पत्नी पर नाजायज संबंध के आरोप को लेकर एक पति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी की हरकतों से नाराज एनआरआई पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया बल्कि अपने दो मासूम छोटे-छोटे बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। तीनों के साथ-साथ उसने खुद को भी आग के हवाले कर जान दे दी। दरअसल मामला पंजाब के कपूरथला का है। यहां का निवासी 35 वर्षीय कुलविंदर सिंह जॉर्डन में रहता था। अपनी पत्नी का एक वीडियो को देखर कुलविंदर इतना क्रोधित हो गया कि उसने खुद का घर ही उजार लिया। पुलिस
Category: राज्य
एचआईवी पेशेंट का नहीं किया ऑपरेशन
मायागंज अस्पताल के सर्जरी विभाग में एड्स से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन करने के बजाय उसे अपमानित कर खदेड़ने का मामला प्रकाश में आया है। मरीज ने इसकी शिकायत अधीक्षक से करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मधेपुरा जिला निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग एड्स से पीड़ित हैं। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल को दिये शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें हार्निया की शिकायत है। 19 जुलाई को उन्होंने सर्जरी विभाग में दिखाया तो वहां पर जरूरी जांच कराने को कहा गया। जांच रिपोर्ट के साथ वह 26 जुलाई को आये तो डॉ.
बिहार के बाद झारखंड में भी होगा भाजपा का पतन
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेजप्रताप यादव ने बुधवार को बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। सुल्तानगंज से जल लेकर मंगलवार की शाम को देवघर पहुंचे तेजप्रताप ने गुरुवार को शीघ्र दर्शनम् कूपन लेकर कतार में लगकर बाबा पर जलार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बासुकीनाथ में भी जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का पतन हो गया है। झारखंड में भी भाजपा का पतन हो जाएगा। बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण कर उन्होंने भाजपा के खात्मे की कामना की है। इस दौरान उन्होंने परिवार और पार्टी में किसी प्रकार
गोरखपुर जेल पहुंचा मनीष अन्ना
पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद शासन ने यहां बंद कुख्यात बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल भेजने के बाद उसके सगे भाई को भी वापस देवरिया जेल भेज दिया गया था। इसके बाद बुधवार को कुख्यात मनीष उर्फ अन्ना को भी यहां से गोरखपुर जेल रवाना कर दिया गया। अब बागपत जेल में बंद चार और कुख्यातों को यहां से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव हरिनारायण गिरी
जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। रिटायर्ड जज ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में जामा मस्जिद के सदर इमाम, शहर काजी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनको देवबंदी होने की बात कहकर नमाज पढ़ने से मना कर दिया गया था। रिटायर्ड जज ने सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी रिटायर्ड जज मुसफ्फे अहमद ने कोर्ट में
उत्तराखंड में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी
महाराष्ट्र और यूपी के बाद अब उत्तराखंड में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में 1 अगस्त से पॉलीथीन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय किया है। त्रिवेन्द्र रावत ने प्रदेशवासियों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने का अनुरोध करते हुए कहा राज्य सरकार ने एक अगस्त से पॉलीथीन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय किया है। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम ने कहा कि पॉलीथीन के इस्तेमाल से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है, उसके साथ ही कृषि, पशु एवं पक्षियों को भी बहुत
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सर्विस लेन धंसी,
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में सर्विस लेन धंसने से एक गिरकर खाई में फंस गई। इसमें कन्नौज जाने के लिए सवार चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कार अभी निकाली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर की पुलिया पड़ती है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते इसके नीचे कटान हो गया था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे कार सवार चार लोग कन्नौज जा रहे थे। सर्विस लेन पर पड़ने वाली इस पुलिया पर जैसे ही कार पहुंची तो आगे सड़क
गांधी सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी कार,
बिहार में पटना में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी पटना में गांधी सेतु पर एक छोटी गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। यह घटना सुबह 5 बजे की है। सेतु से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी गिरने की सूचना पुलिस को दी। पुल पर तैनात पुलिस ने आलमगंज थाने को बताया। हादसा स्थल हाजीपुर क्षेत्र के पाया नंबर 38 के पास है। गाड़ी में सवार लोग हाजीपुर से पटना की ओर आ रहे थे। घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं। अभी इसका पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीम ने सुबह करीब 8 बजे
रांची में रह रहे भाई के परिवार के 7 लोगों की मौत का सच
सेवानिवृत्त रेलकर्मी सच्चिदानंद झा के परिवार के सात लोगों के साथ सामूहिक आत्महत्या की खबर से चिड़ैयावाद गांव के लोग हतप्रभ हैं। सच्चिदानंद झा बरियारपुर प्रखंड के चिड़ैयावाद गांव के रहने वाले थे। वे अपनी जमीन और घर भतीजा के पास बेचकर परिवार के साथ 25 वर्षो से रांची में रह रहे थे। उनके पुश्तैनी घर में ताला लगा हुआ था। टीवी पर समाचार से घर के लोगों को जानकारी मिली। सच्चिदानंद के चचेरे भाई पशुपति नाथ झा की आंखे नम थीं। उन्होंने बताया कि सच्चिदानंद झा रांची के कांके रोड में एक किराये के मकान में परिवार के साथ
चार्जशीट दाखिल होने पर बोले आजम- शुक्रिया योगी सरकार
सेना पर विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। बुधवार को ही शासन ने आजम खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने को मंजूरी दी थी। आरोप पत्र दाखिल किए जाने की बावत बात करने पर आजम खां ने अपनी सफाई में कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का ‘शुक्रिया’। पूर्व मंत्री आजम खां ने बीते वर्ष तोपखाना रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई थी। इसमें आजम खां ने नक्सलवादियों
