बल्लियों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, 2013 की आपदा में टूटा था पुल

चमोली जिले में उर्गम घाटी के गांवों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खास कर बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां रास्ते, पुलिया टूटी हैं। बच्चे बल्लियों से बने  काम चलाऊ पुल के सहारे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। उर्गम घाटी की कल्प नदी पर बना पुल 2013 की आपदा से टूट गया था। यह पुल उर्गम घाटी के क ई गांवों को जोडता था।  क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह बताते हैं कि 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुल अभी

Read More

बिहार के सीएम नीतीश आज दिल्ली में करेंगे पार्टी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। शाम को उनकी अध्यक्षता में जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में रविवार को दिल्ली के जदयू केन्द्रीय कार्यालय में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय होगा। जदयू के राष्ट्रीय सचिव आफाक अहमद व रवीन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर नेताओं का शुक्रवार से ही दिल्ली पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। बैठक में पार्टी के पार्टी पदाधिकारियों, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ ही कार्यकारिणी के करीब 100 नेता शामिल

Read More

कोसी व सीमांचल में नदियां उफान पर, कई जगह आवागमन का संकट

कोसी और सीमांचल में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है जिससे सुपौल में पूर्वी कोसी तटबंध के रोड नंबर छह पर बना डायवर्सन बह गया है। अररिया और किशनगंज में नदियां उफनाने से कुछ जगहों पर डायवर्सन ध्वस्त हो गया है। इससे इन इलाकों में आवागमन की समस्या हो गयी है। कटिहार में महानंदा नदी तीन जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गयी है। सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। गुरुवार को किशनपुर प्रखंड में पूर्वी कोसी तटबंध के 47 किमी

Read More

सुप्रीम कोर्ट में आज से फिर शुरू होगी सुनवाई

अयोध्या राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) से सुनवाई शुरू करेगा। इससे पहले 17 मई को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टस अशोक भूषण और एसए नजीर की पीठ ने मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी। वहीं 17 मई को मुस्लिम पक्षकारों की ओर से दलील पेश की गई थी कि 1994 के इस्माइल फारूकी के मामले में आए फैसले में कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति जताई थी। उसमें कहा गया है कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है। ऐसे में इस फैसले के एक बार फिर

Read More

दिल्ली में तय होगी जेडीयू की लोकसभा चुनाव रणनीति

भाजपा के साथ चल रहे नरम गरम रिश्तों और विपक्षी खेमे में एकता की कोशिशों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली में अपनी भावी रणनीति तैयार करेगा। दिल्ली में रविवार को होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी और साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी। जदयू के दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने से साफ है कि वह राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के साथ शरद यादव के समर्थन वाले बागी धड़े के मुकाबले

Read More

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में होगा पॉलीथीन बैन,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा। कानपुर इसकी अगुवाई करेगा। पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया था। मंगलवार को सीएम ने गणेश शंकर विद्यार्थी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लेन रवाना होने से पहले एयरपोर्ट परिसर में आयोजित सभा में सीएम योगी ने कहा कि कानपुर की पहचान देश के बड़े औद्योगिक नगर के रूप में है लेकिन एयर कनेक्टिविटी में पीछे था। आज के समय में हवाई सेवा कानपुर

Read More

तेज प्रताप का ‘राजनीति छोड़ने वाला’ फेसबुक पोस्ट डिलीट

आरजेडी विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राजनीति नहीं करने की बात कही है। अपने आधिकारिक फेसबुक पर सोमवार की शाम किए पोस्ट में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के स्थानीय नेताओं से मिली जानकारी के बाद राजद के एमएलसी सुबोध राय और अन्य स्थानीय नेताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। हालांकि दो घंटे बाद उस पोस्ट को हटा लिया गया। पोस्ट हटाने के बाद तेज ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने उनका फेसबुक अकाउंट होने का जिक्र किया। तेज के मुताबिक उनकी फेसबुक ID को हैक कर लिया गया और एक पोस्ट

Read More

हत्या का केस दर्ज होते ही सड़क पर उतरा एसओ का परिवार

लॉकअप में ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत के मामले में थाने पर तैनात रहे एसओ सुनील कुमार वर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज होते ही उनका परिवार भी सड़क पर उतर आया। थानेदार की पत्नी, भाई, बहन, बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य गोपीगंज थाने के सामने हाइवे पर ही धरना देने लगे। पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल मंडल से फोन पर वार्ता और एसएपी डा. संजय कुमार ने परिवार से मांग पत्र लेकर किसी तरह धरना समाप्त कराया। हत्या के मुकदमे से आक्रोशित एसओ सुनील कुमार वर्मा की पत्नी एकता देवी, भाई अनिल कुमार वर्मा, सतीश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,

Read More

गया में मुस्लिम समुदाय ने देवी मंदिर के लिए दी जमीन व 3.5 लाख धनराशि

सांप्रदायिक झगड़ों और नफरत की अनगिनत घटनाओं के बीच घटेरा पंचायत के बुद्धपुर गांव में दो समुदायों की मोहब्बत सुकून देती है। यहां मुस्लिम समुदाय ने सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव के जर्जर हो चुके देवी मंदिर के निर्माण के लिए न केवल जमीन दी, बल्कि 3.5 लाख रुपये की सहयोग राशि भी दी। ग्रामीण कमता प्रसाद, कैलाश यादव, राजकुमार साव, उमेश मांझी ने बताया कि गांव के बीच में देवी मां का 50 साल पुराना मंदिर था। यह काफी जर्जर हालत में था। हम लोग इसे यहां से दूसरी जगह बनाना चाह रहे थे। गांववालों की

Read More

मेरठ को विस्तार देगी रैपिड रेल

रैपिड रेल आबादी के बोझ से दबी जा रही दिल्ली को बड़ी राहत देगी। साथ ही मेरठ शहर के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाएगी। रोजाना दिल्ली आना जाना आसान होगा। मेरठ शहर बड़ा विस्तार लेगा। इसी को देखते हुए एमडीए ने पहले ही अपने क्षेत्र का विस्तार सरधना, मवाना, दौराला, हस्तिनापुर और खरखौदा के साथ 124 गांवों तक कर लिया है। शहर में जमीन की बड़ी उपलब्धता को देखते हुए यहां निजी निवेशक भी पूंजी विस्तार के लिए आ सकेंगे। मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड रेल का काम एक जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य डीपीआर में निर्धारित किया

Read More

Scroll Up