आज से लागू हुआ इमरजेंसी सेवा का नया नंबर- 112, योगी ने किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आपात सेवा 112 का शुभारंभ किया। इस दौरान आपराधिक वारदातों के मामले में देश में अव्वल रहने के आंकड़ों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अनुशासन की बदौलत पुलिस आम लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि एकीकृत आपात सेवा 112 लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत करने मेें सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के पुलिस बल की नई शुरुआत प्रसन्नता का विषय है। बगैर भेदभाव से सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार का

Read More

योगी और अखिलेश ने दी दिवाली की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने लोगों को रोशनी के त्योहार दीपावली की शुभकामनायें दी हैं। प्रभु श्रीराम सबके हैं। निषादराज, शबरी, गिद्धराज जटायु से लेकर गिरिजनों तक,इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। प्रभु श्रीराम उत्तर में हिमाच्छादित हिमालय से लेकर दक्षिण के समुद्र तट तक और पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी से लेकर राजस्थान के थार मरूस्थल तक सर्वमान्य हैं। अयोध्या में इतिहास रचने को तैयार दीपोत्सव की महिमा का बखान करते हुये योगी ने आज ट्वीट किया “ यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव, तमस को दूर करने वाला तथा समाज के सभी वर्गों

Read More

कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिन्दू समाज पार्टी की कमान

लखनऊ । हिन्दू समाज पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी आज पार्टी की बागडोर संभाल ली। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की। इस दौरान किरन तिवारी ने कहा कि वे कमलेश तिवारी के सपनों को हर कीमत पर पूरा करेंगी। साथ ही शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 15 लाख रुपये देकर कमलेश तिवारी का अपमान किया है। आपको बता दें कि हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्तूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग स्थित उनके आवास पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। गुजरात एसटीएफ ने पहले इस

Read More

गाज़ीपुर मे 6 जुआंरी गिरफ्तार अलीगंज मे शोहदा और पारा मे चोर पकड़ा गया

ठाकुरगंज पुलिस ने अपराधियो को तोहफे मे दिया हवालात लखनऊ।  दिवाली के त्योहार से पहले ताश के पत्तो से अन्दर बाहर का खेल खेल रहे 6 जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात के अन्दर बन्द कर दिवाली से पहले उनका दिवाला निकाल दिया है। गाज़ीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सहारा शापिंग माल की दिवार के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियो को पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 19 हज़ार रूपए की नकदी बरामद की है। गाज़ीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेर कर पकड़े गए जुआरियों मे न्यू हैदराबाद महानगर

Read More

बर्खास्त अनुसेवक प्रेमपाल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

लखनऊ। विधान सभा गेट नम्बर 4 के सामने 28 वर्षीय अनुसेवक प्रेमपाल ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। आपको बता दे प्रेमपाल ने आज सुबह ट्रामा सेंटर में आखिरी सांस ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसेवक प्रेमपाल कैंट थाना क्षेत्र नीलमाथा निवासी है। प्रेमपाल विधान सभा में व्यवस्था अधिकारी कार्यालय में तैनात था। उसको ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में बर्खास्त किया गया था। ड्यूटी से बर्खास्त किए जाने से आहत होकर प्रेमपाल ने ऐसा कदम उठाया था ,जहरीला पदार्थ खाने

Read More

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन’ ने अनाथालय में बच्चों को खिलाया खाना

लखनऊ। जहां एक तरफ पूरा हिंदुस्तान दीवाली के अवसर पर अपने घर-गांव-परिवार के साथ खुशियां मनाता है, वहीं कुछ लोग इस अवसर पर बेसहारों को सहारा देने की भरपूर कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में धनतेरस की पूर्व संध्या पर “नीशू वेलफेयर फाउंडेशन” ने श्री राम औद्योगिक अनाथालय अलीगंज में 28 अनाथ बच्चियों को भोजन कराया। बच्चियां जो खुद लक्ष्मी जी का रूप होती हैं, उनको नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाइयां, चिप्स व चॉकलेट इत्यादि उपहार स्वरूप भेट किया गया। नए कपड़े व उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना

Read More

एसएसपी की कार्यवाही की ज़द मे आया दरोगा

लखनऊ। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महानगर थाने में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर जमीन के मामले सुलझाने वाले महानगर थाने में तैनात दरोगा ब्रजेश कुमार को एसएसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महानगर थाने में तैनात होकर बीकेटी क्षेत्र का मामला सुलझाने में जुटे दरोगा ब्रजेश कुमार पर गाज गिर चुकी है। बता दें कि दरोगा ने पीड़ित पर दबाव बनाकर जबरन स्टाम्प पेपर पर समझौता कराया था। जिसके चलते पीड़ित ने दरोगा पर

Read More

केजीएमयू के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल

लखनऊ। प्रदेष की राज्यपाल आनन्दी बेन केजीएमयू के 15वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में षामिल हुई। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा कि मैंने जितने भी अस्पताल देखे हैं, सभी में वैसी ही स्थिति है। बुखार नापने वाला यंत्र हो या फिर कोई और जांच के यंत्र। सभी सिस्टर या डॉक्टर के कमरे में ही रखे रहते हैं। मरीज की डायग्नोसिस सही नहीं की जा रही। कब टम्परेचर लिया गया, क्या बीमारी है? पूछो तो वार्ड में डॉक्टर हो या नर्स बता नहीं

Read More

महाराष्ट्र का सीएम कौन यह अहम सवाल, 50-50 के फॉर्मूले पर नहीं झुकेगी शिवसेना: ठाकरे

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ सत्ता में वापसी की ओर बढ रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुती में विश्वास जताने के लिए जनता का आभार, आशा करता हूं कि उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा। वहीं रूझानों के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि 50-50 के फॉर्म्युले पर पहले बीजेपी के साथ सहमति हुई थी, आगे जब स्थिति साफ होगी तो बीजेपी-शिवसेना के वरिष्ठ नेता साथ में चर्चा करके फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा ये अहम सवाल है, 50-50 फार्मुले पर शिवसेना नहीं झुकेगी। शिवसेना

Read More

तंजीम फात्मा ने लहराया जीत का परचम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा 7635 वोटों से बढ़त बना चुकीं थीं जो अंततः कायम रही। बीजेपी चाहकर भी उन्हें हरा नहीं पाई। तंजीन फातिमा, आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रहीं। 11 विधानसभा सीटों में से सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर माना जा रहा है। यहां सपा सांसद आजम खान की साख दांव पर लगी हुई है। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां आजम रिकॉर्ड

Read More

Scroll Up