पटना के पार्कों-खेल मैदानों में दिखा योग के प्रति प्रेम

पटना के पार्कों-खेल मैदानों में दिखा योग के प्रति प्रेम

पटना के पार्कों और खेल मैदानों में योग की धूम रही। लोगों ने घर की छतों पर भी योग किया। मुख्य कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। राज्यपाल सत्यपाल ने यहाँ योग दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सुबह पांच बजे ही पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे।बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि, सरकारी-निजी स्कूलों के छात्र इस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व रामकृपाल यादव ने भी  पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग किया।

योग कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,  मंत्री डॉ. प्रेम कुमर, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया व अरुण कुमार सिन्हा आदि नेताओं ने भी योग किया।

गया: अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विदेशी साधकों ने भी किया योग
बोधगया महाबोधि मंदिर परिसर में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर विदेशी साधकों ने भी योग किया। इंडिया टूरिज्म के द्वारा आयोजित इस शिविर में जापान, थाईलैंड, वियतनाम व तिब्बत के साधकों ने योगाभ्यास किया। कमिश्नर टीएन बिंधेश्वरी और डीएम अभिषेक सिंह ने विदेशियों का प्रतिनिधित्व किया। मुंगेर योगपीठ से आये योग शिक्षक ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर डीएम ने विदेशियों को संबोधित करते हुए योग प्राचीन भारतीय परंपरा और संस्कृति की अमूल्य देन है। यह मनुष्य की चेतना के विकास का विज्ञान है। योग में पदार्थ, जीवन और चेतना का समन्वय होता है। यह विज्ञान और अध्यात्म का योग भी कराता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज संग सैकड़ो लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को नवादा में सैकड़ो लोगों ने योग शिविरों में हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम शहर के गांधी इंटर स्कूल में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान सदर एसडीओ अनु कुमार, भाजपा के नालंदा प्रभारी नवीन केशरी, डॉक्टर अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा हिसुआ, वारिसलीगंज, पकरीबरावां, रोह, अकबरपुर आदि प्रखण्डों में विभिन्न जगहों पर आयोजित योग शिविर में सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up