लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के अंतर्गत वर्ष 2017-20 हेतु जनपद रायबरेली के रायबरेली सीवरेज योजना फेज 3 से संबंधित प्रायोजना के संबंध में प्रस्ताव पास। उत्तर प्रदेश राज्य सेप्टेज प्रबंधन नीति के प्रख्यापन का प्रस्ताव पास। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के विस्तारीकरण, सुंदरीकरण योजना के अंर्तगत निर्मल मठ को क्रय करने के सम्बंध में प्रस्ताव पास। प्रावधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 3 तकनीक विश्वविद्यालय के शासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों को
Year: 2019
सड़क किनारे मुर्गा बकरा काटना गलत
लखनऊ। सड़क किनारे चल रहीं मीट की दुकानों को लेकर सीएम योगी सख्त हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे दुकान खोलकर मुर्गे और बकरे काटे जा रहे हैं। ऐसे दुकानदार संक्रमण फैला रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। इस तरह की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीएम योगी का कहना है कि प्रदेश में अवैध बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद कई जिलों में बूचड़खाने चलने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध बूचड़खाने का मतलब बड़े स्लाटर हाउस ही नहीं, बल्कि बाजारों में सड़क किनारे खुलेआम कट रहे मुर्गा और बकरे
अपराधियों में भय व्याप्त कराना सरकार की प्राथमिकता: योगी
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। लखनऊ पुलिस लाइन में शोक परेड की सलामी लेने के साथ पुलिस कर्मियों के साहस तथा शौर्य की सराहना की। इस अवसर पर योगी ने कहा कि जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ अपराधियों में भय व्याप्त कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस वर्ष पांच शहीदों ने पुलिस विभाग के साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ऐसे शहीदों के लिए
कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों पर ढाई ढाई लाख का इनाम घोषित
डीजीपी ने तिवारी की हत्या के दोनों आरोपियों पर ढाई ढाई लाख रूपये यानी कुल पांच लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित उनके खुर्शैदबाग स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी। लखनऊ। हिन्दू समाज सेना के अध्यक्ष कलमेश तिवारी की निर्मम हत्या करने वाले हत्या आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह ने ढाई ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि डीजीपी ने तिवारी की
कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र में वोटिंग जारी
मुम्बई। लोकसभा चुनाव के करीब पांच महीने बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में मोदी लहर की बानगी एक बार फिर दिखेगी या इस चुनाव में विपक्ष को सत्ता का स्वाद मिलेगा। महाराष्ट्र के चुनाव में कुछ दिग्गज प्रत्याशी हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। 24 अक्टूबर को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव के सियासी घमासान के बाद एक बार फिर दो राज्य में चुनावी जमीन तैयार हो रही है और एक बार फिर सियासी जंग में हर महारथी अपना सबसे धारदार हथियार आजमाने की कोशिश में है । 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सूबे का
कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ चेहल्लुम का जुलूस
या अली मौला हैदर मौला की सदाओ से गूॅजा आसमान, ड्रोन कैमरो से हुई जुलूस की निगरानी लखनऊ। यौमे आशूरा के चालीस दिन के बाद सफर के महीने की बीस तारीख को हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 की याद मे निकाला जाने वाला चेहल्लुम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो गया। चेहल्लुम के जुलूस से पहले बजाज़ा स्थित नाज़िम साहब के इमाम बाड़े मे मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी ने मजलिस पढ़ी जिसमे उन्होने कर्बला मे शहीद हुई हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 और उनके 71 साथियो की शहादत का मंज़र बयान किया। मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी
शिया कालेज टीम के कप्तान हसन अख्तर बने मैन आफ द मैच
लखनऊ। आज शिया पीजी कालेज ने नेशनल पीजी कालेज लखनऊ द्वारा आयोजित 21वीं चन्द्रभानु गुप्ता अमित सिंह चैहान ट्राफी 2019 के उद्घाटन मैच मे जय नरायन पीजी कालेज (केकेसी) को 21 रनों से पराजित किया। टाॅस जीतकर शिया पीजी कालेज ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान शिया पीजी कालेज टीम के कप्तान हसन अख्तर का रहा, जिन्होंने 37 बाल पर 110 रन बनाये, जिसमें 14 छक्के और 3 चैके शामिल रहे। इनका साथ दे रहे शाद खान ने 11 बाल पर 22 रन बनाये, जबकि निखिल सिंह
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
लखनऊ। बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद नजर होते नजर आ रहें हैं। ताजे मामले में गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोला दिया। जानकारी के मुताबिक बिरजू लाल यादव नामक व्यक्ति सुबह घास काटने के लिए जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। बता दें कि हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद के चलते बिरजू लाल यादव पर उनके रिश्तेदार सुंदर लाल के बेटे मान सिंह ने
अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ कमलेश तिवारी का परिवार कल योगी से होगी मुलाकात
लखनऊ। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी का परिवार प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गया है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु कर दी है। बता दें कि, इससे पहले कमलेश तिवारी के परिवार और प्रशासन के बीच 9 बिंदुओं पर समझौता हुआ है। कमलेश तिवारी का परिवार रविवार शाम को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। समझौते पत्र के मुताबिक, कमलेश तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। अगले 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार के लिए सुरक्षा बहाल की जाएगी। कमलेश के बड़े बेटे के लिए यूपी
गुजरात से जुड़े कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या मामले में यूपी पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। जांच में हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए पाए गए। सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक हत्यारे ने एक विशेष पोशाक पहन कर हत्यकांड को अंजाम दिया। डीजीपी ने कहा कि अभी तक इस घटनाक्रम के पीछे किसी आतंकी संगठन की संलिप्तता अभी तक नहीं
