लखनऊ। बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद नजर होते नजर आ रहें हैं। ताजे मामले में गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोला दिया। जानकारी के मुताबिक बिरजू लाल यादव नामक व्यक्ति सुबह घास काटने के लिए जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। बता दें कि हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद के चलते बिरजू लाल यादव पर उनके रिश्तेदार सुंदर लाल के बेटे मान सिंह ने उनपर हमला करवाया है। जिसके बाद पीड़ित ने हमलावार मान सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि साल 2021 में पीड़ित बिरजू लाल के खिलाफ मान सिंह ने अपनी बहन के ऊपर हुए हमले की बात को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
