मुख्यमंत्री आज करेंगे एम-पासपोर्ट एप का शुभारंभ

लखनऊ। पासपोर्ट आवेदकों को पुलिस जांच के दौरान होने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एम पासपोर्ट एप का शुभारंभ करेंगे। इस एप पर आवेदन पत्र भरने के दोरान संबंधित थाना, सीआईडी मुख्यालय और एलआईयू (नोडल अधिकारी) के सिस्टम पर आवेदक का विवरण पुलिस जांच के लिए स्वयं चला जायेगा। इस एप के लागू होने से पुलिस जांच त्वरित गति से होगी। साथ ही पेपर लेस कार्य भी होने लगेगा। इससे पासपोर्ट आवेदकों को अब और भी जल्द पासपोर्ट मिलने लगेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा एप से संबंधित तकनीकी जानकारियां देंगे। कार्यक्रम में पासपोर्ट

Read More

मायावती ने लगाया आरोप ईवीएम व धांधली से भाजपा ने जीती हमीरपुर सीट

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमीरपुर उपचुनाव में हार पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विट किया है कि भाजपा ने ईवीएम आदि की धांधली से हमीरपुर उपचुनाव के परिणाम को प्रभावित किया है। मायावती ने लिखा है कि भाजपा द्वारा धांधली कर चुनाव परिणाम प्रभावित करने का क्रम हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहा। बारिश के कारण इनके वोटर निकले ही नहीं थे, यह सभी जानते हैं। यदि भाजपा की नीयत में खोट नहीं था तो सभी 12 सीटों पर एक साथ उपचुनाव क्यों नहीं कराया गया, मायावती ने अपने ट्विट के माध्यम से बसपा के

Read More

सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत

लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र के छठा मील इलाके में नंदना क्रासिंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को रौंद दिया है। इस घटना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद मौके पर पीआरवी पहुंची। जानकरी के मुताबिक ट्रक के रौंदें द्वारा जाने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम चंद्रिका बाई पत्नी जीत राम राजपूत निवासी ज्योता थाना पथरिया जनपद मुंगेली छत्तीसगढ़ की थी।

Read More

एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने मंगलवार की रात को 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने राजस्थान के अलवर जिले में छापेमारी की। जहां 11 साल से वांछित, 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राकेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद जिला के फर्रुखाबाद का रहने वाला राकेश वर्ष 2008 में पीलीभीत जिले में हुए एक मामले में वांछित चल रहा था। इसी मुकदमे में इस पर पीलीभीत से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित हो रखा था। उस पर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के

Read More

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में प्रियंका नहीं करेंगीं प्रचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार नहीं करेंगी। राज्य में पार्टी के लिये ये इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बड़े नेता उपचुनाव में प्रचार के लिये नहीं जाते लेकिन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं और प्रत्याशियों के नाम उनकी सहमति से तय किये गये हैं । प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद थी कि पार्टी महासचिव प्रचार के लिये अवश्य आयेंगी। प्रदेश कांग्रेस ने एक नेता ने कहा कि इससे उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं में उदासी है। दूसरी ओर

Read More

ट्रिपल तलाक पीड़िताओं को सरकार देगी छह हजार की वार्षिक सहायता: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यह घोषणा की है कि ट्रिपल तलाक की पीड़िताओं और पति द्वारा छोड़ी गयी महिलाओं को प्रदेश सरकार साल में छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की पहचान की जायेगी और उन्हें तबतक यह सहायता दी जायेगी जब तक कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता। योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों को संबोधित करेंगे. वे कश्मीरी छात्रों के साथ आर्टिकल 370 और 35 ‘ए’ पर भी चर्चा करेंगे.गौरतलब है कि सरकार ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून तो बना दिया

Read More

खूंखार सदस्य संजय कोल को पकड़ने वाली टीम को एक लाख रूपये का ईनाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अन्तर्राज्यीय बबुली कोल गैंग के खूंखार सदस्य एक लाख का ईनमी संजय कोल को चित्रकूट जिले में गिरफतार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु शासन द्वारा एक लाख रूपये का ईनाम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल चित्रकूट जिले में पुलिस की एण्टी डकैती टीम को बबुली कोल गैंग के फरार सदस्य एक लाख रूपये इनामी डकैत संजय कोल पुत्र राजा निवासी टिकरिया थाना मारकुण्डी को पुलिस मुठभेढ़ में गुरसराय के जंगल से

Read More

मड़ियाव में बच्ची की ट्रेन से कट कर मौत

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित छठामील में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है मासूम बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि झोपड़ पट्टी में रहने वाली 3 वर्षीय मासूम बच्ची सुबह शौच के लिए गई हुई थी, इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही माूसम बच्ची ने दम तोड़ दिया वहीं इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया अफरा-तफरी मचने से इलाके के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और शव को

Read More

यूपी कैबिनेट बैठक में 20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें नए मेडिकल कॉलेज के लिए 14 एकड़ जमीन आवंटित कराने का फैसला भी शामिल है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 4 में संशोधन करने का प्रस्ताव पास। जनपद जौनपुर में नव स्थापित मेडिकल कॉलेज को स्वशासी माध्यम से संचालन हेतु सोसाइटी गठन के संबंध में प्रस्ताव पास। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान

Read More

बन्थरा मे कल घर से निकले किसान की खेत मे मिली लाश

लखनऊ। बन्थरा में सोमवार की रात अपने घर से दो दोस्तो के साथ निकले 55 वर्षीय किसान की आज सुबह खेत मे लाश मिली । मृतक किसान के कान से खून बह रहा था और शरीर पर ज़ाहेरा चोट के कोई निशान नज़र नही आ रहे थे। मृतक की ट्रैक्टर ट्राली वही पर कीचड़ युक्त गढढे मे फंसी हुई थी। बन्थरा के रामदासपुर मे हुई इस घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्र हुए और सूचना पुलिस को दी गई। हालाकि इन्स्पेक्टर बन्थरा अभी कुछ साफ साफ बताने की स्थिति मे नज़र नही आए प्रथम दृष्टया उन्होने किसान की मौत को

Read More

Scroll Up