SP सुरेंद्र दास ने गूगल पर खोजे थे आत्महत्या के तरीके

एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास ने यूं ही जान देने का प्रयास नहीं किया। पारिवारिक कलह से वह काफी समय से तनाव में चल रहे थे। अकेले घुट-घुटकर दिन बिता रहे थे। जब कुछ नहीं सूझा तो खुदकुशी करने की ठान ली। वह पिछले कई दिनों से गूगल पर आत्महत्या करने के तरीके खोज रहे थे। उन्होंने गूगल पर सुसाइड का तरीका खोजा था। ब्लेड मारकर व सल्फास खाकर जान देने का तरीका भी सर्च किया। आईपीएस अफसर ने एक पन्ने के सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख किया है। सुरेंद्र दास के छावनी स्थित घर से फोरेंसिक टीम ने

Read More

छह करोड़ लोगों को कैशलेस इलाज अब सरकार की कंपनी के जरिए

यूपी में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अब बीमा ( इंश्योरेंस माडल) के आधार पर न लागू होकर एश्योरेंस माडल यानी सरकार ट्रस्ट के जरिए लागू करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की सार्वजनिक उद्यम कंपनी साचीज को चुना गया है। इसमें पांच लाख रुपये तक का कैश लेस इलाज किया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को कैबिनेट बैठक में किया गया। इस फैसले से प्रदेश के छह करोड़ लोगों को कैशलेश इलाज का लाभ मिल सकेगा। इस योजना का दूसरा नाम प्रधानमंत्री आरोग्य योजना भी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि यह फैसला

Read More

रैगिंग के आरोप में छात्र अरेस्ट

उत्तराखंड के देहरादून के सेलाकुई के एक संस्थान में रैगिंग के मामले में पुलिस ने बीबीए के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को हॉस्टल में आरोपी के कमरे से पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन भी मिली। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दून बिजनेस स्कूल से बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र दिनकर मिश्रा पुत्र सच्चिदानंद मिश्रा निवासी नगरनाथजीपुरम गोंडा (यूपी) हाल-सेलाकुई ने तहरीर में बताया कि वह यहां हॉस्टल में रहता है। उसने बताया कि बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र श्रीप्रकाश पुत्र गोपाल निवासी मोहल्ला शंकर चौक, नियर

Read More

जो मांगा है विश्वनाथ से मिल गया तो फिर आऊंगा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलते वक्त मीडिया से कहा कि मैं  बाबा विश्वनाथ के दरबार जो कुछ मांगने आया हूं, यदि वह मिल गया तो फिर आऊंगा और तब बताऊंगा कि बाबा से मैंने क्या मांगा था। तेजप्रताप ने अपने साथ आए कुछ समर्थकों को हिदायत कर रखी थी कि उनकी पहचान जाहिर न होने पाए। मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान भी उन्होंने  पहचान छिपाए रखने की पूरी

Read More

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी,

स्कूली शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की बारी है। प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालयों पर लगाम लगाएगी। न तो ये फीस में मनमानी कर सकेंगे और न ही दाखिले व डिग्री देने में हेराफेरी हो सकेगी। सरकार जल्द ही प्राइवेट यूनिवर्सिटी कमीशन गठित करने की तैयारी में है। निजी विश्वविद्यालय प्रशासन अब मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। एकबार पाठ्यक्रम की जो भी फीस तय कर दी जाएगी, उसे पढ़ाई के दौरान बढ़ाया नहीं जा सकेगा। फीस बढ़ाने से पहले आयोग से अनुमति लेने पड़ेगी। निजी विश्वविद्यालयों के लिए नियमावली बनाने को गठित कमेटी ने अपनी

Read More

आईआरसीटीसी घोटाला:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईआरसीटीसी होटल आवंटन धनशोधन मामले में शुक्रवार को राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के साथ अन्य के खिलाफ पहला आरोप-पत्र दायर किया। धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत  विशेष अदालत के समक्ष दायर किए गए आरोप पत्र में ईडी ने प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद के नेता पी.सी. गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स नाम की एक कंपनी और 10 अन्य को नामजद किया है। ईडी का आरोप है कि पुरी और रांची स्थित रेलवे के दो होटलों

Read More

लखनऊ में बिकी हीरे की राखी

रक्षाबंधन में भाई की कलाई पर बांधने के लिए 12 लाख रुपये की हीरे वाली राखी खरीदकर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। वहीं इस बार रक्षाबंधन में कोलकाता, कोयम्बटूर, राजकोट और कटक की मशहूर कारीगरी वाली ब्रेसलेट और कड़े की राखियां भी बाजार में धूम मचा रही हैं। इनकी कीमत बाजार में पांच हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक है। सॉलिटियर हीरा की राखी का जलवा शहर के सबसे मशहूर सर्राफा बाजार से सॉलिटियर हीरे वाली 12 लाख रुपये की राखी के बिकने की चर्चा रही। इस सोने वाली राखी में सॉलिटियर हीरा को राखी के केन्द्र में सजाया

Read More

अटलजी ने हर क्षेत्र में भारत का परचम लहराया

राजधानी स्थित झूलेलाल स्मृति वाटिका के पास गुरुवार को बेहद गमगीन माहौल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गोमती नदी में प्रवाहित की गईं। इससे पूर्व गोमती तट पर हुई सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में तमाम दलों के नेताओं के अलावा धर्मगुरुओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने स्वर्गीय वाजपेयी को युद्ध के मैदान से लेकर कूटनीति के क्षेत्र में देश का परचम लहराने वाला नेता बताया। अस्थियों के विसर्जन के दौरान स्वर्गीय वाजपेयी के परिवार के सदस्यों के अलावा राज्यपाल राम नाईक, बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी

Read More

बिहार से धर्मांतरण के लिए मासूमों को भेजा गया था लुधियाना

धर्मांतरण के लिए झारखंड और बिहार से नाबालिगों को लुधियाना के एक बालगृह भेजा जा रहा है। पंजाब के लुधियाना के पैस्किम मैरी क्रास बालगृह, इंद्रनगर में झारखंड के 34 और बिहार के चार बच्चों को रखा गया था। झारखंड के 34 में से 30  बच्चे चाईबासा से जबकि दो-दो खूंटी और रांची जिले से लाए गए थे। पुलिस इनमें चार बच्चों को झारखंड वापस ला रही है। लेकिन बाकी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। लुधियाना स्थित बाल कल्याण समिति के संजय माहेश्वरी ने बताया कि पैस्किम मैरी क्रास बालगृह धर्मांतरण कर बच्चों को यहां रखा जाता था।

Read More

दो आरोपी दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

वर्ष 2007 में लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में हुए बम ब्लास्ट के मामले में जेल की विशेष अदालत ने गुरुवार को अभियुक्त तारिक काजमी व मोहम्मद अख्तर को दोषी करार दिया। विशेष जज बबिता रानी ने इन दोनों अभियुक्तों की सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख नियत की हैं। इस मामले के एक अभियुक्त खालिद मुजाहिद की मौत हो चुकी है। जबकि एक अभियुक्त सज्जादुर्ररहमान डिस्चार्ज हो चुका है। सरकारी वकील एमके सिंह के मुताबिक अभियुक्तों के खिलाफ देश द्रोह, आपराधिक साजिश, हत्या का प्रयास व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा विधि विरुद्व क्रिया कलाप निवारण

Read More

Scroll Up