टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी 15 जून को यो-यो टेस्ट के बाद से ही बेंगलुरु में रहकर ब्रिटेन दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धौनी वहां कुछ युवा क्रिकेटरों के साथ अच्छा समय भी बिता रहे हैं। इस बीच यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण इंडिया-ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके संजू सैमसन ने एक फोटो शेयर की है। सैमसन ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ लंच की फोटो शेयर की है, उनका कैप्शन ऐसा है, जो आपका दिल जीत लेगा। सैमसन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘Wooowwww… मुझे लगता है
Author: admin
करीना की नंद सोहा ने किया खुलासा,
बॉलीवुड का योग से स्पेशल कनेक्शन रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने योग करते हुए अपने फोटोज मीडिया के साथ शेयर किए हैं। लारा दत्ता और लिजा हेडन के साथ-साथ करीना कपूर की नंद सोहा अली खान ने भी बेबी बंप के साथ अपना योग पोज शेयर किया था। लेकिन आज इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर उन्होंने बताया कि योग ने प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे उनकी मदद की। वर्कआउट के आगे मैं लगातार योग करना पसंद करती हूं। योग का इतिहास पांच हजार साल पुराना है। योग सिर्फ वजन कम करना और कैलरी बर्न करने तक की
20 साल बाद फिर से अपनी अदाओं से मदहोश करेंगी रेखा
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार से शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा मंच पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं। आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है। रेखा का नाम परफॉर्मर्स में आने के बाद से आईफा को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। आईफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी हस्तियां नजर आएंगी लेकिन मंच पर रेखा की प्रस्तुति निश्चित रूप से आकर्षण
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने का किया ऐलान,
अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होने का ऐलान कर दिया। यूएन में अमेरिका की अम्बेस्डर निकी हेली ने परिषद पर इजरायल के खिलाफ राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया। हेली ने कहा कि रूस, चीन, क्यूबा और मिस्र जैसे देशों ने उसकी परिषद में सुधार करने की कोशिशों में भी रोड़ा अटकाया। अमेरिका लंबे समय से 47 सदस्यीय इस परिषद में सुधार की मांग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से किए गए ऐलान में हेली के साथ देश के रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे। हेली ने परिषद पर असल में मानवाधिकार उल्लंघन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदली प्रवास नीति,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको सीमा पर बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की नीति को वापस लेने को राजी हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इसके लिए विशेष आदेश पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा कि बच्चों को परिवार के साथ रखा जाना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ऐसे ही आदेश को जारी करने जा रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने विवादित आव्रजन नीतियों को लेकर बुधवार को अमेरिकी संसद भवन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारी विरोध किया। संसद भवन में
रास्ता न देने पर महिला ने ऑटो चालक को मारी गोली
दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर गुरुग्राम में एक महिला द्वारा ऑटो ड्राइवर को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो चालक को गोली मारने आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि ऑटो ड्रावर एक संकरी गली पर ऑटो खड़ा कर किसी को फोन कर रहा था। महिला स्कूटर से थी तो उसने ऑटो वाले से रास्ता मांगा। इसी बात पर लेकर दोनों से बहस हो गई। महिला ने गुस्से में आकर ऑटो चालक को गोली मार दी। 35 वर्षीय महिला की पहचान सपना नाम से
बेटी के पैदा होने पर युवक ने पत्नी को पीटा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बेटी पैदा होने पर युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उसने न केवल अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा, बल्कि नवजात को भी जगह-जगह नोचा। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी उसने धक्कामुक्की की। बाद में खुद को घिरता देख वह अस्पताल से भाग गया। युवक को इससे पहले भी एक बेटी हुई थी। जाटवान मोहल्ला का विराज पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी सोनिया ने बुधवार सुबह राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म दिया। उस समय सोनिया के साथ उसकी सास मौजूद थीं। बेटी के जन्म की सूचना के थोड़ी देर बाद
रेप केस में समझौते के बदले रकम वसूलने पहुंची युवती गिरफ्तार
गत फरवरी महीने में एक समाचार चैनल के संपादक के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में नया मोड़ आ गया है और अब नोएडा पुलिस ने कथित पीड़ित युवती को संपादक से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रकम मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। थाना फेस-3 पुलिस ने आज युवती व उसके एक साथी को इस प्रकरण में समझौता करने के लिए रकम लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के पास से वसूली गयी दो लाख रूपये की रकम व एक करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये
पटना के पार्कों-खेल मैदानों में दिखा योग के प्रति प्रेम
पटना के पार्कों और खेल मैदानों में योग की धूम रही। लोगों ने घर की छतों पर भी योग किया। मुख्य कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। राज्यपाल सत्यपाल ने यहाँ योग दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुबह पांच बजे ही पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे।बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि, सरकारी-निजी स्कूलों के छात्र इस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व रामकृपाल यादव ने भी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग
कश्मीर में अलगाववादियों ने बुलाया बंद, हिरासत में यासीन मलिक,
कश्मीर घाटी में गुरुवार को अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंद को लेकर सुरक्षा ऐहतियात के मद्देनजर अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ चीफ यासिन मलिक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी समूह संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या और घाटी में लगातार हो रही नागरिकों की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया था। गौरतलब है कि 14 जून को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में शुजात की हत्या कर दी गई थी। उनके साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। अधिकतर
