अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होने का ऐलान कर दिया। यूएन में अमेरिका की अम्बेस्डर निकी हेली ने परिषद पर इजरायल के खिलाफ राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया। हेली ने कहा कि रूस, चीन, क्यूबा और मिस्र जैसे देशों ने उसकी परिषद में सुधार करने की कोशिशों में भी रोड़ा अटकाया। अमेरिका लंबे समय से 47 सदस्यीय इस परिषद में सुधार की मांग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से किए गए ऐलान में हेली के साथ देश के रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे। हेली ने परिषद पर असल में मानवाधिकार उल्लंघन
Author: admin
ट्रंप की आव्रजन नीति से नाराज डेमोक्रेट्स,
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी विवादित आव्रजन नीतियों के कारण आज संसद भवन में डेमोक्रेटिक सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। संसद भवन में अमेरिकी नेता का बड़े पैमाने पर विरोध दुर्लभ घटना है। आव्रजन नीति पर चर्चा के लिए रिपब्लिकन सांसदों से ट्रंप करीब 45 मिनट तक घिरे रहे, उसके बाद वह बैठक के कमरे से बाहर चले गए। इस बीच डेमोक्रेट सदस्य हंगामा मचाते रहे। डेमोक्रेट सदस्य इस बात से नाराज हैं कि मैक्सिको से सीमा पार करके अमेरिका आने वाले लोगों से उनके बच्चों को अलग कर दिया जाता है और इस पीड़ा का सामना कर
शॉट गन बोले, टिकट मिलेगा या नहीं, परवाह नहीं
पार्टी से बगावती तेवर अपना रखे भाजपा सांसद शत्रुघ्नन सिन्हा ने एक बार फिर दल व सरकार की नीतियों के खिलाफ बोला। मंगलवार को फतुहा के सुकुलपुर में सांसद कार्यकर्ता जनसम्मेलन में कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। हमारा सच बहुतों को चुभता है। मुझे टिकट मिलेगा कि नहीं, इसकी परवाह नहीं है पर चुनाव पटना साहिब से ही लड़ूंगा। शत्रुघ्नन ने कहा कि मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे, अब तक बेदाग हूं। अब तक जब भी बोला, देशहित में बोला। नोटबंदी पर बोलने वाला पहला शख्स था। जीएसटी रात के बारह
पुलिस की स्पेशल विंग की गुंडई का वीडियो वायरल
स्पेशल पुलिस ऑफिसर टीम खुद खुलेआम गुंडई पर उतारू है। खुद को कानून से ऊपर समझने वाली यह टीम कब किसे पीट दें, किसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करे, किसी को बेइज्जत कर दे पता नहीं। शहरी पुलिस की इस विशेष शाखा की हरकतों से अजिज आ गए हैं। टीम की कारगुज़ारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो मंगलवार की देर रात सिनेमा चौराहे का है। दरअसल, हरदोई पुलिस अधीक्षक की ओर से कई साल पहले पुलिस की मदद के लिए एक टीम बनाई गई थी, जिसे एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रूप में जाना जाता है। यह
जम्मू-कश्मीर में लागू होगा राज्यपाल शासन,
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। यहां कल मंगलवार को भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई और राज्यपाल ने प्रदेश में राज्यपाल शासन के लिए राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेज दी। इस रिपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अपनी मंजूरी दे दी। भाजपा ने मंगलवार को सबको चौंकाते हुए जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ 40 माह पुरानी दोस्ती तोड़ते हुए समर्थन वापस ले लिया। भाजपा के इस फैसले के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को अपना
केन्द्र बढ़ा सकता है जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का कार्यकाल
पीपुल्स डेमोक्रेटक पार्टी के साथ गठबंधन से बीजेपी की समर्थन वापसी और जम्मू कश्मीर में गिरी महबूबा सरकार के बाद अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक वहां के राज्यपाल नरेन्द्र नाथ वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। वोहरा को जून 2008 में राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था और उनका दूसरा कार्यकाल 27 जून को खत्म हो रहा है। दक्षिणी कश्मीर के कई जिले होते हुए अमरनाथ धाम की वार्षिक यात्रा होती है जो 26 अगस्त को खत्म होगी। सूत्रों के मुताबिक 82 वर्षीय एन.एन. वोहरा को तीन या छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। बीजेपी के एक
गेम खेलने की लत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
गेम खेलना बच्चों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत होता है, लेकिन इसकी लत बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि गेमिंग डिसॉर्डर यानी इंटरनेट गेम से उत्पन्न विकार मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर अवस्था है। डब्लूएचओ की ओर से प्रकाशित इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (आइसीडी) (एक नियमावली) के नए संस्करण “आइसीडी-11” में गेमिंग डिसॉर्डर को स्वास्थ्य की एक गंभीर अवस्था के रूप में शामिल किया गया है। मई 2019 में आयोजित होने वाले विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में “आइसीडी-11” को प्रस्तुत किया जाएगा। आइसीडी स्वास्थ्य की प्रवृत्ति की पहचान और
बाजार ने शुरुआती तेजी गंवाई
अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध का असर देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भी देखा गया। इसके असर से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 74 अंकों की गिरावट के साथ 35,548 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 10,800 पर बंद हुआ। छोटे शेयर भी धड़ाम बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 29 अंकों की गिरावट के साथ 15,972 अंक पर बंद हुआ। जबकि छोटे शेयरों वाला स्मॉलकैप सूचकांक 130 अंकों की गिरावट के साथ 16,831 अंक पर
संदीप बख्शी चलाएंगे ICICI बैंक
वीडियोकान को दिए लोन में कथित अनियमतता के आरोपों को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। बैंक के बोर्ड ने संदीप बख्शी को सीओओ नियुक्त किया। वहीं मामले की जांच पूरी होने तक सीईओ चंदा कोचर ने छुट्टी पर जाने का फैसला किया। हालांकि कोचर सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर बनी रहेंगी, उनका कार्यकाल मार्च 2019 तक है। आईसीआईसीआई प्रुसेंडिशयल के अध्यक्ष संदीप बख्शी को बैंक का सीओओ यानी मुख्य परिचालन अधिकारी बनाया गया है। बख्शी मंगलवार से कामकाज संभालेंगे। गौरतलब है कि वीडियोकान समूह को ऋण देने के मामले में कोचर हितों के टकराव को
2021 fifa world cup:
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होते ही भविष्यवाणी करने वाले कई पशु-पक्षी खबरों में आ जाते हैं। बिल्ला महाराज के बाद अब एक जापानी तोता है, जो विश्व कप के मैचों पर भविष्यवाणी कर रहा है। जापान वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग मैच नहीं जीत पाएगा, ये भविष्वाणी की है एक तोते ने जिसके बारे में कहा जाता है कि वो सही भविष्यवाणी करता है। स्लेटी रंग के इस तोते का नाम ओलिविया है और ये तोक्यो के उत्तर में स्थित टोचिगी में नासु एनिमल किंगडम में रहता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तोते ने भविष्यवाणी की है कि रूस में चल रहे वर्ल्ड कप में
