लखनऊ। उत्तर प्रदेष की विधान सभा के पास आज उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने खुद पर मिटटी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया हालाकि पुलिस ने उसे बचा लिया लेकिन आग लगने से उसका पैर माूली तौर से झुलस गया । हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित विधानसभा पर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें युवक में निर्माण निगम के अधिकारियों के खिलाफ एक युवक ने 24 लाख का पेमेंट ना करने का आरोप लगाया है। बता दें कि हजरतगंज स्थित विधानसभा का मामला है। जहां पर 15 सालों तक निर्माण निगम के चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर वीरेंद्र नामक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। विधानसभा पर वीरेंद्र ने खुद को आग लगा ली जिसे उसका पैर मामूली तौर से झुलस गया बता दे कि वीरेंद्र ने निर्माण निगम पर काम करा कर भुगतान ना करने का आरोप लगाया है। वीरेंद्र का कहना है कि 2005-06 में मथुरा में सटरिंग का काम किया था। जिसका निर्माण निगम ने भुगतान नहीं किया। पीड़ित वीरेंद्र के अनुसार 15 सालों तक निर्माण निगम के चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते न्याय न मिलने से आज विधानसभा के बाहर मजबूर होकर खुद को आग लगाना पड़ा।
