मजबूत वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 15 रुपये सुधरकर 31,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने में दो दिन से जारी गिरावट थम गई। वहीं,चांदी सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव घटने से 250 रुपये गिरकर 40,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मामूली 15 रुपये सुधरकर क्रमश: 31,585 रुपये और 31,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले दो दिनों में सोना 330 रुपये टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम
Author: admin
भारत के रक्षा बजट के डेढ़ गुना रकम स्वदेश भेजते हैं प्रवासी भारतीय,
दुनिया में जैसे भी आर्थिक हालात हों, प्रवासी भारतीयों की कमाई बड़ा हिस्सा स्वदेश भेजना नहीं भूलते। विश्व बैंक की रिपोर्ट कहती है कि 2017 में प्रवासी भारतीयों ने 69 अरब डॉलर का भारी-भरकम रकम स्वदेश भेजा। यह रकम भारत के रक्षा बजट का डेढ़ गुना है। वहीं साल 2016 के मुकाबले 2017 में भारतीय प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी गई रकम में 9.5 फीसदी वृद्धि भी हुई है। वर्ष 1991 से 22 गुना बढ़ी रकम रिपोर्ट के मुताबिक साल 1991 से 2017 के बीच विदेशों से भारतीय द्वारा भेजा जाने वाल रकम 22 गुना बढ़ी है। भारतीय 1991 में महज
जानिए किस सवाल पर भड़के विराट कोहली,
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जितना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं, उतना ही अपने गुस्से के लिए भी। ब्रिटेन दौरे पर रवाना होने से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी विराट का गुस्सा देखने को मिला। हालांकि उन्होंने अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर डाली। शुक्रवार को दिल्ली से टीम इंडिया ब्रिटेन के लिए रवाना हुई, इससे पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट को एक सवाल के बार-बार पूछे जाने पर गुस्सा आ गया था। ‘चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में खेली थी बांग्लादेश में नहीं’ कोहली से पूछा गया कि क्या अब वो खुद को बेहतर बल्लेबाज मानते
भारतीय क्रिकेटरों के नए अनुबंध को BCCI ने दी मंजूरी,
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच की तनातनी शुक्रवार को हुई विशेष आम बैठक (एसजीएम) में सामने आ गई। इस बैठक में बोर्ड के पदाधिकारियों और राज्य संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद के मुताबिक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के नए अनुबंधों को स्वीकृति दे दी है। बीसीसीआई ने इस बैठक में घरेलू खिलाड़ियों के लिए एक उन्नत वेतनमान का प्रस्ताव पेश किया। बैठक की शुरुआत में 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने बोर्ड के कामकाज की आलोचना के लिए सदस्यों से माफी मांगी। बोर्ड ने भ्रष्टाचार विरोधी
नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने, देखें कौन मारेगा बाजी
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्य यानी आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन होने वाला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी का इंतजार बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड फैन्स को भी रहता है। इस साल के आईफा नॉमिनेशन की लिस्ट आ गई है, तो चलिए देखते हैं कौन किसे टक्कर दे रहा है। बेस्ट फिल्म न्यूटन टॉयलेट एक प्रेम कथा बरेली की बर्फी हिंदी मीडियम तुम्हारी सुलू बेस्ट एक्टर(मेल) इरफान खान (हिंदी मीडियम) रणबीर कपूर (जग्गा जासूस) आदिल हुसैन (मुक्ति भवन) राजकुमार राव (न्यूटन) अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा) बेस्ट एक्टर(फीमेल) जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार) आलिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) दिवंगत श्रीदेवी
तो इस वजह से अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा से लेना चाहते हैं ब्रेक,
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने कहा है कि परिणीती के साथ एक के बाद एक फिल्में करने के बाद अब वह उनके साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों कलाकार फिल्म ‘इशकजादे’ में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के बाद इनकी जोड़ी ‘पिंकी फरार’ में एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन
भारत-चीन का दबाव आया काम, OPEC ने लिया बड़ा फैसला
सऊदी अरब की अगुआई वाले तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने शुक्रवार को कच्चे तेल का उत्पादन एक लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने का ऐलान किया। इससे कच्चे तेल के दामों में अगले कुछ दिनों में गिरावट आने के आसार हैं। वियना में शुक्रवार को हुई औपचारिक बैठक में सऊदी अरब अपने धुरविरोधी ईरान को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए राजी करने में सफल रहा। सऊदी के ऊर्जा मंत्री खालिद फालिह ने कहा कि बड़े उपभोक्ता देशों की चिंता को ध्यान में रखकर और आपूर्ति में कमी न होने देने के लिए यह निर्णय लिया गया। 14 देशों वाले
सऊदी अरब में कल से महिलाएं कर सकेंगी ड्राइव
रविवार 24 जून से सऊदी अरब की सड़कों पर नई सुबह दिखाई दिखाई देगी। दरअसल, इस रविवार यानि कल से सऊदी अरब में पहली बार महिलाएं गाड़ी चला सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक दुनिया में सिर्फ सऊदी अरब में ही महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध था। जिसे कुछ दिन पहले सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया था। इस फैसले के बाद महिलाओं को गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण देने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने लगे। मगर लाइसेंस मिलने के बाद भी महिलाओं को 24 जून का इंतजार था, जो कि कल
व्यापारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर को घेरा
जीएसटी के ई-वे बिल काटने में आ रही परेशनियों को लेकर व्यापारियों ने ज्वाइंट कमिशनर का घेराव किया। उन्होंने कहा कि यदि ई-वे बिल और जीएसटी की विसंगतियों को दूर नहीं किया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर तमाम व्यापारी ज्वाइंट कमिश्नर पीएस डुंगरियाल के दफ्तर पर जमा हुए। जहां उन्होंने घेराव कर जीएसटी व ई-वे बिल की विसंगतियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जीएसटी दफ्तर में धरना शुरू करने को मजबूर होंगे। प्रान्तीय नगर
लाखों किराएदारों को भी मिलेगी बिजली सब्सिडी
दिल्ली में रहने वाले लाखों किराएदारों को बिजली सब्सिडी मिलेगी। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि सभी किराएदारों के प्रीपेड मीटर में यह सब्सिडी कैश बैक की जाएगी। अगस्त तक सरकार यह योजना लागू कर देगी। घर बदलने पर भी किराएदारों को नए प्रीपेड अकाउंट पर यह सुविधा रहेगी। शुक्रवार को बिजली मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि किराएदारों को सब्सिडी देने का फॉर्मूला तैयार हो गया है। उनके प्रीपेड मीटर अकाउंट में सब्सिडी को कैश बैक किया जाएगा। जैन ने बताया कि उपभोक्ता ने जितनी बिजली इस्तेमाल की है, उतनी बिजली की सब्सिडी नियमानुसार उसे दी जाएगी।
