लेह में 27 के घुटने व कूल्हे बदले

एम्स के डॉक्टरों ने समुद्र तल से 11,400 फुट की ऊंचाई पर लेह में 23 से 30 सितंबर तक चले एक सप्ताह के स्वास्थ्य शिविर में 27 लोगों के घुटनों और कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण किया। एम्स के ऑर्थो सर्जन प्रोफेसर चंद्र शेखर यादव की टीम ने लेह के सरकारी एसएन मेमोरियल अस्पताल में 21 मरीजों के घुटनों और 6 मरीजों के कूल्हों का प्रत्यारोपण किया। टीम ने हड्डी रोगों से पीड़ित करीब 1200 मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया। डॉक्टर यादव ने बताया कि अधिक सर्दी से लेह-लद्दाख के लोगों को जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत अधिक रहती

Read More

किसान रैली: किसानों ने खत्म किया अनशन

आधी रात दिल्ली पुलिस से राजधानी में एंट्री करने की इजाजत मिलने के बाद किसानों ने ‘किसान घाट’ की ओर कूच किया। जिसके बाद किसान देर रात राजघाट होते हुए ‘किसान घाट’ पहुंचे, जहां किसान यात्रा को समाप्त कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस बारे में कहा कि 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त किया जाना था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पहले हमे दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी, जिसका हमने विरोध किया। हमारा लक्ष्य केवल यात्रा को पूरा करना था जो हमने

Read More

दिल्ली से मात्र 1350 किलोमीटर पर चीन ने बनाए बंकर,

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीआरए) में चीन की तरफ से ल्हासा के गोंगर एयरपोर्ट पर अपने सैनिकों के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड बम्ब प्रूफ शेल्टर ने भारत के लिए नई चिंता पैदा कर दी है। पूरे मामले से वाकिफ आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। गोंगर एयरपोर्ट की दूरी नई दिल्ली से मात्र 1,350 किलोमीटर है। सुरक्षा से जुड़े तीन अधिकारियों ने दावा किया कि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन, अब इसे पूरी तरह से सैन्य छावनी के रूप में तब्दील किया जा रहा है। गोंगर एयरपोर्ट को चीन ने

Read More

अमिताभ बच्चन से खफा हुईं तनुश्री दत्ता,

तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद अब काफी गर्मा गया है। कई स्टार्स ने भी इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं और तनुश्री को सपोर्ट किया है, लेकिन तनुश्री, अमिताभ बच्चन के स्टेटमेंट से बहुत दुखी हुई हैं। दरअसल, जब अमिताभ बच्चन से उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तनुश्री विवाद पर पूछा था तो उन्होंने कहा था,  ‘ना तो मैं तनुश्री हूं और ना तो मैं नाना पाटेकर हूं तो कैसे इस सवाल का जवाब दूं।’ तो जब तनुश्री से इस विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे बिग बी के इस कमेंट से

Read More

हेल्थ कंडीशन को लेकर अनूपम खेर ने कही ये बात

सोनाली बेद्रे कैंसर से पीड़ित हैं और न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। अनूपम खेर भी न्यूयॉर्क में गए हुए हैं और वहां वो सोनाली से भी मिले। अब अनुपम ने सोनाली की हैल्थ को लेकर कुछ बातें बताई है। दरअसल, एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अनुपम ने कहा, ‘सोनाली एक मजबूत और निडर इंसान हैं। आप अपनी जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों के साथ कैसे डील करते हैं, इससे पता चलता है कि आप कितने मजबूत हैं। जिस तरह से सोनाली कैंसर से लड़ रही है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। मैं भगवान से हर सुबह यही प्रार्थना

Read More

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप,

इंडोनेशिया के सुम्बा द्वीप में मंगलवार को रिक्टर पैमाने 6.० की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे चार दिन पहले सुलावेसी द्वीप में भूकंप और सुनामी के चलते 832 लोगों ने जान गंवा दी थी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि मंगलवार को भूकंप क ेबाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई और जान एवं माल की हानि की खबर भी नहीं है। मौसम विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप 66 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम सुम्बा तिमूर के महाद्वीप के किनारे समुद्र तट के नीचे 10

Read More

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कसी

भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। अक्तबूर से दिसंबर तक पार्टी विधानसभा क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मेलन करेगी। पार्टी ने सम्मेलनों के जरिये लोस चुनावों में फतह का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को नई दिल्ली में राज्य लोकसभा चुनाव प्रबंधन संचालन कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अगले तीन माह के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह के समक्ष लोस चुनाव तैयारियों का रोडमैप रखा और पूर्व में दिए गए 23 बिंदुओं का एक-एक कर ब्योरा रखा। शाह तैयारियों से संतुष्ट

Read More

डायन बता महिला को खूंटे में बांध निर्वस्त्र कर पीटा

बौंसी थाना की पहुंसरा पंचायत के कौवाबाड़ी गांव की एक महिला को कुछ लोगों ने डायन बता कर हाथ पैर बांधकर न सिर्फ पीटा बल्कि उसे निर्वस्त्र भी कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए तीन दिनों से थाने का चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने रविवार को मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह आंगन में बैठी थी इसी दौरान गांव के मनोज सोरेन, अजित सोरेन, राकेश सोरेन, मंटू सोरेन, तल्लू सोरेन व मुकेश सोरेन तीर, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर जबरदस्ती घर में घुस गए और गाली ग्लौज

Read More

सना ने किया खुलासा, कहा- “आरोपी प्रशांत की पत्नी ने मुझे धमकाया, की अभद्रता”

बीते शुक्रवार की देर रात लखनऊ के गोमती नगर में हुई विवेक तिवारी की हत्या की चश्मदीद गवाह सना ने कई सारे खुलासे किए हैं। सना ने कहा- “मैं सोच भी नहीं सकती थी कि पुलिस ऐसी हो सकती है। खाकी वर्दी पहने सिपाहियों ने हमें अपराधियों की तरह घेर लिया था। आरोप लगाने हुए अभद्रता की थी। इससे घबराए विवेक सर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी थी। उसके बाद जो हुआ वह मंजर अभी भी मेरी आंखों के सामने घूम रहा है।” सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुई घटना की चश्मदीद गवाह सना ने पुलिस की क्रूरता की कहानी

Read More

गांधीजी के ये 5 जीवन सूत्र अपनाएं और बदलें अपनी जिंदगी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि शाश्वत विचारधारा हैं। आइए बापू की 149वीं जयंती पर जानें कि उनके कौन पांच जीवन सूत्र अपनाकर हम अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। 1- सत्य और अहिंसा बापू वाणी : सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे महसूस करने का जरिया। यूं अपनाएं : अलोकप्रिय होने के डर से झूठ न बोलें, योग करें ताकि गुस्से पर काबू रहे। फायदा : हार्ट अटैक, डिप्रेशन का खतरा कम होता है। सत्य बोलने से आत्मविश्वास बढ़ता है। स्त्रोत – हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 2- स्वअनुशासन बापू वाणी : अनुशासन का पलन किए बिना कोई बड़ी वस्तु नहीं हासिल की जा सकती।

Read More

Scroll Up