लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों पर न्यायालय के निर्देशों का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इस संबंध में सरकारों को गंभीरता और शीघ्रता का कारर्वाई करनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट श्रंखला में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके आवासों के निकट काम उपलब्ध कराया जाना चाहिए और मजदूरों के विरुद्ध दर्ज किेए गए मुकदमें वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बेरोजगार तथा बेसहारा होकर जैसे-तैसे हजारों किलोमीटर दूर घर वापसी करते समय नियमों का अक्षरशः पालन नहीं कर पाने वाले मजलूम प्रवासी श्रमिकों के विरूद्ध जो मुकदमे
Year: 2020
प्रियंका गांधी का आरोप-यूपी में कोरी साबित हुईं युवाओं के लिए की गई घोषणाएं
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार को लेकर की गई घोषणाएं कोरी साबित हुई हैं और उच्च शिक्षा हासिल करने वाले नौजवान मनरेगा के तहत काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ उप्र में युवाओं के लिए की गई तमाम घोषणाएं कोरी साबित हुई हैं। एक तरफ एक बेरोजगार महिला (अनामिका शुक्ला प्रकरण) के नाम पर 25 फर्जी शिक्षक भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ नकल गिरोह के जरिए शिक्षक भर्ती में अयोग्य लोग शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 15 जून तक ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के दिए निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 15 जून, 2020 तक ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के सम्बन्ध में शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता पर ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए सतत् प्रयास किए जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश
पाॅचवे नम्बर पर पहुॅचा उत्तर प्रदेश मरीज़ो की संख्या पहुॅची 11 हज़ार के पार
लखनऊ में आज भी सामने आए कोरोना के नए मरीज़ लखनऊ। कोविड 19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चार चरणो मे लागू किए गए 68 दिनो के लाक डाउन के बाद एक जून से लाक डाउन को हटा कर अनलाक किए हुए दस दिनो का समय बीत गया है । 25 मार्च से अब तक कुल 78 दिन बीत चुके है 68 दिन लाक डाउन और 10 दिन अनलाक लेकिन कोरोना वायरस के मामले इतनी तेज़ी से फैल रहे है जैसे देश को कभी लाक डाउन किया ही नही गया। कोरोना वायरस के मरीज़ो की भारत मे
शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापमं घोटाला: प्रियंका
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले की तुलना मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से की है। प्रियंका ने सोमवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ष्69000 शिक्षकों की भर्ती का घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापमं घोटाला है।दउन्होंने कहा इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में छात्रों के नाम, धन का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना, ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। कांग्रेस महासचिव ने राज्य सरकार को आगाह किया मेहनत
प्रवासी श्रमिकों के प्रदेश में आने के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाए: मुख्य सचिव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु एवं बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के प्रदेश में आने के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मण्डलायुक्तों के निर्वतन पर नोडल अधिकारी के रूप में तैनात विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा वर्तमान में मुख्यतः कम्यूनिटी किचेन, शेल्टर होम तथा कोरेन्टाइन सेन्टर की व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नोडल अधिकारियों से फैसीलिटी कोरेन्टाइन एवं कोविड अस्पतालों का निरीक्षण
युनानी डाॅक्टरो ने पुलिस कमिश्नर को भेंट किए अर्क अजीब और जोशाॅदे के 2 हज़ार पैकैट
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस खतरे के बीच अपनी जान को जोखिम मे डाल कर अपनी ज़िम्मेदारियो को निभा रहे पुलिस कर्मियो को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए नेशनल यूनानी डाॅक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आज पुलिस कमिश्नर से उनके आवास पर मुलाकात कर युनानी औषधि अर्क अजीब और युनानी जोशाॅंदा काढ़ा के एक एक हज़ार पैकेट भेंट किए गए। इसके साथ ही यूनानी औषधियों के उपयोग की विधि तथा कोविड 19 से बचाव हेतु दिशा निर्देश लिखे पर्चे भी पुलिस कमिश्नर को एसोसिएश्शन के लोगो ने सौंपे। पुलिस कमिश्नर से एसोसिएशन के पदाधिकारियो
तार की पतंग उड़ाने से मना किया तो दबंगो ने किया लोहे की राड से हमला तीन घायल
सआदतगंज के चाौपटिया मे देर रात दबगों ने वारदात को दिया अन्जाम लखनऊ। सआदतगंज के चाौपटियां कालोनी मे रहने वाले 27 वर्षीय युवक को क्षेत्र के तीन दबंगो को तार बंधी पतंग उड़ाने से मना करना भारी पड़ गया। मोहल्ले के तीन दबंगो ने अपने साथियो के साथ मिल कर पता उड़ाने से मना करने वाले युवक व उसके दो दोस्तो पर लाठी डंडो व लोहे की राड से हमला कर लहुलुहान कर दिया। देर रात दबंगो द्वारा अन्जाम दी गई मारपीट की इस घटना की सूचना के बाद इन्स्पेक्टर सआदतगंज मौेके पर पहुॅचे और घायलो को अस्पताल पहुॅचाया । तीन
गर्भवती की मौत पर प्रियंका और अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को ‘अति दुखद’ और ‘चेतावनी’ करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है। उत्तर प्रदेश में कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं। सरकार को इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार को
मुख्यमंत्री ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की
कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए: योगी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अनलाॅक के दूसरे चरण की शुरूआत 08 जून, 2020 से हो रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों तथा मण्डलायुक्तों से संवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए। क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जिलाधिकारियों के सहयोग के लिए नोडल
