*उलेमाओं ने बताए हज के अरकान*
*कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने की शिरकत*

*लखनऊ*। तंजीम-ए-हैदरी की ओर से आगामी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष “हज ट्रेनिंग कैंप” का आयोजन शिया कॉलेज, बजाजा नक्खास, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उलेमा और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जहां हज यात्रियों को यात्रा से जुड़े धार्मिक नियमों और अरकान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
धार्मिक मार्गदर्शन और अरकान की जानकारी:
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौलाना डॉ. मिर्ज़ा यासूब अब्बास, मौलाना कल्बे आबिद खान, मौलाना सैयद रज़ा हुसैन, मौलाना सैयद गुलाम रज़ा और मौलाना पयाम हैदर ने हज यात्रियों को संबोधित किया। उलेमाओं ने हज के दौरान अदा किए जाने वाले सभी अरकान को विस्तार से समझाया और बताया कि किस प्रकार पूर्ण पवित्रता और श्रद्धा के साथ इस पवित्र यात्रा को संपन्न किया जाए।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें विशेष रूप से:
रवि दास मेहरोत्रा (विधायक)
अरमान खान (विधायक)
दोनों विधायकों ने हज यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सुरक्षित व सफल यात्रा तथा इबादत की कबूलियत के लिए दुआ की।
अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों और शहर के सम्मानित नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल रहे:
मीडिया प्रभारी जमील मलिक
इंजीनियर मिर्ज़ा मुजीब बेग
आगा अली हसनैन
शेख एहतिशाम हुसैन
सैयद शबाब हुसैन रिज़वी
क़मर अब्बास
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हज यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया और आशा व्यक्त की कि यह पवित्र यात्रा दुनिया में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएगी। इस कैम्प का आयोजन हर वर्ष तंजीम ए हैदरी के जनरल सेक्रेट्री शेख सईद हुसैन की जानिब से किया जाता है।
