लखनऊ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज

हर जोन में कंट्रोल रूम स्थापित

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सहायता

नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ: नगर निगम ने भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी के सभी 8 जोनों में ‘जनगणना नियंत्रण कक्ष’ स्थापित कर दिए हैं। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान, सही जानकारी उपलब्ध कराना और प्रगणकों को हर आवश्यक सहयोग देना है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार ये नियंत्रण कक्ष 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक जोन में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करेंगे।

जनगणना कार्य को लेकर नगर निगम ने साफ किया है कि सभी अधिकृत प्रगणकों के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र होना अनिवार्य है और यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी प्रकार की शंका, शिकायत या जानकारी के लिए लोग सीधे अपने जोन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

जोनवार हेल्पलाइन नंबर जारी

जोन-01 : आरिफ नकवी – 9415026695

जोन-02 : अर्चना – 9044477306

जोन-03 : अशीष चन्द्रा – 9305888263

जोन-04 : विरेन्द्र कुमार – 7905873935

जोन-05 : मनोज कुमार – 8318903325

जोन-06 : मिर्जा इरसाद बेग – 8576067280

जोन-07 : प्रवीन सिंह – 8299778548

जोन-08 : आशुतोष गुप्ता – 9919476939

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने राजधानीवासियों से अपील की है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत संबंधित जोन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up