बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने कहा है कि परिणीती के साथ एक के बाद एक फिल्में करने के बाद अब वह उनके साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों कलाकार फिल्म ‘इशकजादे’ में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के बाद इनकी जोड़ी ‘पिंकी फरार’ में एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन ने साफ कहा कि उन्हें और परिणीती को अब एक-दूसरे के साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि करीब 7 साल हो चुके हैं। यह बहुत ही ज्यादा टाइम है अब हम दोनों एक अलग -अलग दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि करीब सात साल हो चुके हैं, जब हमने पहली फिल्म साथ में की थी। ‘इशकजादे ‘ की शूटिंग के दौरान वास्तव में हम काफी युवा थे। तो, काफी फर्क आया है, हम दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों ने पेशेवर और निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग के दौरान हमें नहीं लगा कि हम छह साल बाद काम कर रहे हैं। अब हमने एक के बाद एक दो फिल्मों में साथ काम किया है, तो मुझे लगता है कि हमें एक-दूसरे के साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहिए।”‘नमस्ते इंग्लैंड’ सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की सीक्वल है। यह 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
बता दें कि निर्देशक-निर्माता विपुल शाह ने 11 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ के दूसरे भाग ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
फिल्म के इस भाग में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस इस फिल्म की शुटिंग पूरी होने के बाद मुंबई में फिल्म की रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्जुन और परिणीति की नोक-झोक देखने को मिली थी।
