बांदा। जिले में पिछले माह केन व यमुना नदी की बाढ़ से पैलानी व बबेरू तहसील के 20,166 किसानों की 12,209 हेक्टेअर खरीफ फसल बर्बाद हो गई। 85 कच्चे मकान जमींदोज हो गए और डेढ़ सौ मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। ये आंकड़े अपने सर्वे के आधार पर प्रशासन ने शासन को भेजे हैं। साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए 8 करोड़ 32 लाख कृषि अनुदान मांगा है। जिले में बाढ़ का सर्वाधिक असर पैलानी तहसील में रहा। सर्वे के मुताबिक यहां पर दो हेक्टेअर से कम वाले 12,567 लघु-सीमांत किसानों की 5884 हेक्टेअर और 2499 वृहद
Year: 2019
देश खुशहाल तभी हो सकता है जब जयप्रकाश नारायण के सिद्धांत पर चले: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार जुबानी हमला किया है। उन्होंने चिन्मयानंद मामले पर बोलते हुए कहा कि पीड़ित लड़की को सरकार ने जेल भेज दिया और सरकार तेल मालिश वाले के साथ खड़ी है। बता दें कि अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपी इंटरनेशनल सेंटर गोमतीनगर पहुंचे। उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश खुशहाल तभी हो सकता है, जब जयप्रकाश नारायण के सिद्धांत पर चले। देश के सामने उस समय जो चुनौतियां थीं। वही आज भी हैं। महंगाई
अखिलेष यादव ने कहा समाजवादी पार्टी दिलाएगी पीड़ित परिवार को इंसाफ
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज झांसी के वीरांगना होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुष्पेन्द्र यादव के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी। श्री यादव ने कहा पुष्पेन्द्र की हत्या हुई है यह फेक एनकाउण्टर है पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी। ये भाजपा सरकार अपनी अच्छी छवि नहीं बनाना चाह रही
शहीद पथ पर घायल मिली पुलिस ने फेसबुक के जरिए आरोपी को दबोचा
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेष पर पुलिस मुस्तैद नज़र आ रही है। गोसाईगंज पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे चन्द घंटे भी नही लगाए जिस घटना मे षाहीद पथ पर एक महिला का गला रेत कर उसे घायल अवस्था मे फंेका गया थ। महिल को घायल करने वाले को पुलिस ने चन्द घंटो के भीतर फेसबुक के ज़रिए ढूंढ निकाला । गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ रोड पर बुधवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला का गला रेत दिया। घटना से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तकाल इसकी सूचना डायल 100 पर
स्कूल वैन ने दो लोगों को मारी टक्कर
लखनऊ। राजधानी मे होने वाले सड़क हादसे रूकने का नाम नही ले हे है ताजा मामला गरुवार को हजरतगंज चैराहे पर देखने को मिला है जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन चालक टक्कर मार कर हजरतगंज चैराहे से सिविल अस्पताल की ओर भागने की कोशिश कर रहा था कि लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानकरी के मुताबिक भागते समय वैन चालक ने मोटर साईकिल सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चालक लापरवाही से वैन चला रहा था, जिसके चलते
नाराज पीसीएफ कर्मचारीयों का प्रदर्शन
लखनऊ। लंबे समय से मांगों का निस्तारण न होने से नाराज पीसीएफ कर्मचारी आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की श्रमविरोधी नीतियों और पीसीएफ कर्मचारियों के साथ सौतेले रवैये के खिलाफ अब सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी सभा के महामंत्री सुनील कुमार ने बताया कि पीसीएफ की वित्तीय स्थिति चरमरा गई और शासन कोई मदद नहीं कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी 15 अक्टूबर से यूपी में करेंगे रैलियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है । चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तारीख तय हो गई है। सीएम योगी 15 अक्टूबर को कानपुर के गोविंदनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट और प्रतापगढ़ जबकि 16 अक्टूबर को बाराबंकी की जैदपुर, अंबेडकरनगर के जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ के घोसी और 18 अक्टूबर को सहारनपुर के गंगोह, रामपुर और अलीगढ़ की इगलास सीट पर सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी इस बार 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि प्रतापगढ़ सीट सहयोगी अपना दल (एस)
मायावती ने पुण्यतिथि पर कांशीराम को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि उपेक्षितों को उनका बाजिव हक दिलाने का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। मायावती ने बुधवार को कांशीराम की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट कर दलित पिछड़ों के मसीहा के संघर्षो को याद किया और कहा ‘‘ बामसेफ, डीएस4 एवं बीएसपी मूवमेन्ट के जन्मदाता और संस्थापक मान्य श्री कांशीरामजी को आज उनकी पुण्यतिथि पर बीएसपी द्वारा देश व विशेषकर यूपी में अनेकों कार्यक्रमों के जरिए भावभीनी श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित। उपेक्षितों के हक में उनका संघर्ष था वोट
आशियाना में नाले मे मिला मज़दूर का शव
लखनऊ। आशियाना के मदारी खेड़ा मे रहने वाले एक 25 वर्षीय मज़दूर का आज उसी के घर से कुछ दूरी पर नाले मे शव मिला। नाले मे मज़दूर का शव पड़ा देख कर लोगो ने आशियाना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुॅची और नाले मे पड़े शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालाकि मृतक मज़दूर के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राज़ी नही थे लेकिन क्यूकि शव नाले मे मिला था इस लिए पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आशियाना के मदारी खेड़ा मे
ईटौजा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ट्रक चालको से वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा अपराधधियो की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे आपरेशन मिड नाईट और आपरेशन 420 मे 5 ऐसे जालसाज़ फस गए जो पुलिस लिखी हुई बोलेरो पर वार होकर ग्रामीण क्षेत्र मे ट्रक चालको से वसूली कर रहे थे। इटौजा पुलिस ने बीती रात एक ट्रक चालक की सूचना पर पाॅच ऐसे लोगो को पकड़ा है जो लाल नीली बत्ती और सायरन लगी बोलेरो पर सवार होकर अपने आपको पुलिस कर्मी बता कर वसूली कर रहे थे। एक ट्रक चालक को डरा धमका कर पाॅच सौ रूपए की वूसली करने वाले 5 नकली पुलिस कर्मियो
