योगी और अखिलेश ने दी दिवाली की बधाई

योगी और अखिलेश ने दी दिवाली की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने लोगों को रोशनी के त्योहार दीपावली की शुभकामनायें दी हैं। प्रभु श्रीराम सबके हैं। निषादराज, शबरी, गिद्धराज जटायु से लेकर गिरिजनों तक,इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। प्रभु श्रीराम उत्तर में हिमाच्छादित हिमालय से लेकर दक्षिण के समुद्र तट तक और पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी से लेकर राजस्थान के थार मरूस्थल तक सर्वमान्य हैं। अयोध्या में इतिहास रचने को तैयार दीपोत्सव की महिमा का बखान करते हुये योगी ने आज ट्वीट किया “ यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव, तमस को दूर करने वाला तथा समाज के सभी वर्गों को प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों से एकात्म स्थापित करने वाला है। मैं आव्हान करता हूं कि इसमें शामिल होकर सामाजिक समरसता के प्रतीक, समाज और परिवार के लिए आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम से एकाकार हों। ”यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव, तमस को दूर करने वाला तथा समाज के सभी वर्गों को प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों से एकात्म स्थापित करने वाला है। मैं आव्हान करता हूं कि इसमें शामिल होकर सामाजिक समरसता के प्रतीक, समाज और परिवार के लिए आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम से एकाकार हों। उन्होने कहा “ प्रभु श्रीराम सबके हैं। निषादराज, शबरी, गिद्धराज जटायु से लेकर गिरिजनों तक,इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। प्रभु श्रीराम उत्तर में हिमाच्छादित हिमालय से लेकर दक्षिण के समुद्र तट तक और पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी से लेकर राजस्थान के थार मरूस्थल तक सर्वमान्य हैं। ” समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “हर पग पर, हर पथ पर, नव अक्षय दीप-जलें,नव प्रकाश हो प्रेम का सब मिलकर संग चलें ,दीप-पर्व की अनंत शुभकामनाएँ!!! ”राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डा मसूद अहमद ने प्रदेषवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये कहा कि यह पर्व आपसी द्वेष को भुलाकर सबको गले लगाने का दिन है दीपावली का हर एक दिन हमारे जीवन में नई आशा एवं उमंग भर देता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up