जश्न शीर-ख़ार-ए-कर्बला

बशारती तरही महफ़िल 16 अप्रैल को

*लखनऊ*। हर साल की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी *“जश्न शीर-ख़ार-ए-कर्बला”* के उन्वान से बशारती तरही महफ़िल मुक़ासिदा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 अप्रैल (जुमेरात) को दोपहर 2 बजे बरमकान नय्यर मजीदी आयोजित होगा।

महफ़िल में महफ़िल-ए-फ़ज़ायल मशहूर आलिम *मौलाना अली मुतक़ी जैदी* खिताब करेंगे और कर्बला के पैग़ाम पर रोशनी डालेंगे।

इस तरही महफ़िल के लिए मिसरा-ए-तरह *“देना है तहनियत मुझे उम्मे रबाब को”* रखा गया है, जिस पर शायर अपने कलाम पेश करेंगे। कार्यक्रम में शहर के नामचीन शायरों और अकीदतमंदों की शिरकत की उम्मीद है।

महफ़िल के *आयोजक: नय्यर मजीदी* के अनुसार, यह आयोजन कर्बला की अज़ीम कुर्बानियों और हज़रत अली असगर (अ.स.) की याद को ताज़ा करने के साथ-साथ नई नस्ल तक उनके पैग़ाम को पहुंचाने का एक अहम ज़रिया है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महफ़िल को अदबी और धार्मिक रंग में पेश किया जाएगा, जिसमें शायर अपने-अपने अंदाज़ में कलाम पेश करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up