लखनऊ। प्रेस क्लब में बुधवार को मिसेज वर्ल्ड लिगेसी प्रतियोगिता में रनरअप रही नेहा लाल का अभिनंदन राजनेताओं और समाजसेवियों ने किया। नेहा लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जाने से पहले ही वह बढ़ चढ़ कर समाजसेवा में हिस्सा लेती रही थीं जिसका फायदा उन्हें मिसेज वर्ल्ड में मिला। प्रतियोगिता में नेहा से पूछा गया कि यदि वह जीती तो क्या करेंगी। जवाब में नेहा ने कहा कि वह शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देंगी, और यही शायद उनकी जीत का कारण बना। भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि लखनऊ की बहू ने पूरे विश्व में परचम
Year: 2019
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मायावती ने जताई चिंता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीड़तंत्र का कहर जोरों पर है। लोग कानून हाथ में लेते हुए आरोपी ही नहीं बल्कि बेकसूरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। मायावती ने लिखा कि यूपी में मॉब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहां की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इस संबंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित,हत्या करने से लोगों में दहशत है। राज्य सरकार ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो
बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की केन्द्रीय यूनिट के तत्वावधान में आज यहाँ आयोजित बी.एस.पी. केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति व आल-इण्डिया स्टेट पार्टी यूनिट के वरिष्ठ पदाकिारियों के साथ-साथ देश भर से चयनित पार्टी के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक में बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सर्वसम्मति से फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बी.एस.पी. यू.पी. स्टेट यूनिट कार्यालय 12 माल एवेन्यू में आयोजित इस अति- महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य एजेण्डा पार्टी के संविधान के मुताबिक बी.एस.पी. का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना था, जिसके लिए इससे सम्बन्धित सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पार्टी
नौकरी के नाम पर बहला फुसला कर लाए गए दो नाबालिग बच्चो का सहारा बने पत्रकार
लखनऊ। उनका जो काम है वो एहले सियासत जाने हमारा काम मोहब्बत है जहां तक पहुॅचे इसी शेर को पत्रकारो ने चरितार्थ करते हुए सीतापुर के लहरपुर से नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसला कर लखनऊ लाए गए दो नाबालिग बच्चो की मदद के लिए हाथ बढ़ाए और पूरी छानबीन के बाद भूखे भटक रहे बच्चो को पुलिस के हवाले करते हुए उन्हे उनके घर रवाना करवा दिया। यहंा इस पुनीत कार्य मे पीआरवी के कमान्डर ने भी अहम रोल निभाते हुए अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया। पुराने लखनऊ के नख्खास मे रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार शेख साजिद हुसैन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बुलाई अहम बैठक
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में अहम बैठक बुलाई है, जिसमें उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अपनी तय रणनीति से जुदा बसपा पहली बार किसी भी उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। बैठक में उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के अलावा प्रत्याशियों के नामों पर आखिरी मोहर लगने की संभावना है। बैठक में दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर के ध्वस्तीकरण पर भीम आर्मी के हिंसात्मक प्रदर्शन पर चर्चा हो सकती है। बसपा ने मंदिर को ढहाए जाने
विधान सभा के सामने आत्मदाह करने पहुॅचा युवक
लखनऊ। उत्तर प्रदेष की विधान सभा के पास आज उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने खुद पर मिटटी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया हालाकि पुलिस ने उसे बचा लिया लेकिन आग लगने से उसका पैर माूली तौर से झुलस गया । हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित विधानसभा पर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें युवक में निर्माण निगम के अधिकारियों के खिलाफ एक युवक ने 24 लाख का पेमेंट ना करने
राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। महानगर में राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप मंगलवार से शुरु हो गया हैं। जहां 27 से 30 अगस्त तक महानगर पीएसी ग्राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। साथ ही उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह और चेतन चैहान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नामचीन एथलीटों के साथ श्रीलंका, ईरान, मालदीव, कजाखस्तान और अफगानिस्तान के धावक जुटेंगे। यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विदेशी धावक भाग लेंगे। चार दिवसीय यह आयोजन काफी
गुडम्बा मे हॉस्टल में चोरों ने किया हाथ साफ
लखनऊ। पुलिस की लाख कोशिशो के बावजूद राजधानी मे चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला गुडम्बा थाना क्षेत्र का है जहां इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित हॉस्टल में चोरो ने हाथ साफ किया। जिसमें चोरों ने लैपटॉप व दो मोबाइल पर हाथ साफ किया वहीं हॉस्टल में लगी सीसीटीवी में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। पूरी घटना गुडम्बा थाना क्षेत्र के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित होस्टल का है। जहां हॉस्टल में चैकीदार तैनात होने के बावजूद चोर हॉस्टल में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के जरिए
31 अगस्त के बाद प्रतिबन्धित प्लास्टिक बेची तो होगी सख्त कार्रवाई
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां पुनः प्लास्टिक के प्रतिबन्ध का प्रभावी कम्प्लायन्स के सम्बन्ध में जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लखनऊ को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित मजिस्ट्रेट,क्षेत्राधिकारी से इस संबंध मेंयह रिपोर्ट लेते हुए कि इनके क्षेत्र में पाॅलीथीन की बिक्री नही हो रही है एवं उनके द्वारा समुचित कार्यवाही कर दी गयी है, की आख्या आगामी 3 दिन में शासन को उपलब्ध करा दी जाय। श्री अवस्थी ने यह भी निर्देश दिये है कि व्यापार मण्डल को लिखित रूप से प्लास्टिक के प्रतिबन्ध से अवगत कराकर उनकी सहमति ले ली जाए कि इनके क्षेत्र
बारिश की वजह से गाड़ी पर गिरा पेड
लखनऊ। तेज बारिश के चलते रविवार रात गुरुनानक सिंह गर्ल्स कालेज के सामने एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभो सहित विशालकाय पेड़ भी गिरा गया। वहीं इस घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आंधी-तूफान और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की बात आम है, लेकिन इससे यदि कोई व्यक्ति घायल हो जाए तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में बताया जा रहा है कि पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से दोनों के नीचे एक कार भी दब गई है। वहीं
