानी लखनऊ के कुड़िया घात पर भी स्नान दान करने के लिए भक्तों का तांता लगा। ऐसे में जो लोग नदियों के तट पर नहीं पहुंच पाएं वह अपने घरों में ही विशिष्ट अनुष्ठान कर श्री हरि की पूजा के साथ ही दान कर पुण्घ्य

Read More

योगी सरकार ने सुरेश राणा और संगीम सोम समेत कई लोगों की बढ़ाई सुरक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दो मंत्रियों समेत कुछ अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि, राज्य सरकार ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत 87 लोगों की सुरक्षा के बारे में समीक्षा की। इसके बाद मंगलवार को गन्ना और चीनी मंत्री सुरेश राणा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, विधायक संगीत सोम को जेड श्रेणी की और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूखी, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और नरेश यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों

Read More

अब करतारपुर के बाद ननकाना साहब जाने की बारी: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 550वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज को करतारपुर कॉरिडोर खुलने की बधाई दी और कहा कि करतारपुर के बाद अब ननकाना साहब जाने की बारी है। हम वहां भी जाएंगे। उनके बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहाकि आज से 550 वर्ष पहले धर्म के प्रकाश के लिये जिस पुंज का जन्म हुआ उसका प्रकाश अभी फैला है। करतारपुर साहिब की आपको और प्रधनमंत्री को बधाई

Read More

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

लखनऊ। लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद, लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के सभी दावों और रात के गस्त की भी पोल खुली। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और लाखों का माल लेकर फरार हो गए। रविवार रात इन्दिरानगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 की निवासी सीए बाबू राजीव शर्मा के बन्द घर मे लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने घर से लाखों का माल चोरी करके बड़ी आसानी से चोर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक राजीव शर्मा अपनी पत्नी के कैंसर का इलाज कराने मुंबई गए हुए थे। सुबह जब घर

Read More

योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या फैसले के बाद भाईचारा बरकरार रखने के लिए जनता का शुक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद सांप्रदायिक सद्भाव और अमन चैन बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई दी है। मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों ने कानून-व्यवस्था पर स्वयं पैनी नजर बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि, अयोध्या फैसले के बाद मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सरकार का पहला कार्यक्रम था। इसके साथ ही प्रदेश

Read More

Scroll Up