योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या फैसले के बाद भाईचारा बरकरार रखने के लिए जनता का शुक्रिया

योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या फैसले के बाद भाईचारा बरकरार रखने के लिए जनता का शुक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद सांप्रदायिक सद्भाव और अमन चैन बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई दी है। मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों ने कानून-व्यवस्था पर स्वयं पैनी नजर बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि, अयोध्या फैसले के बाद मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सरकार का पहला कार्यक्रम था। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ मंत्रियों ने इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने लखनऊ में पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठकर पल-पल की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up