मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लता मंगेशकर से मिलने अस्पताल पहुंचे

मुंबई। शिव सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को सुरो की मलिका लता मंगेशकर से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुॅच कर लता मंगेश्कर की खैरियत पूछी । बताया जा रहा है कि कि श्री ठाकरे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। आपको बता दे कि सुरो की मालिका 90 वर्षीय लता मंगेशकर को इसी महीने की 11 तारीख को सांस में दिक्कत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष आईसीयू में भर्ती कराया गया था। करीब 70 साल के अपने लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं के 30

Read More

सीएम ने पीलीभीत व कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस हादसे तथा जनपद कानपुर देहात में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों की वजह से कई

Read More

भाजपा के अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल’’ ने अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित किये। जिसके तहत लखनऊ महानगर से मुकेश शर्मा, सीतापुर से अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर से सुनील सिंह, हरदोई से सौरभ मिश्रा, उन्नाव से राजकिशोर रावत, बलरामपुर से प्रदीप ंिसंह, बहराइच से श्यामकरन टेकड़ीवाल, गोण्डा से सूर्य नारायन तिवारी, श्रावस्ती से संजय कैराती (पटेल) अम्बेडकरनगर से कपिलदेव वर्मा, अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा की घोषणा की गयी। सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, त्रयम्बक तिवारी, क्षेत्रीय

Read More

विभूतिखण्ड में एटीएम की बैटरियां चुरा ले गए चोर

लखनऊ। पुलिस से बेखौफ चोर लगातार पुलिस को चुनौतियां दे रहे है। पुलिस की लाख कोषिषें के बावजूद चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो आए दिन नई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र में देखने को मिली है जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए उसमें से तीन बैटरी चुरा ली। चोर थाने के पास ही चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस को कानों

Read More

बाबा साहेब का सिर्फ नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर आज करारा हमला बोला और कहा कि भीमराव आम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा। मायावती ने ट्वीट किया, संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि यही छल कांग्रेस भी करती रही है। बल्कि केन्द्र व राज्य सरकारों को संविधान की जनहिताय-जनकल्याण की सही मंशा के हिसाब से पूरी निष्ठा, ईमानदारी से काम करना होगा, यही मेरी सलाह है।ष् संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा

Read More

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की एक सीट के लिये अधिसूचना जारी

लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर 12 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिये आज अधिसूचना जारी कर दी। राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी की तंजीम फातिमा के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। पिछले महीने विधानसभा की 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में तंजीम फातिमा ने रामपुर सदर सीट से जीत दर्ज की थी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार आगामी दो दिसम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे । तीन दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और पांच को नाम वापस लिये जायेंगे ।

Read More

केंद्र को भेजा 14 मेडिकल कालेज का प्रस्ताव: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य में 14 मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया है जिसमें 2022 से प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यहां लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। साथ ही पहली मंजिल पर बने सेंटर रिसर्च लैब का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जनता को बेहतर व गुणवत्तपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देने में अब तक किंग जार्ज मेडिकल कालेज और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का नाम आता था लेकिन अब लोहिया संस्थान भी इस प्रतियोगिता में शामिल है। यह प्रतियोगिता मरीजों को गुणवत्तापरक सेवा

Read More

योगी ने मुलायम सिंह यादव को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं। जन्मदिन के अवसर मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यालय पर केट काटा है। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद थे। वहीं भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी दिखाई दिए।

Read More

योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन को राम चरित मानस भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 78वें बर्थडे पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन को श्रीरामचरितमानस की एक प्रति भेंट करने के साथ जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाऐं दीं। राजभवन सीएम योगी के साथ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी पहुंचे। उन्होंने भी आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की खूब सारी बधाई दी।आपको बता दें गुजरात की पहली महिला सीएम आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को यूपी के राज्यपाल का पदभार संभाला। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी

Read More

बन्थरा मे दर्दनाक सड़क हादसा दो युवकों की दर्दनाक मौत

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के बनी मोहान मार्ग स्थित बेंती गांव के पास बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मृतक युवकों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक युवकों के परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी घंटों तक घटना स्थल पर पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। आरोप है कि बेंती गांव निवासी राम किशोर नामक व्यक्ति ने तमाम बार डायल 112 को फोन मिलाया, इसके बावजूद भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

Read More

Scroll Up